पोलैंड पर रूसी हमले से भड़का EU! उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने पुतिन को ललकार, बोली- यूक्रेन को जारी रहेगी मदद
Ursula von der Leyen: रूस के यूक्रेन पर हमले के दौरान पोलैंड के हवाई क्षेत्र के उल्लंघन का दावा किया गया। यूरोपीय संघ ने इसे गंभीर सुरक्षा खतरा बताते हुए यूक्रेन को हरसंभव समर्थन जारी रखने की बात कही।
- Written By: अक्षय साहू
उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने रूस की आलोचना की (सोर्स- सोशल मीडिया)
Ursula von der Leyen Slams Russia: यूरोपियन कमीशन की प्रेसिडेंट उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने रूस की आक्रामक कार्रवाई को यूरोपीय हवाई क्षेत्र का अस्वीकार्य उल्लंघन बताया। उन्होंने पोलैंड में हुए धमाके की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि यूक्रेन को निशाना बनाते हुए रूसी हमले में पोलैंड के हवाई क्षेत्र का भी उल्लंघन हुआ है। रूस की यह आक्रामकता पूरे यूरोप की सुरक्षा के लिए खतरा है। उन्होंने कहा कि इस स्थिति को खत्म करने के लिए हम यूक्रेन की मदद कर रहे हैं, ताकि वह इस युद्ध में जीत हासिल कर सके।
प्रेसिडेंट उर्सुला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पोस्ट पर लिखा, ‘यूक्रेन पर रूस के हालिया हमलों की वजह से एक बार फिर हमारे यूरोपीय हवाई क्षेत्र का अस्वीकार्य उल्लंघन हुआ है, और इस बार इसका असर पोलैंड पर पड़ा है। प्रिय डोनाल्ड टस्क, पोलैंड के लोग अपनी बहादुरी और निडरता के लिए जाने जाते हैं, और इस मुश्किल समय में हमारी संवेदनाएं उनके साथ हैं।
हर संभव तरीके से यूक्रेन की मदद
प्रेसिडेंट उर्सुला ने कहा कि इस स्थिति को खत्म करने के लिए हम हर संभव तरीके से यूक्रेन की मदद कर रहे हैं, ताकि वह इस युद्ध में जीत हासिल कर सके। साथ ही, हम जमीन, समुद्र और आसमान, तीनों क्षेत्रों में यूरोप की सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए एक मजबूत सुरक्षा ढांचा तैयार कर रहे हैं। यह जरूरी है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके और पूरे यूरोप की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
सम्बंधित ख़बरें
Explainer: कॉमनवेल्थ में हिस्सा क्यों नहीं लेता अमेरिका, ओलंपिक से कैसे अलग है कॉमनवेल्थ गेम्स? जानें सब कुछ
Explainer: AI की दुनिया से ChatGPT का काम खत्म! चीन के KIMI के सामने सब फेल, ट्रंप के नाक के नीचे छिड़ी नई जंग
धार्मिक जुलूस पर विवाद से सुलग उठा नेपाल, छह से ज्यादा शहरों में लगाया गया कर्फ्यू, तीन की मौत से भड़के लोग
राज्यसभा के बाद लोकसभा में भी पास हुआ वंदे मातरम बिल, जानिए मोदी सरकार के नए कानून में क्या है खास
Another unacceptable violation of our EU airspace caused by Russia’s latest strikes on Ukraine, this time over Poland. The Polish people are famously unafraid dear @donaldtusk, and our thoughts are with them. To put an end to this, we are helping Ukraine win this war in every… — Ursula von der Leyen (@vonderleyen) July 30, 2026
यूरो न्यूज के मुताबिक, पोलैंड के तारनावा कोलोनिया इलाके के लोगों ने गुरुवार सुबह करीब चार बजे एक जोरदार धमाका सुना गया, जिससे उनके घरों की खिड़कियां तक हिल गईं। पुलिस को एक खेत में लगभग दस मीटर चौड़ा गड्ढा और किसी अज्ञात वस्तु का मलबा मिला। यह जगह घरों से करीब दस किलोमीटर दूर है। पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने कहा कि यह घटना उस समय हुई जब रूस यूक्रेन पर बड़े पैमाने पर मिसाइल हमला कर रहा था।
यह भी पढ़ें- Explainer: AI की दुनिया से ChatGPT का काम खत्म! चीन के KIMI के सामने सब फेल, ट्रंप के नाक के नीचे छिड़ी नई जंग
पोलैंड के हवाई क्षेत्र का उल्लंघन कर रहा रूस
टस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पोस्ट पर लिखा, पश्चिमी यूक्रेन पर रूस के बड़े मिसाइल हमले के दौरान पोलैंड के हवाई क्षेत्र का उल्लंघन हुआ। इस घटना के बाद मैंने रक्षा मंत्री और संबंधित एजेंसियों के साथ एक समन्वय टीम की बैठक बुलाई है। यह टीम कई घंटों से मौके पर काम कर रही है और मुझे लगातार घटना से जुड़ी सभी जानकारी दे रही है।
Last night, during the massive missile attack on Ukraine, one of the cruise missiles Kh-101 violated the Polish airspace and fell 50 km away from the town of Lublin. The missile was armed. In all probability it was Russian. I would like to thank all EU and NATO leaders for their… — Donald Tusk (@donaldtusk) July 30, 2026
यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा ने कहा कि रूस के बड़े हमले के दौरान पोलैंड के हवाई क्षेत्र का उल्लंघन हुआ। उन्होंने यूक्रेन और पोलैंड की सरकारों तथा सुरक्षा एजेंसियों के साथ एकजुटता जताई, जो लोगों की सुरक्षा के लिए काम कर रही हैं।
