Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

CM योगी आदित्यनाथ ने युवाओं को लेकर किया बड़ा दावा, कहा- आने वाली है नौकरियों की बाढ़

Uttar pradesh : सीएम योगी आदित्यनाथ ने यह दावा किया है कि, प्रदेश में निवेश के माध्यम 60 लाख से अधिक नौजवानों को रोजगार से जोड़ा गया है। साथ ही दावा किया है कि नौकरियों की बाढ़ आने वाली है।

  • By पूजा सिंह
Updated On: Sep 04, 2025 | 07:54 PM

सीएम योगी आदित्यनाथ (सौजन्य सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Chief Minister Yogi Adityanath : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को युवाओं को लेकर एक दावा किया है, जिसे सुनकर बेरोजगार युवाओं के चेहरे खुशी के खिल जाएंगे। सीएम योगी आदित्याथ का कहना है कि, प्रदेश सरकार युवाओं को राज्य में ही रोजगार देने के लिये कटिबद्ध है। उन्होंने दावा किया कि राज्य में सरकारी नौकरियों की बाढ़ आयी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कहना है कि, प्रदेश में निवेश के अनुकूल माहौल बनने से निजी क्षेत्र में हुए निवेश के माध्यम से 60 लाख से अधिक नौजवानों को रोजगार से जोड़ा गया है। मुख्यमंत्री ने गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्र में 2,251 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करने के बाद कार्यक्रम को संबोधित किया।

’60 हजार से अधिक सिपाहियों की होगी भर्ती’

संबोधन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल में हुई 60 हजार से अधिक सिपाहियों की भर्ती, मुख्य सेविकाओं की नियुक्ति और निकट भविष्य में होने वाली भर्तियों का जिक्र किया। उन्होंने कहा, ”उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल ही में 60 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की नियुक्ति की। गोरखपुर से भी काफी संख्या में युवाओं की भर्ती की गई है। 2,538 बाल विकास मुख्य सेविकाओं की भर्ती की प्रक्रिया पूरी हुई।

‘प्रदेश का नौजवान उत्तर प्रदेश के अंदर पाए नौकरी’

सीएम योगी का कहना है कि, अब सरकार स्टाफ नर्स और शिक्षकों की बड़े पैमाने पर भर्ती का कार्यक्रम शुरू करने वाली है। उपनिरीक्षक भर्ती प्रक्रिया की तैयारी हो चुकी है और नयी भर्ती के विज्ञापन भी जल्द ही निकाले जाएंगे।” सीएम योगी  ने दावा किया, ”सरकारी क्षेत्र में भी नौकरी की बाढ़ आई है…नौकरी ही नौकरी है। रोजगार ही रोजगार है… सरकार चाहती है कि, उत्तर प्रदेश के नौजवान के लिए कहीं दूसरी जगह हाथ फैलाने की नौबत ना आये। उत्तर प्रदेश का नौजवान उत्तर प्रदेश के अंदर ही नौकरी पाए।

ये भी पढ़ें : सीएम योगी ने चेक की रविकिशन की अलर्टनेस, फेल हो गए गोरखपुर सांसद, जमकर वायरल हुआ VIDEO

पूर्व की सरकारों पर साधा निशाना

बता दें कि, गुरुवार को गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2251 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं शिलान्यास व लोकार्पण किया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में गोरखपुर से सांसद रवि किशन भी मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने पूर्व कि सरकारों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, जो लोग जाति के नाम पर समाज को बांट रहे हैं। जो लोग यूपी को दंगों की आग में झोंक रहे थे। वे देश की सुरक्षा से खिलवाड़ करते थे। जो मां-बेटी की सुरक्षा और सम्मान को बनाए नहीं रख सकते, वे विकास नहीं कर सकते। जब सपा की सरकार थी, तो गोरखपुर में कभी-कभार बिजली आती थी। ये लोग रोशनी के दुश्मन थे। इनके समय में अराजकता थी।

Cm yogi adityanath made a big claim about the youth said a flood of jobs is coming

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 04, 2025 | 07:54 PM

Topics:  

  • Government Job
  • Uttar Pradesh
  • Yogi Adityanath

सम्बंधित ख़बरें

1

योगी आदित्यनाथ या अमित शाह…कौन बनेगा मोदी का उत्तराधिकारी? RSS चीफ मोहन भागवत ने दे दिया जवाब

2

कॉन्स्टेबल ‘माया’ का मायाजाल! 9 SHO से संबंध और लाखों की ब्लैकमेलिंग, अरुण राय की सुसाइड ने खोले राज

3

UP PET 2025 Result जारी: तीन साल के लिए होगा मान्य, यहां चेक करें अपना परिणाम

4

UP उपचुनावों में धांधली का आरोप लगाकर अखिलेश ने BJP को ललकारा, 2027 में दी खुली चुनौती

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.