Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Dussehra 2025 |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जन्मदिन विशेष: गोवा ट्रिप पर गए शिवराज की हो गई थी पिटाई, जानिए केंद्रीय कृषि मंत्री के बचपन के अनसुने किस्से

शिवराज सिंह चौहान की नेतृत्व क्षमता का नमूना उनके स्कूल के दिनों में ही देखने को मिल गया था। आइए जानते है उनके छात्र जीवन से जुड़ी कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे हैं, जो शायद ही आपने इससे पहले सुनी या पढ़ी होंगी।

  • By आकाश मसने
Updated On: Mar 05, 2025 | 05:30 AM

शिवराज सिंह चौहान (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत डिजिटल डेस्क: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और देश के मौजूद केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज यानी 5 मार्च को अपना 66वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर हम आपको कृषि मंत्री के बचपन और छात्र जीवन से जुड़ी कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे हैं, जो शायद ही आपने इससे पहले सुनी या पढ़ी होंगी। शिवराज सिंह चौहान की नेतृत्व क्षमता का नमूना उनके स्कूल के दिनों में ही देखने को मिल गया था। उन्होंने भोपाल के टीटी नगर स्थित मॉडल स्कूल से अपनी पढ़ाई की है। इसी स्कूल से एक छात्र नेता के रूप में उनके राजनीतिक करियर की शुरुआत भी हुई।

शिवराज सिंह चौहान का जन्म सिहोर जिले के जैत गांव में 5 मार्च 1959 को प्रेम सिंह चौहान और सुंदरबाई चौहान के घर हुआ। उनका परिवार मध्यमवर्गीय परिवार था। शुरू से पढ़ाई में होनहार शिवराज अपने कुशल नेतृत्व के लिए भी जाने जाते थे।

बचपन में बहुत शरारती थे शिवराज

शिवराज सिंह चौहान के व्यक्तित्व को निखारने में उनके मॉडल स्कूल के शिक्षक और प्रिंसिपल केसी जैन की अहम भूमिका रही है। केसी जैन के अनुसार स्कूल के दिनों में शिवराज शरारती हुआ करते थे, लेकिन उनकी नेतृत्व क्षमता भी काबिले तारीफ थी। वह छात्र जीवन में भी अपने साथियों और सहपाठियों के बीच काफी लोकप्रिय थे। किसी के साथ होता अन्याय उनको बचपन से ही सहन नहीं होता था। वह हर गलत बात का विराेध खुलकर करते थे।

स्कूल में छात्रों के बीच लोकप्रिय थे

शिक्षक केसी जैन बताते हैं कि अपनी इसी बेबाकी और बेखौफ अंदाज के चतले शिवराज कक्षा में सभी छात्रों के पसंदीदा थे। इसीलिए छात्र संघ चुनाव में सभी विद्यार्थियों ने शिवराज का नाम आगे बढ़ाया। उनके लिए सभी ने चुनाव प्रचार भी किया। मतदान के समय सभी छात्रों के पास इत्र की शीशी थी। वोट डालने के कागज पर इत्र की बूंदें डाली गईं। उन्होंने टीटी नगर मॉडल स्कूल के छात्र संघ अध्यक्ष का जीता। यह उनके जीवन का पहला चुनाव था।

शिवराज की ट्रिप पर हुई थी पिटाई

शिवराज के शिक्षक केसी जैन के मुताबिक बच्चों को लेकर स्कूल से गोवा ट्रिप गई हुई थी। लौटते वक्त सभी बच्चे काफी शरारत कर रहे थे। सुनसान इलाका होने के चलते सभी बच्चों को बार-बार शांत रहने को कहा गया। लेकिन किसी ने नहीं मानी, तब शिवराज को सबसे पहले डांट पड़ी और दो, तीन चांटे भी जड़े, लेकिन उस ट्रिप के दौरान जब गाड़ी का ब्रेक फेल हुआ तो सबसे पहले शिवराज सिंह चौहान ने ही निडरता दिखाई, जिससे हमारी जान बच सकी थी।

मध्य प्रदेश के सबसे ज्यादा बार सीएम बने

शिवराज सिंह चौहान 13 साल की उम्र में RSS से जुड़ गए। इसके बाद भाजपा ने 1990 में बुधनी विधानसभा से चुनाव लड़ाया। वे इस चुनाव को जीत कर पहली बार विधायक बन गए। 1991 में विदिशा संसदीय क्षेत्र से पहली बार सांसद बने। वे यहां से लगातार पांच बार सांसद रहे।

साल 2006, 2008, 2013 और 2018 में बुधनी विधानसभा सीट से विधायक चुने गए। शिवराज सिंह चौहान को वर्ष 2005 में भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। नवंबर 2005 को पहली बार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

देश और दुनिया की सभी बड़ी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

इसके बाद दिसंबर 2008 में दूसरी, 2013 में तीसरी बार 2013 में मुख्यमंत्री बने। हालांकि साल 2018 के चुनाव में भाजपा की हार के बाद उन्हें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा। लेकिन सिर्फ 15 महीने बाद 2020 में वे फिर से सत्ता पर काबिज हो गए। मध्‍य प्रदेश में सबसे ज्‍यादा बार मुख्‍यमंत्री बनने का रिकार्ड शिवराज सिंह के नाम ही है।

अब बने केंद्रीय कृषि मंत्री

2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने शिवराज सिंह चौहान को एक बार फिर से विदिशा संसदीय सीट से चुनावी मैदान में उतारा। वे यहां से जीत गए और लोकसभा सदस्य बन गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार में उन्हें कृषि मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया। कृषि के क्षेत्र में दिलचस्पी रखने वाले शिवराज सिंह चौहान अब केंद्रीय कृषि मंत्री है।

Know the unheard stories of the childhood of union agriculture minister shivraj singh chouhan

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 05, 2025 | 05:30 AM

Topics:  

  • Birthday Special
  • BJP
  • Madhya Pradesh
  • Shivraj Singh Chouhan

सम्बंधित ख़बरें

1

श्वेता तिवारी ने 500 रुपए से शुरू हुआ था इंडस्ट्री का सफर, मेहनत से बनीं घर-घर की प्रेरणा

2

Cough Syrup Death Case: दो साल से छोटे बच्चों को न दें कफ सिरप, केंद्र ने जारी की एडवाइजरी

3

महायुति में महाटकराव! पडलकर से अजीत चिढ़े, नाइक से शिंदे नाराज

4

भाजपा युवा मोर्चा यवतमाल जिला कार्यकारिणी घोषित, पार्टी को जिले में और अधिक मजबूती प्रदान

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.