-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Maharashtra Bandh Best Bus Service Stopped In Mumbai During Maharashtra Bandh Decision After Stone Pelting Incident On Buses
महाराष्ट्र बंद के दौरान मुंबई में बेस्ट बस सेवा बंद की गई, बसों पर पथराव की घटना के बाद फैसला
- Written By: आसिफ सईद

File Photo
मुंबई: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) में चार किसानों (Farmers) की हत्या (Murder) के विरोध में महाराष्ट्र (Maharashtra) में तीन सत्तारूढ़ दलों द्वारा बुलाए गए महाराष्ट्र बंद (Maharashtra Bandh) के मद्देनजर यहां कुछ स्थानों पर पथराव की घटनाओं के बाद बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (बेस्ट) की बस सेवाएं (BEST Bus Services) सोमवार को मुंबई (Mumbai) में बंद कर दी गईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
बेस्ट प्रशासन ने पुलिस सुरक्षा की मांग की
बेस्ट द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि सुबह-सुबह धारावी, मानखुर्द, शिवाजी नगर, चारकोप, ओशिवरा, देवनार और इनऑर्बिट मॉल के पास नौ बसें क्षतिग्रस्त हो गईं, इनमें पट्टे पर किराए पर ली गई एक बस भी शामिल है। बयान में कहा गया, ‘‘बेस्ट प्रशासन ने पुलिस सुरक्षा की मांग की है और स्थिति की समीक्षा के बाद सभी डिपो से बसों का संचालन किया जाएगा।” सत्तारूढ़ शिवसेना से संबद्ध बेस्ट कामगार सेना के नेता सुहास सामंत ने रविवार को एक वीडियो क्लिप में सभी बेस्ट कर्मचारियों से बंद का समर्थन करने की अपील की। बेस्ट बसें और कई पारंपरिक ‘काली-पीली कैब’ सड़कों से दूर रहीं, स्थानीय ट्रेनों से आने-जाने के लिए उपनगरीय रेलवे स्टेशनों पर भारी भीड़ थी, जो निर्धारित समय के अनुसार चल रही थीं।
सम्बंधित ख़बरें
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
वंदे मातरम विवाद: कांग्रेस की दोनों महिला पार्षदों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज
तमिलनाडु में TVK के विधायक तोड़ने के लिए 35-35 करोड़ का खेल, संजय राउत का बीजेपी पर बड़ा आरोप
महायुति में टकराव, रोहित पवार का बड़ा दावा, 2029 में चुनाव रद्द कराने की योजना बना रही है बीजेपी
महाविकास आघाड़ी सरकार की लोगों से समर्थन की अपील
महाराष्ट्र की महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार में तीनों सहयोगी दलों शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस ने लोगों से किसानों के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए आधी रात से शुरू हुए बंद का पूरे दिल से समर्थन करने की अपील की है। सुबह के समय मुंबई और आसपास के इलाकों में आवश्यक वस्तुओं की बिक्री में लगे लोगों को छोड़कर, दुकानें और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे।
बंद के समर्थन में दुकानों को आधे दिन के लिए बंद रखने का फैसला
फेडरेशन ऑफ रिटेल ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेन शाह ने कहा कि उन्होंने बंद के समर्थन में दुकानों को आधे दिन के लिए बंद रखने का फैसला किया है। शाह ने बताया, ‘‘दुकानें शाम चार बजे से फिर से खुलेंगी।” शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने पिछले हफ्ते कहा था कि उनकी पार्टी महाराष्ट्र में सोमवार के बंद में पूरे जोर-शोर से हिस्सा लेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ‘किसान विरोधी’ नीतियों के खिलाफ लोगों को जगाना जरूरी है।
लखीमपुर खीरी में हुई थी चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में तीन अक्टूबर को चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हो गई थी। आरोप है कि भाजपा कार्यकर्ताओं को ले जा रहे वाहनों से कुचले जाने से किसानों की मौत हो गई, जिसके बाद गुस्साई भीड़ ने इन वाहनों में सवार कुछ लोगों की कथित तौर पर पीट-पीट कर हत्या कर दी। शनिवार रात केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा को पुलिस ने लखीमपुर खीरी में तीन अक्टूबर की हिंसा के सिलसिले में गिरफ्तार किया था। राकांपा प्रवक्ता और महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने रविवार को कहा कि एमवीए केंद्रीय मंत्री अजय मीश्रा को बर्खास्त करने की मांग करता है।
Maharashtra bandh best bus service stopped in mumbai during maharashtra bandh decision after stone pelting incident on buses
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र में जाति सत्यापन के लिए AI और ब्लॉकचेन का होगा इस्तेमाल, CM फडणवीस ने दिए निर्देश
Jul 02, 2026 | 06:18 PMवो शरणार्थी नहीं, धर्म के योद्धा थे! भारत-पाक विभाजन पर बोले RSS चीफ मोहन भागवत, सिंधी समाज को लेकर कही ये बात
Jul 02, 2026 | 06:14 PMओवरटेक के चक्कर में मौत को दी चुनौती! दो ट्रकों के बीच से निकला ट्रक, हवा में उठ गए पहिए
Jul 02, 2026 | 06:12 PMकश्मीर में मटन की भारी किल्लत, शादी-ब्याह पर मंडराया संकट! व्यापारियों ने पंजाब को ठहराया जिम्मेदार
Jul 02, 2026 | 06:10 PMसागर में घर के दरवाजे पर बैठा था मौत का पहरेदार-‘कोबरा’, पूरी रात कमरे में कैद रहा परिवार; ऐसे किया रेस्क्यू
Jul 02, 2026 | 06:01 PMमहाराष्ट्र सरकार की नई किसान ऋणमाफी योजना से 56 लाख किसानों का होगा फायदा, जानें कितने लाख तक होगी कर्जमाफी
Jul 02, 2026 | 05:51 PM‘सिया के साथ रिया जैसा बर्ताव न करें’ कहकर घिरे डायरेक्टर संजय गुप्ता, सोशल मीडिया पर हुई तीखी आलोचना
Jul 02, 2026 | 05:50 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM













