Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘वो मुझे खुश करना चाहते थे…भारत पर बढ़ा दूंगा टैरिफ’, ट्रंप ने पीएम मोदी का नाम लेकर दी धमकी

India-US Relations: डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के रूस से तेल आयात पर चिंता जताई। उन्होंने संकेत दिए हैं कि अगर भारत रूस से तेल खरीदना बंद नहीं करता है तो वो 50 प्रतिशत के टैरिफ को और बढ़ा सकते हैं।

  • By अक्षय साहू
Updated On: Jan 05, 2026 | 08:51 AM

डोनाल्ड ट्रंप, नरेंद्र मोदी (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

US Tariff Threat India: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से भारत द्वारा रूस से तेल आयात करने पर अपना विरोध जाहिर किया है। उन्होंने संकेत दिए हैं कि वो अगर रूस से तेल खरीदना जारी रखता है, तो वो भारत पर पहले से चले आ रहे 50 प्रतिशत टैरिफ को और बढ़ा सकते हैं। ट्रंप के इस बयान के बाद भारतीय बाजारों में हलचल तेज हो गई है। 

रूस से भारत के तेल खरीदने को लेकर ट्रंप ने कहा, “वह वास्तव में मुझे खुश करना चाहते थे। पीएम मोदी बहुत अच्छे इंसान हैं। उन्हें यह समझ था कि मैं खुश नहीं था, और मुझे खुश करना उनके लिए जरूरी था। हम उन पर टैरिफ जल्दी बढ़ा सकते हैं।”

नवबंर में 7.7 मिलियन टन तेल आयात

नवबंर 2025 में भारत ने रूस से 7.7 मिलियन टन तेल आयात किया, जो उस महीने देश के कुल तेल आयात का 35.1% था। यह आंकड़ा पिछले साल के मुकाबले 7% अधिक था और मई 2025 के बाद का सबसे उच्चतम स्तर था। इस समय भारत ने अमेरिकी तेल का आयात भी बढ़ाया, जिससे अमेरिका के साथ भारत के व्यापार में भी बढ़ोतरी हुई। हालांकि, भारत ने रूस से तेल खरीदारी में भी वृद्धि की है, जो अमेरिका के लिए चिंता का विषय बन गया है।

#WATCH | On India’s Russian oil imports, US President Donald J Trump says, “… They wanted to make me happy, basically… PM Modi’s a very good man. He’s a good guy. He knew I was not happy. It was important to make me happy. They do trade, and we can raise tariffs on them very… pic.twitter.com/ANNdO36CZI — ANI (@ANI) January 5, 2026

भारत और रूस के बीच तेल व्यापार लंबे समय से अमेरिका के लिए चिंता का कारण रहा है। ट्रंप प्रशासन ने पहले आरोप लगाया था कि रूस इस तेल व्यापार से होने वाली आय का उपयोग यूक्रेन युद्ध को बढ़ावा देने में कर रहा है। इसके अलावा, भारत पर यह आरोप भी था कि वह इस तेल को अन्य देशों को बेचकर मुनाफा कमा रहा है। ट्रंप ने कहा कि यदि भारत ने इस व्यापार को जारी रखा, तो अमेरिका इस पर कड़ा कदम उठा सकता है।

ट्रंप ने किया था दावा

कुछ महीने पहले ट्रंप ने दावा किया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें भरोसा दिलाया था कि भारत रूसी तेल खरीदना बंद कर देगा। लेकिन हाल के आंकड़े और व्यापारिक निर्णयों से यह स्पष्ट हो गया कि भारत ने अपनी रूस से तेल खरीद जारी रखी है। ट्रंप के इस बयान ने भारत-रूस के ऊर्जा संबंधों में तनाव को और बढ़ा दिया है।

यह भी पढ़ें: US कोर्ट के सामने आज पेश होंगे निकोलस मादुरो, गिरफ्तारी को चुनौती देने उतरेंगी वकील की फौज

भारत के रूस से तेल आयात को लेकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर दबाव बना हुआ है। अमेरिका और यूरोपीय देशों का कहना है कि रूस से तेल खरीदकर भारत यूक्रेन युद्ध को बढ़ावा दे रहा है। हालांकि, भारत की यह रणनीति ऊर्जा सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए है, क्योंकि रूस से सस्ता तेल मिलने से भारत की तेल जरूरतें पूरी होती हैं।

Donald trump warns india russian oil trade could raise tariffs

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 05, 2026 | 08:48 AM

Topics:  

  • Donald Trump
  • India
  • Tariff War
  • World News

सम्बंधित ख़बरें

1

US कोर्ट के सामने आज पेश होंगे निकोलस मादुरो, गिरफ्तारी को चुनौती देने उतरेंगी वकील की फौज

2

‘नहीं करेंगे वेनेजुएला पर राज…, UN की आपात बैठक से पहले US का बड़ा ऐलान, रुबियो बोले- तेल पर नजर

3

‘मादुरो से भी बुरा हाल करेंगे…’, ट्रंप ने वेनेजुएला की उपराष्ट्रपति रोड्रिगेज को दी खुली धमकी

4

ड्रग्स-डेमोक्रेसी ड्रामा है…कमला हैरिस ने बता दी ट्रंप की असलियत, दुनिया के लिए खौफनाक है नया सच!

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.