‘चुनाव से पहले क्यों होते हैं हमले’, पुलवामा से पहलगाम तक, ममता बनर्जी ने बीजेपी सरकार पर बोला हमला
ममता बनर्जी ने पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर केंद्र सरकार की आलोचना की। उन्होंने इसे सुरक्षा में चूक बताया और कहा कि पीओके लेने का मौका गंवाया।
- Written By: अर्पित शुक्ला
ममता बनर्जी (Image- Social Media))
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। पश्चिम बंगाल विधानसभा में बनर्जी ने इसको सुरक्षा में भारी चूक बताते हुए कहा कि अबतक इस हमले से जुड़े आतंकी पकड़े नहीं गए हैं। साथ ही ममता ने कहा कि भारत के पास पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर लेने का ये अच्छा मौका था, जिसे केंद्र सरकार ने गंवा दिया। सीएम ममता ने कहा कि मैं विदेश मंत्री की बहुत इज्जत करती हूं लेकिन मैं ये भी कहूंगी कि उनकी बातों में कई तरह की कमी पाई गई। उन्होंने कहा कि चुनाव से ठीक पहले देश में पुलवामा जैसे हमले सही नहीं हैं।
पुलवामा का जिक्र कर उठाया सवाल
ममता बनर्जी ने 2019 के पुलवामा हमले का जिक्र करते हुए कहा कि जैसे-जैसे चुनाव करीब आते हैं, इस तरह की घटनाएं नहीं होनी चाहिए। उन्होंने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि अब तक कोई भी आतंकी पकड़ा नहीं गया है, ये खुफिया तंत्र की विफलता है। सीएम ममता ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने खुफिया जानकारी होने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की, जिस वजह से ऐसी घटनाएं होती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
ममता की 15 साल की सबसे कठिन अग्निपरीक्षा: भ्रष्टाचार के आरोप, एंटी-इंकम्बेंसी और ‘दीदी’ का सुरक्षा कवच
दीदी बनाम दिल्ली की लड़ाई का चुनाव पर कितना असर? बंगाल की पहचान या विकास की जंग में किसका पलड़ा भारी?
बंगाल में कैसे ताश के पत्तों की तरह ढहा वामपंथ का किला, 2021 में जीरो हुई 34 साल की सत्ता, जानें इनसाइड स्टोरी
बंगाल दौरे पर Devendra Fadnavis ने साधा निशाना, ममता बनर्जी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
केंद्र की नीतियों पर सवाल
ममता बनर्जी का ये बयान केंद्र और राज्य के बीच चल रही तनातनी को दिखाता है। उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसी विफलताएं देश की एकता और सुरक्षा के लिए खतरा हैं। ममता बनर्जी ने साथ ही यह भी संकेत दिया कि वो भारत की विदेश नीति का सम्मान करती हैं, लेकिन केंद्र सरकार को और सक्रिय होना चाहिए था। उनके इस बयान ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है, क्योंकि ये केंद्र की बीजेपी सरकार पर सीधा हमला है।
