Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 20 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Mukesh Roshan को बिश्नोई गैंग से मिली धमकी, तेजस्वी के करीबी पूर्व विधायक ने बिहार पुलिस से मांगी सुरक्षा

Bihar Latest News: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के करीबी और RJD के पूर्व विधायक मुकेश रोशन को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर जान से मारने की धमकी मिली है। पुलिस जांच में जुटी, सुरक्षा की मांग की गई।

  • Written By: करुणा नंद शाहवाल
Updated On: Jun 20, 2026 | 06:06 PM

मुकेश रोशन (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Mukesh Roshan Threat Case: बिहार की राजनीति में उस समय हलचल मच गई जब राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के पूर्व विधायक और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के करीबी माने जाने वाले डॉ. मुकेश रोशन को कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर जान से मारने की धमकी मिली। महुआ के पूर्व विधायक ने आरोप लगाया है कि उनके मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप कॉल और मैसेज के जरिए लगातार धमकियां दी जा रही हैं।

धमकी देने वाला खुद को बिश्नोई गैंग से जुड़ा बता रहा है। मामले को गंभीर बताते हुए मुकेश रोशन ने बिहार पुलिस से सुरक्षा की मांग की है और निष्पक्ष जांच की अपील की है। उन्होंने अपने आवेदन में परिवार की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है और अतीत में अपने परिजनों की हुई हत्या का हवाला देते हुए खतरे की आशंका व्यक्त की है।

कौन हैं मुकेश रोशन

बता दें कि डॉ. मुकेश रोशन साल 2020 में पहली बार राजद के टिकट से महुआ विधानसभा सीट से विधायक बने। तो वहीं दुसरी बार साल 2025 में हुए विधानसभा सभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। वे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बेहद करीबी मानें जातें हैं।

सम्बंधित ख़बरें

Bharat Tiwari Encounter: सरेंडर के बाद भी भरत तिवारी का एनकाउंटर, बिहार पुलिस क्या छिपा रही? EXPLAINED

भरत तिवारी एनकाउंटर में नया मोड़, विपक्ष के बाद अब सत्तापक्ष ने भी उठाए गंभीर सवाल; वायरल VIDEO देख भड़की JDU

तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO

मेरी और पिताजी की हत्या की साजिश… थाने पहुंचे तेज प्रताप, आकाश यादव समेत 7 के खिलाफ FIR, बिहार में हड़कंप

परिवार की सुरक्षा को लेकर खड़े हो रहे सवाल

आपको बता दें कि इतने बड़े गैंग से मुकेश रोशन को धमकी मिलने के बाद रोशन सिर्फ अपनी सुरक्षा नहीं बल्कि उन्हें अपने पूरे परिवार के सुरक्षा को लेकर चिंता है। उन्होंने सरकार और पुलिस प्रशासन से तत्काल प्रभाव से सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।

पूरानी घटनाओं का किया जिक्र

उन्होने आवेदन में पिछली घटना का जिक्र करते हुए बताया की साल 1993 में उनके पिता स्व. रामदेवन राय सहित कई रिश्तेदारों की निर्मम हत्या कर दि गई थी। यह घटना राजनीतिक रंजिश का नतीजा मानी गई। इसके पीछे कई बड़े राजनीतिक और अपराधियों के नाम सामने आए थे। जिसके कारण उन्हें और उनके परिवार में डर का माहौल बना हुआ है।

बिहार में बिश्नोई गैंग की एंट्री

डॅा. मुकेश रोशन ने पटना पुलिस को आवेदन में बताया की उनेक मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप मैसेज और कॅाल के जरिए जान से मारने की धमकी लगातार दी जा रही है। उन्होने यह भी बताया की कॅाल करने वाला व्यक्ति अपने को कुख्यात अपराधी लोरेंस विश्नोई के ग्रुप से जुड़ा हुआ बता रहा है।

ये भी पढ़ें-  भरत तिवारी एनकाउंटर केस की होगी न्यायिक जांच, पुलिस पर उठ रहे सवालों के बीच CM सम्राट चौधरी का ऐलान

पुलिस कर रही मामले की जांच

डॅा. मुकेश के द्वारा पुलिस को लिखित आवेदन देने के बाद दिए जाने के बाद पटना पुलिस इस पुरे मामले की जांच में गंभीरता से जुटी हुई है। जांच में दोषी पाए जाने वाले आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

Rjd leader mukesh roshan threat receives bishnoi gang

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 20, 2026 | 06:06 PM

Topics:  

  • Bihar News
  • Bihar Police
  • Lawrence Bishnoi
  • RJD Leader Tejashwi Yadav

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.