Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नवजोत सिंह सिद्धू ने प्रियंका गांधी को हिरासत में रखने को लेकर यूपी पुलिस पर साधा निशाना, कही ये बड़ी बात

  • By सुभाष यादव
Updated On: Oct 06, 2021 | 12:43 PM

नवजोत सिंह सिद्धू (Photo Credits-Video Grab)

Follow Us
Close
Follow Us:

चंडीगढ़: कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) ने पार्टी नेता प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) को हिरासत में लेने पर उत्तर प्रदेश पुलिस पर बुधवार को हमला बोला और पुलिस पर संविधान की भावनाओं का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। सिद्धू ने पिछले दिनों पंजाब इकाई के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था, हालांकि उसे पार्टी ने अभी तक स्वीकार नहीं किया है।  

सिद्धू ने मंगलवार को भी चेतावनी दी थी कि यदि उनकी पार्टी की नेता प्रियंका गांधी वाद्रा को बुधवार तक नहीं छोड़ा गया और किसानों की हत्या के सिलसिले में केन्द्रीय मंत्री अजय मिश्रा के बेटे को गिरफ्तार नहीं किया गया, तो कांग्रेस की पंजाब इकाई उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के लिए कूच करेगी। सिद्धू ने बुधवार को ट्वीट किया, ‘‘ 54 घंटे हो चुके हैं…..प्रियंका गांधी जी को अदालत के समक्ष पेश नहीं किया गया… गैरकानूनी तरीके से 24 घंटे से अधिक समय तक हिरासत में रखना मौलिक अधिकारों का स्पष्ट उल्लंघन है। भाजपा और उत्तर प्रदेश पुलिस … आप संविधान की भावना का हनन कर रहे हैं, हमारे बुनियादी मानवाधिकारों को ठेस पहुंचा रहे हैं।”

नवजोत सिंह सिद्धू का ट्वीट-

54 hours passed !! @priyankagandhi Ji has not been produced before any Court … unlawful detention beyond 24 hours is a clear violation of the fundamental rights.
BJP & UP Police :- You are violating the spirit of the Constitution, impinging on our basic human rights !!

— Navjot Singh Sidhu (@sherryontopp) October 6, 2021

गौरतलब है कि पिछले रविवार को लखीमपुर खीरी जिले के तिकोनिया इलाके में केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के पैतृक गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को किसानों द्वारा काले झंडे दिखाए जाने के मामले में भड़की हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हो गई थी। 

वाड्रा सोमवार तड़के पार्टी के वरिष्ठ नेता दीपेंद्र हुड्डा तथा कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू समेत कुछ नेताओं के साथ मृतक किसानों के परिजन से मिलने के लिए लखीमपुर खीरी जा रही थीं, लेकिन उन्हें रास्ते में सीतापुर जिले में हिरासत में ले लिया गया था। (एजेंसी)

Lakhimpur kheri violence navjot singh sidhu reacts priyanka gandhi vadra sitapur up police

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 06, 2021 | 12:43 PM

Topics:  

  • Navjot Singh Sidhu
  • Uttar Pradesh

सम्बंधित ख़बरें

1

सपा के 18 हजार शपथ पत्र गायब! अखिलेश के वॉर पर चुनाव आयोग का पलटवार…वोट चोरी पर जारी है तकरार

2

मुंबई की ‘हलाल टाउनशिप’ पर भड़के मौलाना शहाबुद्दीन, बोले- हलाल-हराम, जायज-नाजायज नाम का क्या मतलब?

3

सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, असिस्टेंट प्रोफेसर 1253 पदों निकली भर्ती, यहां पढ़ें पूरी डिटेल

4

CM योगी आदित्यनाथ ने युवाओं को लेकर किया बड़ा दावा, कहा- आने वाली है नौकरियों की बाढ़

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.