Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ऑपरेशन सिंदूर में मारे गए आतंकियों का बायोडाटा सामने आया, भारत ने PoK और पाकिस्तान के भीतर घुसकर किया सफाया

भारतीय सेना के द्वारा 6-7 मई की रात को ऑपरेशन सिंदूर में मारे गए टॉप आतंकियों की जानकारी साझा की गई है, इनमें लश्कर-ए-तैयबा (LeT) और जैश-ए-मोहम्मद (JeM) जैसे संगठनों के शीर्ष कमांडर शामिल हैं।

  • Written By: सौरभ शर्मा
Updated On: May 12, 2025 | 02:27 AM

ऑपरेशन सिंदूर में लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के मारे गए आतंकियों की जानकारी (फोटो सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत डिजिटल डेस्क: ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने पाकिस्तान और पीओके में मौजूद आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर आतंकवाद के नेटवर्क को बड़ा झटका दिया है। इस सर्जिकल स्ट्राइक में लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के कई टॉप कमांडर मारे गए, जिनकी पूरी कुंडली अब सामने आई है। सेना की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक 6-7 मई की रात को की गई इस कार्रवाई में कई खतरनाक और पुराने आतंकियों को निशाना बनाया गया, जो भारत में आतंकी हमलों की साजिशें रचते रहे हैं। ऑपरेशन की सफलता ने यह साफ कर दिया है कि अब भारत सीमा पार छिपे आतंकियों को छोड़ने वाला नहीं है।

ऑपरेशन सिंदूर से जुड़े दस्तावेजों से यह सामने आया है कि भारत ने आतंक के गढ़ माने जाने वाले बहावलपुर, मुरीदके और पीओके में सक्रिय आतंकी कैंपों पर हमला किया। इसमें तीन प्रमुख कैंपों को चुनकर उनके भीतर मौजूद टॉप आतंकियों को मार गिराया गया। यह कार्रवाई सिर्फ जवाबी हमला नहीं बल्कि भारत की रणनीतिक तैयारी और इरादों की मजबूती का संकेत है। इस ऑपरेशन से आतंक के नेटवर्क को गहरा नुकसान पहुंचा है।

मुरीदके कैंप लश्कर के दो खूंखार कमांडर खत्म किए
भारत की सर्जिकल स्ट्राइक में लश्कर-ए-तैयबा के दो बड़े चेहरों को मार गिराया गया। खालिद उर्फ अबू अकाशा, जो अफगानिस्तान से हथियारों की तस्करी और जम्मू-कश्मीर में सक्रिय आतंकवाद में शामिल रहा था, हाल ही में मुरीदके मुख्यालय में शिफ्ट होकर सेंट्रल कमेटी का हिस्सा बन गया था। दूसरा नाम है मुदस्सिर खड़ियां खास उर्फ अबू जुंदाल, जो मुरीदके कैंप का प्रमुख था और आतंकी संगठनों के कई बड़े चेहरों के साथ काम कर रहा था।

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान के बन्नू में पुलिस स्टेशन पर बड़ा हमला! मोटरसाइकिल बम धमाके में बच्चे समेत 2 की मौत, कई लोग घायल

इजरायली पर्यटक से गैंगरेप और हत्या, कर्नाटक कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई फांसी; बताया ‘रेयर ऑफ द रेयरेस्ट’

आसिम से लेंगे आजादी…शहबाज से लेंगे आजादी, इस्लामाबाद से रावलपिंडी तक बवाल, इमरान समर्थकों ने किया विद्रोह

एपस्टीन ने भारतीय लड़की का भी किया था शोषण, नए दस्तावेजों से हुआ बड़ा खुलासा, मचा हड़कंप

सीजफायर के बाद ट्रोल्स के निशाने पर आए विदेश सचिव, सोशल मीडिया पर हमलों से तंग आकर प्राइवेट किया X अकाउंट

सैयदना बिलाल और बहावलपुर: जैश के गढ़ में धावा
पीओके में मौजूद सैयदना बिलाल कैंप में जैश-ए-मोहम्मद के मोहम्मद हसन खान को निशाना बनाया गया, जो जैश के ऑपरेशनल कमांडर का बेटा था और पुलवामा हमले से जुड़े आतंकियों के संपर्क में था। वहीं पाकिस्तान के बहावलपुर में जैश के हेडक्वार्टर पर हमला कर हाफिज मोहम्मद जमील को मार गिराया गया, जो मसूद अजहर का रिश्तेदार और आतंकी गतिविधियों का मुख्य संचालक था। यह दिखाता है कि भारत ने सिर्फ टारगेट नहीं चुने, बल्कि रणनीतिक रूप से पूरे नेटवर्क को कमजोर करने की योजना पर काम किया।

Know about these terrorist commander killed in operation sindoor indian army revealed biodata

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 12, 2025 | 02:27 AM

Topics:  

  • India
  • Operation Sindoor
  • Pakistan
  • Pakistani Terrorists

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.