गलवान घाटी में बड़ा हादसा, सैन्य वाहन पर गिरा बोल्डर, 2 अफसर शहीद, 3 सैनिक घायल
Galwan Charbagh incident: गलवान घाटी में एक सैनिक गाड़ी पर बड़े बोल्डर गिरने से हादसा हो गया। दो मेजर इस दुर्घटना में शहीद हो गए हैं। ये हादसा दुरबुक से चोंगताश जा रहे सैन्य वाहन के साथ हुआ।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
गलवान घाटी में सैन्य वाहन पर गिरा बोल्डर, फोटो: सोशल मीडिया
Galwan Charbagh incident: गलवान घाटी में भूस्खलन के चलते बड़ा हादसा हो गया है। इस दुर्घटना में सेना के दो अधिकारी शहीद हो गए और तीन सैनिक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों में 2 मेजर और 1 कैप्टन शामिल हैं। घायल सैनिकों को एयरलिफ्ट कर लेह के एक हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है।
लद्दाख के संवेदनशील गलवान क्षेत्र के चारबाग इलाके में यह हादसा हुआ। बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे सेना का एक वाहन भूस्खलन की चपेट में आ गया। उस पर पहाड़ से भारी बोल्डर गिर गया। इस हादसे में सेना के दो वरिष्ठ अधिकारी शहीद हो गए, जबकि तीन अन्य अफसर गंभीर रूप से घायल हैं।
शहीद हुए अधिकारी
- लेफ्टिनेंट कर्नल मनकोटिया (14 सिंध हॉर्स)
- सूबेदार दलजीत सिंह (14 सिंध हॉर्स)
गंभीर रूप से घायल अधिकारी
- मेजर मयंक शुभम (14 सिंध हॉर्स)
- मेजर अमित दीक्षित
- कैप्टन गौरव (60 आर्म्ड)
घायलों को एयरलिफ्ट कर 153 जनरल हॉस्पिटल, लेह में भर्ती कराया गया है। सेना की फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है।
सम्बंधित ख़बरें
प्रयागराज के सिविल लाइंस में होटल में लगी भीषण आग, अंदर फंसे 12 से ज्यादा लोग, इलाके में मचा हड़कंप- VIDEO
आज की ताजा खबर 18 मई LIVE: प्रयागराज के बिट्ठल होटल में लगी भीषण आग, 12 से अधिक लोग अंदर फंसे
स्वीडन ने PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, प्रधानमंत्री के खाते में दर्ज हुआ 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान
भारतीय सेना ने जीता दिल! जम्मू-कश्मीर के रामबन में नाले में गिरा ट्रक चालक, आर्मी ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
ROAD ACCIDENT A boulder from a cliff fell on one of the vehicles of a military convoy in Ladakh, around 1130h on 30 Jul 2025.
Recovery action is in progress. @adgpi@NorthernComd_IA — @firefurycorps_IA (@firefurycorps) July 30, 2025
कैसे हुआ ये हादसा?
यह सैन्य काफिला दुरबुक से चोंगताश की ओर एक नियमित ट्रेनिंग यात्रा पर था। यह क्षेत्र बेहद दुर्गम, ऊबड़-खाबड़ और भूस्खलन की दृष्टि से संवेदनशील माना जाता है। खासकर बारिश के मौसम में यहां ऐसे हादसों की संभावना बढ़ जाती है।
यह भी पढ़ें: हाईवे पर अचानक ब्रेक लगाना घोर लापरवाही- कोर्ट, हरकत से हादसे का जिम्मेदार चालक
मई में भी हुआ था ऐसा ही हादसा
इसी साल मई में जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में सेना का ट्रक बैटरी चश्मा के पास 300 मीटर गहरी खाई में गिर गया था। उस हादसे में तीन जवान शहीद हो गए थे। जांच में पाया गया कि वाहन का संतुलन बिगड़ने के कारण हादसा हुआ। भारतीय सेना ने कहा है कि यह हादसा एक प्राकृतिक आपदा का परिणाम है और प्राथमिकता से घायल अफसरों की जान बचाने और राहत कार्य पूरा कर लेने की है। सेना ने लोगों से अफवाहों से बचने और आधिकारिक सूचना पर भरोसा रखने की अपील की है।
