एक देश, एक चुनाव पर बड़ा अपडेट! मॉनसून सत्र में नहीं पेश होगा बिल, जानिए क्या है सरकार का नया प्लान
One Nation One Election: संसद के मॉनसून सत्र में 'एक देश, एक चुनाव' बिल पेश नहीं होगा। JPC का कार्यकाल बढ़ा दिया गया है, अब समिति अपनी रिपोर्ट शीतकालीन सत्र के आखिरी हफ्ते के पहले दिन सौंपेगी।
- Written By: अर्पित शुक्ला
सांकेतिक तस्वीर(Image- Social Media)
One Nation One Election JPC report: संसद के मॉनसून सेशन के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। खबरों के मुताबिक इस सत्र में ‘एक देश, एक चुनाव’ से जुड़ा बिल पेश नहीं होगा। इसलिये यह साफ हो गया है कि इस सत्र में अब इस पर चर्चा नहीं होगी। वहीं जेपीसी को इस बिल पर अपनी रिपोर्ट संसद के शीतकालीन सत्र के आखिरी सप्ताह के पहले दिन तक सौंपने का समय दिया गया है।
संसद का मॉनसून सत्र जारी है और इस सेशन को लेकर ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि सरकार वन नेशन वन इलेक्शन बिल को इस सत्र में पेश कर सकती है। लेकिन अब सामने आया है कि ‘एक देश एक चुनाव’ से जुड़ा, संविधान संशोधन विधेयक मॉनसून सत्र में पेश नहीं किया जाएगा।
शीतकालीन सत्र तक बढ़ा JPC का कार्यकाल
इस विधेयक को लेकर गठित की गई संयुक्त संसदीय समिति (JPC) का कार्यकाल बढ़ा दिया गया है। अब जेपीसी को अपनी रिपोर्ट संसद के शीतकालीन सत्र के लास्ट वीक के पहले दिन तक सौंपनी होगी।
सम्बंधित ख़बरें
मनुस्मृति पर घमासान! राज्यसभा में जब भिड़े नड्डा और खरगे, सभापति को क्यों लेना पड़ा बड़ा एक्शन?
Burj Khalifa UPI Booking: बुर्ज खलीफा की ऑनलाइन टिकट बुकिंग अब UPI से, UAE में भारतीयों के लिए बड़ी सुविधा
संसद में अभिषेक बनर्जी दे रहे थे भाषण, पीछे बैठकर जोर-जोर से हंसने लगीं महुआ मोइत्रा! VIDEO हुआ वायरल
मंत्री नहीं…DM-SDM लेते हैं ऐसे फैसले, राहुल गांधी के आरोपों पर सरकार ने दिया जवाब; गोलीबारी से किया इनकार
अब जेपीसी का कार्यकाल बढ़ाए जाने के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि समिति अपनी रिपोर्ट मौजूदा सेशन के दौरान पेश नहीं करेगी। इस तरह ‘एक देश, एक चुनाव’ विधेयक पर आगे की प्रक्रिया अब शीतकालीन सत्र में रिपोर्ट आने के बाद ही आगे बढ़ सकेगी।
खबर अपडेट की जा रही है…
