- Hindi News »
- India »
- Maharashtra Politics Sharad Pawar And Ajit Pawar Refuse To Sit Together On Stage
‘पवार फैमिली’ में अब नहीं सुलह के उम्मीद, एक मंच पर चाचा-भतीजे, लेकिन साथ बैठने से भी इनकार
पवार परिवार का राजनीतिक गढ़ माने जाने वाले बारामती में दोनों नेता पहुंचे थे। सबसे दिलचस्प बात यह है कि यहां विधानसभा सीट से अजित पवार जीते हैं। जबकि, लोकसभा चुनाव में शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले को जीत मिली थी।
- Written By: मनोज आर्या

शरद पवार और अजित पवार (फाइल फोटो)
बारामती: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP)में टूट के बाद परिवार में बढ़ी दूरियां अब खुलकर सामने आने लगी हैं। ताजा मामला गुरुवार का है, जहां महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार और उनके चाचा शरद पवार एक ही मंच पर थे, लेकिन दोनों नेताओं के बीच एक बार भी बात नहीं हुई। लोकसभा और विधानसभा चुनाव के दौरान भी दोनों नेताओं के दूसरे पर जुबानी हमले करते देखा गया था।
पवार परिवार का राजनीतिक गढ़ माने जाने वाले बारामती में दोनों नेता पहुंचे थे। सबसे दिलचस्प बात यह है कि यहां विधानसभा सीट से अजित पवार जीते हैं। जबकि, लोकसभा चुनाव में शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले को जीत मिली थी। सुप्रिया ने यहां से अजित पवार की पत्नी सुनेत्र को हराकर संसद पहुंची हैं।
एक ही मंच पर थे अजित और शरद पवार
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बारामती में आयोजित कृषि उत्सव 2025 कार्यक्र में शामिल होने के लिए अजित और शरद पवार एक ही मंच पर थे, लेकिन दोनों ने आपस में कोई बात नहीं की। यहीं नहीं, दोनों नेताओं ने एक दूसरे से पास बैठना भी पंसद नहीं किया। हालांकि, सुले और राज्यसभा सांसद सुनेत्र भी कार्यक्रम में थी और पास ही बैठी थीं, लेकिन दोनों ने ज्यादा बात नहीं की।
सम्बंधित ख़बरें
Ajit Pawar Plane Crash: 50 करोड़ के बीमा के लिए कराया गया क्रैश, अमोल मिटकरी का विस्फोटक दावा
पुणे: एक मिनट की देरी से बदली बाजी, पुणे स्थायी समिति में भाजपा निर्विरोध; विपक्ष का दावा खारिज
अजित पवार को याद कर रो पड़े दिग्गज! शिंदे को याद आए अपने बच्चे; उद्धव ठाकरे भी हुए एमोशनल, देखें VIDEO
‘ब्लैक बॉक्स सुरक्षित, 70% सबूत मेरे पास’, अजित पवार विमान हादसे को लेकर रोहित पवार का बड़ा खुलासा, मचा हड़कंप
हमें एक-दूसरे से अच्छे से बात करनी चाहिए- सुप्रिया सुले
इस कार्यक्रम की सबसे खास बात यह रही कि सुप्रिया ने अपने भाषण में किसी का नाम नहीं लेते हुए कहा कि अब कोई चुनाव नहीं है, तो हमें एक-दूसरे से अच्छे से बात करनी चाहिए। इसके अलावा शरद पवार और अजित पवार ने भी किसी का नाम नहीं लिया। इससे पहले अजित की मां आशा ताई और विधायक रोहित पवार की मां सुनंदा भी इच्छा जाहिर कर चुकी हैं कि परिवार को फिर एकजुट हो जाना चाहिए।
महाराष्ट्र से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
परिवार के साथ-साथ राष्ट्रीय कांग्रेस में विभाजन के बाद, अजीत पवार कई मौकों पर चाचा के साथ मंच साझा करने से बचते रहे हैं। लोकसभा और विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर तीखे हमले किए और जमकर एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ा। हाल ही में संपन्न हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में अजित पवार गुट ने एनडीए के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था, जिसमें पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया।
Maharashtra politics sharad pawar and ajit pawar refuse to sit together on stage
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 25 Feb: मेष राशि वालों को मिलेगा मानसिक तनाव! जानें क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे?
Feb 25, 2026 | 12:05 AMICC T20 WC 2026: इंग्लैंड से हारकर फंसा पाकिस्तान, अब सेमीफाइनल में पहुंचने का ये है ‘कुदरत का निजाम’
Feb 24, 2026 | 11:47 PMदिल्ली के उद्यमी का दावा: ‘मेरे ट्रक ड्राइवर कई सॉफ्टवेयर इंजीनियर से ज्यादा बचत करते हैं’
Feb 24, 2026 | 11:14 PMबल्ले ने उगली आग और रच दिया इतिहास, PAK के खिलाफ हैरी ब्रूक ने जड़ा तूफानी शतक, ऐसा करने वाले पहले कप्तान बने
Feb 24, 2026 | 11:05 PMजयपुर में मॉडिफाइड फॉर्ड जीप की शाही सवारी वायरल, सफेद थार समझ बैठे लोग
Feb 24, 2026 | 11:02 PMT20 WC 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी इंग्लैंड, हैरी ब्रूक के शतक के आगे पस्त हुआ पाकिस्तान
Feb 24, 2026 | 10:30 PMये चार पौधे बदल देंगे आपकी किस्मत! घर की इस दिशा में लगाएं
Feb 24, 2026 | 10:30 PMवीडियो गैलरी

झुग्गी झोपड़ी-फुटबॉल और क्राइम…क्या है Amitabh Bachchan की Jhund वाले विजय बारसे की असली कहानी?
Feb 24, 2026 | 07:45 AM
रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM














