ऑर्गन ट्रांसप्लांट (AI Generated Image)
NOTTO Report 2025: भारत में अंगदान करने वालों की संख्या बहुत ही कम है। ऐसे में इसको लेकर लगातार बढ़ावा दिया जाता रहा है। धीरे-धीरे ही सही देश में अंगदान की प्रक्रिया जोर पकड़ती जा रही है। साथ ही यह बात भी सामने आई है कि भारत उन चुनिंदा देशों में से एक है जहां मृत अंगदान की तुलना में जीवित अंगदान, बहुत ज्यादा होते हैं।
फिलहाल अंगदान के मामले में महिलाएं पुरुषों से कहीं आगे हैं। आंकड़ों के मुताबिक तमिलनाडु 267 डोनेशन, तेलंगाना 205, कर्नाटक 198 और महाराष्ट्र 153 डोनेशन के साथ देश भर में चौथे स्तर पर रहा है। पिछले 5 सालों में डोनेशन में लगातार बढ़ोतरी हॉस्पिटल की बढ़ती भागीदारी, बढ़ती जागरूकता और बेहतर सिस्टम को दिखाती है।
देश में किडनी ट्रांसप्लांट के इंतजार में 60 हजार से अधिक मरीज हैं। इनके अलावा लिवर ट्रांसप्लांट के इंतजार में 18 हजार से अधिक मरीज हैं। साथ ही 1,695 मरीज हर्ट ट्रांसप्लांट के इंतजार में, 970 लंग ट्रांसप्लांट के इंतजार में और 306 मरीज पेंक्रियाज ट्रांसप्लांट के इंतजार में हैं। इस तरह 82,285 मरीज ऑर्गन ट्रांसप्लांट के इंतजार में हैं।
| रैंक | राज्य | डोनेशन की संख्या |
| 1 | तमिलनाडु | 267 |
| 2 | तेलंगाना | 205 |
| 3 | कर्नाटक | 198 |
| 4 | महाराष्ट्र | 153 |
| 5 | गुजरात | 152 |
किडनी ट्रांसप्लांट (60,590) के इंतजार में सबसे अधिक मरीज महाराष्ट्र में है। यहां पर 13,045 मरीजों का किडनी ट्रांसप्लांट किया जाना है।
इसके बाद गुजरात (7,405), चंडीगढ़ (6,681), तमिलनाडु (6,448) और दिल्ली (5,894) का नंबर है। इसी तरह लिवर ट्रांसप्लांट के मामले में सबसे अधिक महाराष्ट्र (6,924) में मरीज है।
इसके बाद दिल्ली (2,835) का नंबर है। हर्ट ट्रांसप्लांट के मामले में तमिलनाडु में सबसे अधिक इंतजारी है। यहां पर 345 तो महाराष्ट्र में 341 मरीज वेटिंग लिस्ट में हैं। लंग ट्रांसप्लांट के मामले में तमिलनाडु में सबसे अधिक 315 मरीज है। इसके बाद कर्नाटक (163) का नंबर है।
एक रिसर्च में यह बात सामने आई है कि महिलाओं ने मरने के बाद अंगदान करने की ज्यादा इच्छा जताई है। साथ ही अंग पाने वालों में पुरुषों की संख्या महिलाओं से कहीं ज्यादा है। ये चीजें 2024 में जमा किए गए भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस आवेदनों के विश्लेषण से सामने आई, से यह पूछा गया था कि क्या वे मरने की स्थिति में अपने अंग या टिशू दान करने को तैयार हैं।
यह भी पढ़ें – आसमान से गिरे आग के गोले! जलते टुकड़े गिरते ही फैली तेज रोशनी, भंडारा में मची अफरा-तफरी
उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र जैसे ज्यादा आबादी वाले राज्यों में भी अंगदान करने वाले पुरुषों की संख्या महिलाओं से कम है। यहां महिलाओं में अंगदान की इच्छा 17% से 21% के बीच रही, तो पुरुषों की संख्या इस मामले में 12% से 19% के बीच ही थी।
दान में गिरावट चिंता का विषय: कुल अंग दान की संख्या बढ़ी है, लेकिन दिल और फेफड़ों के दान में गिरावट देखी गई है।