Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 31 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जरा भी शर्म है… तो शाह का इस्तीफा लें, PM मोदी पर गरजे मल्लिकार्जुन खरगे; बोले- छात्रों से बदला ले रही सरकार

Congress Mallikarjun Kharge: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने CJP प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर PM नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और अमित शाह के इस्तीफे की मांग की।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Jul 31, 2026 | 11:22 AM

मल्लिकार्जुन खरगे (सौजन्य-IANS)

Follow Us
Follow Us:

Mallikarjun Kharge Demands Amit Shah Resignation: मानसून सत्र के दौरान पक्ष और विपक्ष में सीजेपी के कार्यकर्ताओं की सुरक्षा को लेकर बहस रोजाना जारी है। विपक्ष लगातार जंतर-मंतर पर सीजेपी के समर्थन में उतरे युवाओं पर हुए हमले और पैलेट गन के इस्तेमाल को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश कर रहा है। इस बीच कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर घेरने की कोशिश की है।

मानसून सत्र के दौरान पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की गैरमौजूदगी पर कांग्रेस पार्टी ने सवाल उठाया है। इस बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने पोस्ट कर अब पीएम मोदी से अमित शाह का इस्तीफा लेने की बात कही है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, “अगर जरा भी शर्म बची है, तो अमित शाह से इस्तीफा दिलवाइए PM मोदी।

मल्लिकार्जुन खरगे का पोस्ट

मल्लिकार्जुन खरगे ने आज यानी शुक्रवार 31 जुलाई को अपने सोशल मीडिया एक्स प्लेटफॉर्म पर एक संदेश दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखा, दस दिन पहले, आपकी सरकार ने युवाओं को लाठियों और पैलेट गन से दबाया था। जब छात्रों ने अपना आंदोलन वापस ले लिया, तो अब आप बदले की भावना से उनके खिलाफ FIR दर्ज कर रहे हैं और उन्हें जबरदस्ती हिरासत में ले रहे हैं।”

सम्बंधित ख़बरें

क्या पाकिस्तान जाएंगे पीएम मोदी? SCO समिट 2027 को लेकर इस्लामाबाद से आया बड़ा संकेत; जानें पूरा मामला

PM Modi की मॉर्फ्ड रील्स का मामला गरमाया! हैदराबाद साइबर क्राइम पुलिस ने दर्ज की FIR

MPSC भर्ती नियमों पर कांग्रेस का हमला, सीधी भर्ती का अनुपात घटाने वाला GR वापस लेने की मांग

अमित शाह से मिले अजीत डोभाल, CJP पर बड़े एक्शन की तैयारी? संसद में हाईलेवल बैठक के बाद बढ़ी अटकलें

.@narendramodi जी, 10 दिन पहले, आपकी सरकार ने युवाओं का लाठी-डंडे-Pellet Gun से दमन किया। जब छात्रों ने अपना आंदोलन वापस ले लिया तो अब आप बदले की भावना से उनपर FIR करवा रहें हैं, जबरन हिरासत में ले रहें हैं। युवाओं ने आंदोलन इस शर्त पर वापिस लिया कि उनपर कार्रवाई नहीं होगी,… — Mallikarjun Kharge (@kharge) July 31, 2026

अपनी बात से मुकर गई सरकार – खरगे

मल्लिकार्जुन खरगे ने आगे लिखा, “युवाओं ने इस शर्त पर आंदोलन वापस लिया था कि उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी, और अब आपकी सरकारें अपनी ही बात से मुकर गई हैं। आप युवाओं के सोशल मीडिया अकाउंट ब्लॉक करवा रहे हैं और लड़कियों को ‘डॉक्स’ (उनकी निजी जानकारी सार्वजनिक) किया जा रहा है।”

यह भी पढ़ें – अमित शाह से मिले अजीत डोभाल, CJP पर बड़े एक्शन की तैयारी? संसद में हाईलेवल बैठक के बाद बढ़ी अटकलें

अमित शाह के अहंकार पर की बात

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने लिखा, “अहंकार इतना है कि गृह मंत्री अमित शाह ने संसद भवन में कदम तक नहीं रखा। वे जवाबदेही पर बयान देने से डरते रहे। अब ये सब चेहरा बचाने या छवि बचाने के हथकंडे काम नहीं आएंगे। युवा पहले से ही आपकी सच्चाई जानते हैं। अगर जरा भी शर्म बची है, तो अमित शाह से इस्तीफे की मांग कीजिए।

लोकसभा की कार्यवाही स्थगित

संसद में आज एक बार फिर लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही स्थगित करनी पड़ी। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित कर दी। उन्होंने कहा कि कुछ लोग भेष बदलकर आते है और कार्यवाही को भंग करने की कोशिश करते है। इस दौरान राज्यसभा में भी विपक्ष का हंगामा जारी रहा।

Mallikarjun kharge demands amit shah resignation over cjp protest row

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 31, 2026 | 11:22 AM

Topics:  

  • Amit Shah
  • Cockroach Janta Party
  • Congress
  • Mallikarjun Kharge
  • Monsoon Session
  • Narendra Modi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.