आज की ताजा खबर 2 जुलाई: मुंबई में भारी बारिश का कहर, कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति
Aaj Ki Taza Khabar: महाराष्ट्र में देर से ही सही लेकिन अब मानसून की दस्तक हो गई है। इसका असर यह हुआ कि मुंबई में जमकर बारिश देखने को मिली। शहर के कई हिस्सों में पिछले 12 घंटे से लगातार बारिश जारी है।
- Written By: मनोज आर्या
ब्रेकिंग न्यूज लाइव अपडेट, (डिजाइन फोटो)
02 Jul 2026 07:39 AM (IST)
02 Jul 2026 07:39 AM (IST)CM विजय ने पीएम मोदी को लिखा पत्र
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने VB -GRAM G योजना को लागू करने के संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने VB-GRAM G योजना को लागू करने के संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा। pic.twitter.com/cvFicYaNkU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 2, 2026
02 Jul 2026 06:51 AM (IST)
02 Jul 2026 06:51 AM (IST)दिल्ली के कई इलाकों में झमाझम बारिश
राष्ट्रीय राजधानी में मौसम में बदलाव के साथ कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई। वीडियो फिरोज शाह रोड से है।
#WATCH दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में मौसम में बदलाव के साथ कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई। वीडियो फिरोज शाह रोड से है। pic.twitter.com/P9CUtYdLuQ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 1, 2026
02 Jul 2026 06:49 AM (IST)
02 Jul 2026 06:49 AM (IST)मुंबई के कई हिस्सों में सड़कों पर भरा पानी
मुंबई शहर में भारी बारिश के बाद कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति देखने को मिली।
#WATCH महाराष्ट्र | मुंबई शहर में भारी बारिश के बाद कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति देखने को मिली।
(वीडियो अंधेरी इलाके के एक अंडरपास से है) pic.twitter.com/AX4gpIJgil
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 2, 2026
02 Jul 2026 06:44 AM (IST)
02 Jul 2026 06:44 AM (IST)ठाणे में जलभराव से लोग परेशान
महाराष्ट्र के मुंबई में भारी बारिश के बाद ठाणे के निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति देखने को मिल रही है।
#WATCH महाराष्ट्र: भारी बारिश के बाद ठाणे के निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति देखने को मिल रही है। pic.twitter.com/vexBPWGTA0
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 1, 2026
Breaking News Today: महाराष्ट्र में देर से ही सही लेकिन अब मानसून की दस्तक हो गई है। इसका असर यह हुआ कि मुंबई में जमकर बारिश देखने को मिली। शहर के कई हिस्सों में पिछले 12 घंटे से लगातार बारिश जारी है। इस दौरान 155 मिलीमीटर से अधिक भारी बारिश रिकॉर्ड की गई है। लगातार हो रही बारिश के कारण अंधेरी सबवे और कुछ अन्य निचले इलाकों में जलभराव हो गया है। इस वजह से मार्ग में परिवर्तन करना पड़ा। हालांकि बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं यातायात (बेस्ट) बसें सामान्य रूप से संचालित हुईं, जबकि मध्य रेलवे और पश्चिम रेलवे में उपनगरीय रेल सेवाएं कुछ देरी से चल रही हैं। उधर, बारिश ने कल्याण और डोंबिवली शहरों में भारी तबाही मचाई है। वहीं, भारी बारिश के बाद ठाणे के निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति देखने को मिल रही है। देश और दुनिया की सभी बड़ी खबरों का लेटेस्ट अपडेट के लिए बने रहें लाइव ब्लॉग के साथ…
