Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Malala Yousafzai: मलाला यूसुफजई ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद भारत और पाकिस्तान से की शांति की अपील

Malala Yousafzai On Operation Sindoor: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के संभावित खतरे को नोबेल पुरस्कार से सम्मानित मलाला यूसुफजई ने भांप लिया है और दोनों देशों से शांति की अपील की है।

  • By अनिल सिंह
Updated On: May 08, 2025 | 05:46 AM

मलाला यूसुफजई ने भारत और पाकिस्तान से की साझा दुश्मनों से निपटने की अपील

Follow Us
Close
Follow Us:

Malala Yousafzai: भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। पाकिस्तान की तरफ से भारत के पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया और पाकिस्तान स्थित आतंकवादियों के 9 ठिकानों को नष्ट कर दिया। इसके बाद पाकिस्तान ने भी भारत के एयर स्ट्राइक काम हो मुंहतोड़ जवाब देने की धमकी दी है। इसी बीच नोबल पुरस्कार से सम्मानित मलाला यूसुफजई ने दोनों देशों से शांति की अपील की है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में आतंक के खिलाफ एकजुट होने का आग्रह किया है और बताया है कि हम एक दूसरे के दुश्मन नहीं है, बल्कि नफरत और हिंसा हमारे साझा दुश्मन हैं।

मलाला ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा, नफरत और हिंसा हमारे साझा दुश्मन हैं, एक दूसरे के नहीं। मैं भारत और पाकिस्तान के नेताओं से तनाव कम करने, नागरिकों – खासकर बच्चों – की सुरक्षा करने और विभाजनकारी ताकतों के खिलाफ एकजुट होने के लिए कदम उठाने का पुरजोर आग्रह करती हूं। मलाला ने आगे लिखा, मैं दोनों देशों के सभी निर्दोष पीड़ितों के प्रियजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं। मैं इस खतरनाक समय में पाकिस्तान में अपने सभी दोस्तों और परिवार – और सभी शिक्षकों, अधिवक्ताओं और लड़कियों के बारे में सोच रही हूं, जिनके साथ हम काम करते हैं। अंतरराष्ट्रीय समुदाय को संवाद और कूटनीति को बढ़ावा देने के लिए अभी से कदम उठाना चाहिए। शांति ही हमारी सामूहिक सुरक्षा और समृद्धि के लिए आगे बढ़ने का एकमात्र रास्ता है।

Hatred and violence are our common enemies, not each other. I strongly urge leaders in India and Pakistan to take steps to de-escalate tensions, protect civilians — especially children — and unite against the forces of division.

I send my deepest condolences to the loved ones of…

— Malala Yousafzai (@Malala) May 7, 2025

ये भी पढ़ें- अब बिल से बाहर निकलेगा मसूद अजहर, कुछ बड़ा करने की फिराक में पाकिस्तान!

कौन हैं मलाला यूसुफजई 
मलाला यूसुफजई एक पाकिस्तानी कार्यकर्ता और नोबेल पुरस्कार विजेता हैं जिन्होंने लड़कियों की शिक्षा के अधिकार के लिए संघर्ष किया है। उनका जन्म 12 जुलाई 1997 को स्वात घाटी, पाकिस्तान में हुआ था। मलाला ने अपने बचपन से ही लड़कियों की शिक्षा के महत्व को समझा और इसके लिए संघर्ष करने का निर्णय लिया। मलाला के पिता जियाउद्दीन यूसुफजई एक शिक्षा कार्यकर्ता थे जिन्होंने लड़कियों की शिक्षा के लिए काम किया था। मलाला ने अपने पिता से प्रेरणा लेकर लड़कियों की शिक्षा के लिए संघर्ष करने का निर्णय लिया। उन्होंने अपने ब्लॉग पर लड़कियों की शिक्षा के महत्व के बारे में लिखा और तालिबान के शासन के खिलाफ आवाज उठाई।

मलाला पर हमला
2012 में मलाला पर तालिबान ने हमला किया था। उन्हें गोली मार दी गई थी और वह गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। इस हमले के बाद मलाला को इलाज के लिए ब्रिटेन ले जाया गया था।

मलाला की उपलब्धियां
मलाला ने अपने संघर्ष के लिए कई पुरस्कार और सम्मान प्राप्त किए हैं। उन्हें 2014 में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। वह सबसे कम उम्र की नोबेल पुरस्कार विजेता हैं।

Malala yousafzai appeal for peace from india and pakistan after operation sindoor

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 08, 2025 | 05:46 AM

Topics:  

  • India
  • International News
  • Operation Sindoor
  • Pakistan News

सम्बंधित ख़बरें

1

नूर खान एयरबेस को फिर से बनाने में जुटा पाकिस्तान, ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना ने कर दिया था तबाह

2

भारत के होंगे टुकड़े-टुकड़े…ऑस्ट्रिया के नेता का विवादित बयान, PM मोदी को बताया तानाशाह

3

रेड अलर्ट पर इस्लामाबाद! पाकिस्तान में मूसलाधार बारिश ने मचाई तबाही, अब तक 883 लोगों की मौत

4

निशानेबाज: इस्तीफे के बाद का असर, धनखड़ हो गए बेघर

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.