Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • India vs West Indies |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सरहद की शान अपनी जान देकर बढ़ाई, मजदूरों के बेटे से लेकर अफसर तक…जानें सीमा पर शहीद इन वीरों की कहानी

भारत-PAK के बीच तनाव के कारण इस युद्ध में सूबेदार मेजर पवन कुमार, ADD कमिश्नर थापा, सिपाही मुरली नायक, लांस नायक दिनेश, BSF सब-इंस्पेक्टर इम्तियाज व राइफलमैन सुनील समेत सीमावर्ती इलाकों में तैनात कई जवान शहीद हो गए।

  • By सौरभ शर्मा
Updated On: May 12, 2025 | 12:01 AM

शहीद लांस नायक दिनेश शर्मा, सिपाही मुरली नाइक, सार्जेंट सुरेंद्र कुमार मोगा (फोटो सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: भारत-पाक सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच जब गोलियां बरसीं, तब कई जांबाज सैनिकों ने अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। कुछ के घरों में रिटायरमेंट की तैयारी चल रही थी तो किसी के घर शादी की खुशियां आने वाली थीं, लेकिन इन सबके बीच वतन की पुकार ने उन्हें पीछे मुड़कर देखने का मौका नहीं दिया। कोई सीमांत चौकी पर लीड कर रहा था, तो कोई पहली पंक्ति में मोर्चा संभाले हुए था। देश की रक्षा करते हुए इन सैनिकों ने अपने प्राण गंवाए, मगर उनके साहस और समर्पण की कहानियां आज भी सीना गर्व से चौड़ा कर देती हैं।

इन सभी शहीदों के परिवारों की पृष्ठभूमि बेहद साधारण रही है, लेकिन उनके सपने बहुत बड़े थे। किसी के माता-पिता दिहाड़ी मजदूर थे तो किसी ने पूरे गांव के सपने आंखों में लिए फौज की वर्दी पहनी थी। इनकी शहादत सिर्फ एक सैनिक की नहीं, बल्कि हर उस भारतीय के गर्व की पहचान है जो अपने देश की सीमाओं को महफूज देखना चाहता है। इनके बलिदान ने यह साबित कर दिया कि सच्चा योद्धा मिटता जरूर है, लेकिन कभी हारता नहीं।

जानें भारत के शहीदों की वीरगाथा-

सूबेदार मेजर पवन कुमार – दो महीने में रिटायर होना था
हिमाचल के कांगड़ा के पवन कुमार जम्मू-कश्मीर के राजौरी में तैनात थे। दो महीने बाद रिटायर होने वाले थे, लेकिन पाकिस्तान की फायरिंग में घायल होकर शहीद हो गए। अस्पताल में आखिरी सांस लेने से पहले उन्होंने देश के प्रति अपना आखिरी फर्ज निभा दिया।

सिपाही मुरली नाइक मजदूर माता-पिता की इकलौती संतान
आंध्र प्रदेश के मुरली बेहद गरीब परिवार से थे। माता-पिता मुंबई में मजदूरी कर पेट पालते थे। सेना में भर्ती होकर मुरली ने परिवार की हालत सुधारी थी, शादी की तैयारी हो रही थी, मगर उरी सेक्टर में पाकिस्तानी फायरिंग में वो शहीद हो गए।

लांस नायक दिनेश शर्मा गर्भवती-पत्नी की आंखें आज भी इंतजार में
हरियाणा के नगला मोहम्मदपुर गांव के दिनेश शर्मा पुंछ में शहीद हो गए। फरवरी में छुट्टी से लौटे थे। मां-बाप ने उन्हें भारत माता के लिए समर्पित किया, वहीं पत्नी जो सात माह की गर्भवती हैं, आज भी उस कॉल का इंतजार कर रही हैं जो कभी नहीं आएगी।

सार्जेंट सुरेंद्र कुमार मोगा -छुट्टी से लौटते ही शहीद
बेंगलुरु में तैनात सुरेंद्र कुमार को उधमपुर बुलाया गया था। चार दिन बाद ही पाकिस्तान की शेलिंग में वो शहीद हो गए। पत्नी और दो बच्चों को गांव भेजकर खुद मोर्चे पर लौटे थे। देश की रक्षा करते हुए उन्होंने जान कुर्बान कर दी।

सब-इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज – सबसे आगे मोर्चा संभालते हुए शहीद
जम्मू के RS पुरा सेक्टर में तैनात इम्तियाज पाकिस्तानी गोलाबारी के दौरान सबसे आगे डटे थे। पैर में गोली लगने के बाद इलाज के दौरान उनका निधन हो गया, लेकिन उन्होंने अपने साथी जवानों की सुरक्षा में कोई कमी नहीं छोड़ी।

राइफलमैन सुनील कुमार – सरहद पर जान दी, गांव में अंतिम विदाई मिली
जम्मू के त्रेवा गांव के सुनील कुमार RS पुरा सेक्टर में शहीद हुए। उनका अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ हुआ। गांव और देश को उन पर गर्व है, जिन्होंने अपने खून से सरहद को सींचा।

राज कुमार थापा – सरकारी अफसर जो फर्ज निभाते हुए शहीद हुए
राजौरी के सरकारी निवास पर रह रहे अफसर थापा पाकिस्तान की शेलिंग में शहीद हो गए। वे जम्मू-कश्मीर में विकास कार्यों से जुड़े थे, लेकिन शांति के प्रयासों के बीच युद्ध ने उन्हें भी अपने लपेटे में ले लिया।

Operation Sindoor से पाकिस्तान को दी गहरी चोट, सैकड़ों आतंकी व दर्जनों सैनिक मार गिराए; भारत के भी जवान शहीद

Know about indian brave soldier who martyred in india pak war operation sindoor

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 12, 2025 | 12:01 AM

Topics:  

  • India
  • Indian Army
  • Operation Sindoor
  • Pakistan
  • Soldiers Martyred

सम्बंधित ख़बरें

1

सैटेलाइट तस्वीरों में दिखे ऑपरेशन सिंदूर के जख्म, फजीहत पर तिरपाल ढक रहा पाकिस्तान, सामने आई असलियत

2

PoK में हड़ताल थमी! प्रदर्शनकारियों के सामने झुकी पाक सरकार, आंदोलन खत्म करने का हुआ ऐलान

3

हाथ में कटोरा और चले खलीफा बनने… सऊदी अरब से डील के बाद उछलने लगा PAK

4

PoK आंदोलन से शहबाज की उड़ी नींद, सरकार को भेजना पड़ा दूसरी बार प्रतिनिधिमंडल, अब तक इतने की मौत

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.