लॉरेंस बिश्नोई का बेहद खास गुर्गा गिरफ्तार, अमेरिका से चला रहा था नेटवर्क, दुनियाभर में कई केस दर्ज
Lawrence Bishnoi Top Henchman Arrested: भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे समेत दो बड़े अपराधियों को गिरफ्तार किया है। ये गैंगस्टर वेंकटेश गर्ग और भानु राणा हैं।
- Written By: रंजन कुमार
लॉरेंस बिश्नोई और उसका गुर्गा भानु राणा।
Lawrence Bishnoi: भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दो बड़ी सफलता हासिल हुई है। हरियाणा पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई के बेहद खास गुर्गे भानु राणा को अमेरिका से गिरफ्तार किया है। इसके अलावा एक और मोस्ट वांटेड पकड़ा गया है, जिसका नाम वेंकटेश गर्ग है। इस पर बसपा नेता की हत्या का आरोप है। दोनों अपराधियों को जल्द भारत प्रत्यर्पित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सुरक्षा एजेंसियों की ओर से वेंकटेश गर्ग को जॉर्जिया और भानु राणा को अमेरिका से डिपोर्ट कराया जा रहा है। दोनों पर कई देशों में मामले दर्ज हैं।
बिश्नोई का गुर्गा भानु राणा करनाल का रहने वाला
बिश्नोई गैंग का गुर्गा भानु राणा हरियाणा के करनाल का रहने वाला है। यह लंबे समय से बिश्नोई गैंग से जुड़ा हुआ है। भानु हथियार सप्लाई का पूरा नेटवर्क संभाल रहा था। करनाल एटीएफ ने उसके इशारे पर काम कर रहे दो लोगों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया था। उसका नेटवर्क हरियाणा, पंजाब और दिल्ली, उत्तर प्रदेश तक फैला हुआ है। भानु राणा लंबे समय से अपराध की दुनिया में सक्रिय है। उसके खिलाफ अलग-अलग राज्यों और कई देशों में विभिन्न मामले दर्ज हैं।
वेंकटेश गर्ग भी हरियाणा का रहने वाला
गिरफ्तार किया गया वेंकटेश गर्ग भी हरियाणा का रहने वाला है। उसका घर नारायणगढ़ में है। इसके खिलाफ हत्या, लूट और फिरौती के 10 से अधिक मामले दर्ज हैं। वेंकटेश गुरुग्राम में बसपा नेता की हत्या में भी आरोपी है। उसने इस वारदात के बाद फर्जी पासपोर्ट बनवाए और फिर विदेश भाग गया था। उसने जॉर्जिया को अपना नया ठिकाना बना लिया था।
सम्बंधित ख़बरें
Mukesh Roshan को बिश्नोई गैंग से मिली धमकी, तेजस्वी के करीबी पूर्व विधायक ने बिहार पुलिस से मांगी सुरक्षा
BRICS NSA Meeting 2026: भारत में होगी ब्रिक्स देशों के NSA की अहम बैठक, चीनी विदेश मंत्री वांग यी होंगे शामिल
दिल्ली के शाहदरा स्टेशन पर बवाल! ट्रेन में चढ़ते समय हाथापाई में यूपी के व्यक्ति की मौत, देखते रहे लोग- VIDEO
हरियाणा: कांग्रेस विधायक के ऑफिस में तड़ातड़ चली गोलियां, पुलिस की आंखों के सामने हुई वारदात, मचा हड़कंप
सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं को गैंग में करता था भर्ती
जांच एजेंसियों के अनुसार, वेंकटेश जॉर्जिया से शूटरों की भर्ती कर रहा था। हाल ही में दिल्ली में हुई गोलीबारी में पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में वेंकटेश का हाथ सामने आया था। फिर उसके बारे में नई-नई जानकारियां सामने आईं। वह सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं को पैसे का लालच देकर गैंग में भर्ती कर रहा था। कपिल सांगवान के साथ मिलकर गर्ग एक्सटॉर्शन का सिंडिकेट चला रहा है।
यह भी पढ़ें: खेल में ‘खलनायक’ की एंट्री… लुधियाना में कबड्डी प्लेयर की हत्या, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी
दो दर्जन से अधिक बड़े गैंगस्टर देश से बाहर
गौरतलब है कि भारत के दो दर्जन से अधिक बड़े गैंगस्टर देश से बाहर हैं। ये लोग अपना नेटवर्क दूसरे देश में बैठकर चला रह और भारत में अपने गैंग में नए लोगों की भर्ती कर रहे हैं। उनकी मदद से आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। जांच एजेंसियों का कहना है कि गैंगस्टर विदेशों में बैठकर भारत में अपने सिंडिकेट चला रहे हैं। इनमें गोल्डी बराड़, कपिल सांगवान, अनमोल बिश्नोई, हैरी बॉक्सर, हिमांशु भाऊ जैसे बड़े नाम हैं। ये मोस्ट वांटेड गैंगस्टर कनाडा, अमेरिका, पुर्तगाल, इंग्लैंड और यूएई जैसे देशों में सक्रिय हैं। वहीं से भारत में अपराध की जड़ें मजबूत कर रहे हैं।
