लद्दाख के लिए ऐतिहासिक दिन! अब 2 नहीं बल्कि होंगे 7 जिले; LG सक्सेना ने 5 नए जिलों के गठन पर लगाई मुहर
Ladakh New Districts: लद्दाख के लिए आज एक ऐतिहासिक दिन है। लद्दाख में अब 5 नए जिलों की अधिसूचना को मंजूरी मिल गई है। इस बात की जानकारी एलजी विनय कुमार सक्सेना ने साझा की।
- Written By: प्रिया जैस
लद्दाख में नए जिले ( सौजन्य-सोशल मीडिया)
Ladakh 5 New Districts LG Vinai Kumar Saxena: भारत के केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख के लिए आज एक ऐतिहासिक दिन है। लद्दाख में अब कुल 7 जिलों को मंजूरी मिल गई है। केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के उपराज्यपाल (LG) विनय कुमार सक्सेना ने इस बात की जानकारी दी।
उपराज्यपाल (LG) विनय कुमार सक्सेना ने लद्दाख के लिए इसे एक ऐतिहासिक दिन बताया। उन्होंने बताया कि लद्दाख में पांच नए जिलों के गठन की अधिसूचना को मंजूरी मिल गई है, जिससे लद्दाख के लोगों की आकांक्षाएं और उनकी लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हुई है।
लद्दाख में पांच नए जिले
- नुब्रा
- शाम
- चांगथांग
- ज़ांस्कर
- द्रास
इन 5 जिलों के गठन के साथ ही अब लद्दाख (Ladakh) में अब 2 जिलों के बजाय कुल सात जिले होंगे। लद्दाख के उपराज्यपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित और समृद्ध लद्दाख’ के विजन के अनुरूप है।
सम्बंधित ख़बरें
नैनीताल कलेक्ट्रेट में मची सनसनी! पार्किंग में खड़ी कार के अंदर खून से लथपथ मिला वकील का शव
Relationship Tips: ऑनलाइन डेटिंग में मैच कहीं मुसीबत न बन जाए! इन रेड फ्लैग्स को पहचानना है बेहद जरूरी
ठाणे में घरेलू विवाद ने लिया हिंसक रूप, पत्नी-बेटी और नातिन पर चाकू से हमला
Nalasopara Vasai Virar Beautification Project बदहाल, फव्वारे और मूर्तियां बनी खतरा
A historic day for Ladakh. I have approved the notification for creation of five new districts in Ladakh, fulfilling the aspirations and long pending demand of the people of Ladakh. With creation of five new districts – Nubra, Sham, Changthang, Zanskar and Drass – Ladakh will… — LG Ladakh (@lg_ladakh) April 27, 2026
लद्दाख की हर जनता तक पहुंचेंगी सेवाएं
उपराज्यपाल ने पोस्ट में लिखा कि यह परिवर्तनकारी फैसला, जिसे अगस्त 2024 में गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में गृह मंत्रालय द्वारा पहले ही मंज़ूरी दी जा चुकी है, ज़मीनी स्तर पर शासन को मजबूत करेगा, प्रशासन का विकेंद्रीकरण करेगा और लद्दाख के लोगों तक, विशेष रूप से दूर-दराज और दुर्गम क्षेत्रों में रहने वालों तक, सार्वजनिक सेवाओं की तेज़ गति से पहुंच सुनिश्चित करेगा।
यह भी पढ़ें – मुझे मारने की कोशिश…TMC सांसद मिताली बाग की कार पर हमला, BJP पर लगाए आरोप, फेसबुक लाइव पर किया खुलासा
विकास और रोजगार के मिलेंगे नए अवसर
उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने आगे लिखा, नए जिलों का गठन, शासन को नागरिकों के और करीब लाने के अलावा, विकास, रोजगार और उद्यमिता के नए अवसर भी पैदा करेगा। मैं यह सुनिश्चित करने के अपने संकल्प को दोहराता हूं कि लद्दाख के प्रत्येक नागरिक को इस ऐतिहासिक फैसले का लाभ मिले, क्योंकि हम सब मिलकर एक उज्जवल, मज़बूत और अधिक समृद्ध भविष्य की ओर अग्रसर हैं।
