Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुंबई में अजित पवार ने शरद पवार से की मुलाकात, NCP के अन्य मंत्री भी मौजूद

  • By साक्षी सिंह
Updated On: Jul 16, 2023 | 03:36 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) के उपमुख्यमंत्री अजित पवार (Ajit Pawar) ने राकांपा यानी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के अपने खेमे के कुछ अन्य मंत्रियों के साथ रविवार को मुंबई में राकांपा अध्यक्ष शरद पवार (Sharad Pawar) से मुलाकात की। उपमुख्यमंत्री के एक करीबी सहयोगी ने यह जानकारी दी। अपने चाचा के खिलाफ बगावत करने और दो जुलाई को एकनाथ शिंदे सरकार में शामिल होने के बाद अजित पवार के नेतृत्व वाले समूह और शरद पवार के बीच यह पहली बैठक थी। 

अजित पवार ने राकांपा मंत्रियों-हसन मुशरिफ, छगन भुजबल, अदिति तटकरे और दिलीप वलसे पाटिल के साथ राज्य सचिवालय ‘मंत्रालय’ के पास स्थित वाई बी चव्हाण केंद्र में शरद पवार से मुलाकात की। शरद पवार खेमे के सूत्रों ने बताया कि राकांपा के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल और पार्टी नेता जितेंद्र आव्हाड भी वाई बी चव्हाण केंद्र पहुंचे। अजित पवार शुक्रवार को राकांपा अध्यक्ष की पत्नी प्रतिभा पवार से मिलने के लिए उनके आधिकारिक आवास ‘सिल्वर ओक’ गए थे।

 प्रतिभा पवार की दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में हाथ से जुड़ी सर्जरी हुई है। उपमुख्यमंत्री अजित पवार अपनी चाची प्रतिभा के करीबी माने जाते हैं। 2019 में, विधानसभा चुनाव के बाद अजित और देवेंद्र फडणवीस ने अल्पकालिक सरकार बनाई थी। बताया जाता है कि इसके बाद प्रतिभा ने अजित को राकांपा में वापस लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।(एजेंसी)

सम्बंधित ख़बरें

Local Train: अप्रैल से जेएनपीटी तक शुरू होगा वेस्टर्न फ्रेट कॉरिडोर, मुंबई लोकल को राहत

मकर संक्रांति पर परंपरा व उत्साह का संगम, येवला में पतंग उत्सव बना आकर्षण का केंद्र

ई-केवाईसी की तकनीकी खामी से वंचित न हों आंगनवाड़ी महिलाएं, लाडली बहन योजना की मांग तेज

Nagpur: भाजपा बनाने जा रही इतिहास, 72 की उम्र में किस्मत आजमा रहीं मथरानी, किसका होगा पलड़ा भारी?

Maharashtra politics ajit pawar other ncp ministers meet sharad pawar mumbai

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 16, 2023 | 03:36 PM

Topics:  

  • Ajit Pawar
  • Maharashtra
  • Maharashtra Politics
  • Nationalist Congress Party
  • NCP

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.