ममता बनर्जी को लगा एक और झटका, इंडिया ब्लॉक की बैठक के बीच इस नेता ने छोड़ा साथ, राज्यसभा से दिया इस्तीफा
Sukhendu Sekhar Ray Resigns: पश्चिम बंगाल में विधायकों की बगावत के बाद ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका लगा है, जहां टीएमसी राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर राय ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
- Written By: अक्षय साहू
टीएमसी सांसद सुखेंदु शेखर रॉय ने इस्तीफा दिया (सोर्स- सोशल मीडिया)
TMC MP Sukhendu Sekhar Ray Resigns: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद ममता बनर्जी बुरे दौर से गुजर रही हैं। पहले उनके 80 में से 58 विधायकों ने उनसे बगावत करते हुए तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर दावा ठोक दिया। वहीं, सोमवार को राज्यसभा में टीएमसी सांसद सुखेंदु शेखर रॉय ने इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक, सुखेंदु शेखर रॉय ने सोमवार को संसद और पार्टी सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा ऐसे समय में दिया है जब ममता बनर्जी अभिषेक बनर्जी इंडिया गठबंधन की अहम बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली आए हुए हैं। बताया जा रहा है कि सुखेंदु खुद भी इस समय दिल्ली में ही मौजूद हैं।
TMC MP Sukhendu Sekhar Ray resigns from party, steps down as Rajya Sabha member. pic.twitter.com/vIGPHiZHxS — Press Trust of India (@PTI_News) June 8, 2026
सम्बंधित ख़बरें
TMC के पूर्व विधायक जहांगीर खान गिरफ्तार, नेपाल भागने की थी तैयारी! STF ने बॉर्डर के पास दबोचा
पुलिस एनकाउंटर में कॉन्ट्रैक्ट किलर भानु प्रताप सिंह ढेर, 1.68 लाख का था ईनामी, 40 से अधिक मामलों में था नामजद
आज की ताजा खबर 08 जून LIVE: दिल्ली में आज इंडिया गठबंधन की अहम बैठक शुरू
दिल्ली और कोलकाता में ज्यादा दूरी नहीं… 58 विधायकों को तोड़ने के बाद अब TMC सांसदों पर ऋतब्रत बनर्जी की नजर
मेल के जरिए ममता को सौंपा इस्तीफा
बताया जा रहा है कि सुखेंदु रॉय सोमवार सुबह उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के स्पीकर सीपी राधाकृष्णन से मिलने पहुंचे और संसद के उच्च सदन की सदस्यता से अपना त्यागपत्र सौंप दिया। इसके बाद उन्होंने तृणमूल कांग्रेस की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया। रॉय ने ममता बनर्जी को मेल के जरिए अपना इस्तीफा दिया। उनके इस्तीफे के बाद से बंगाल की राजनीति में एक बार फिर सरगर्मी तेज हो गई है।
सुखेंदु रॉय को ममता बनर्जी का करीबी माना जाता है, लेकिन उनके अचानक इस्तीफे के लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज कर दी है कि वो ममता साथ छोड़कर ऋतब्रत बनर्जी के खेमे में शामिल हो सकते हैं। हालांकि, इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
जहांगीर खान नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार
सोमवार टीएमसी को एक ही दिन में दो बड़े झटके लगे। एक तरफ जहां टीएससी सुखेंदु शेखर रॉय ने पार्टी छोड़ने का ऐलान किया। वहीं, दूसरी तरफ पश्चिम बंगाल की फलता सीट से विधायक रहे जहांगीर खान को बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़ें- दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर एयर इंडिया के 3 विमान हुए डैमेज, सुरक्षा पर उठे सवाल; जानिए क्या है पूरा मामला?
एसटीएफ चुनाव के बाद हुई हिंसा और कुछ अन्य मामलों को लेकर जहांगीर खान की तलाश कर रही थी। वो चुनाव के बाद से अंडरग्राउंड थे। पुलिस ने मोबाइल नंबर की लोकेशन के जरिए उनका पता लगाया और नेपाल बॉर्डर के पास उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उनपर हत्या के प्रयास, जबरन वसूली और दंगा भड़काने समेत कई गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं। इसके अलावा जहांगीर खान के खिलाफ मंनी लॉन्ड्रिंग का केस भी दर्ज है, जिसकी जांच प्रवर्तन निदेशालय (ED) कर रही है।
