-
शनि, 25 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Kiren Rijiju Said We Proud On Vice President Dhankhar Oppositions Notice To Remove Him Will Be Rejected
‘उपराष्ट्रपति धनखड़ पर हमें गर्व, विपक्ष का नोटिस खारिज होगा’, संसदीय कार्यमंत्री रीजीजू का बयान
- Written By: मनोज आर्या
भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अपने गलत कार्यों को छिपाने एवं अमेरिकी अरबपति जॉर्ज सोरोस के साथ अपने संबंधों और उनसे जुड़े संगठनों की भारत विरोधी गतिविधियों की खबरों से ध्यान भटकाने के लिए नोटिस दिया है।

किरेन रीजीजू
नई दिल्ली: संसदीय कार्यमंत्री किरेन रीजीजू ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को हटाने के लिए विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ द्वारा मंगलवार को नोटिस सौंपने के कदम की कड़ी निंदा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह बेहद खेदजनक है। रीजीजू ने यहां पत्रकारों से कहा कि सदन द्वारा नोटिस को खारिज कर दिया जाएगा क्योंकि राज्यसभा के अधिकांश सदस्यों को सभापति धनखड़ पर पूरा भरोसा है जो एक ज्ञानी और सज्जन व्यक्ति हैं। पहली बार, विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के दलों ने मंगलवार को राज्यसभा में धनखड़ को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने के लिए नोटिस पेश किया।
विपक्षी दलों ने उन पर उच्च सदन के सभापति के तौर पर पक्षपातपूर्ण आचरण करने का आरोप लगाया है। मंत्री ने कहा कि हम इस नोटिस को पेश करने का विरोध करते हैं। यह कभी सफल नहीं हो सकता। रीजीजू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और उसके कुछ सहयोगी दलों के सदस्यों द्वारा दिया गया यह नोटिस अवश्य ही अस्वीकार किया जाना चाहिए और अस्वीकार किया जाएगा। इस प्रकार की कार्रवाई सदन द्वारा स्वीकार नहीं की जाएगी।
देश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
सम्बंधित ख़बरें
NEET Paper Leak: संसद में चर्चा को तैयार सरकार, किरेन रिजिजू बोले- विपक्ष बिना शर्त बहस में हो शामिलल
बांकीपुर उपचुनाव में RJD ने रेखा गुप्ता पर जताया भरोसा, नितिन नवीन के इस्तीफे से खाली है सीट
Jammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
‘कांग्रेस नहीं हराती तो आज 5वीं बार सांसद होता’, खरगे के शपथ ग्रहण के दौरान BJP मंत्री का छलका दर्द
भाजपा का कांग्रेस पर आरोप
सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अपने गलत कार्यों को छिपाने एवं अमेरिकी अरबपति जॉर्ज सोरोस के साथ अपने संबंधों और उनसे जुड़े संगठनों की भारत विरोधी गतिविधियों की खबरों से ध्यान भटकाने के लिए धनखड़ के खिलाफ नोटिस दिया है। यदि प्रस्ताव पेश किया जाता है, तो इन दलों को इसे पारित कराने के लिए साधारण बहुमत की आवश्यकता होगी, लेकिन 243 सदस्यीय सदन में उनके पास जरूरी संख्या बल नहीं है। हालांकि, विपक्षी सदस्यों ने इस बात पर जोर दिया कि यह संसदीय लोकतंत्र की रक्षा के लिए लड़ने का एक संदेश है।
‘विपक्ष ने बार-बार आसन का अपमान किया‘
रीजीजू ने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने बार-बार आसन का अपमान किया है और पीठासीन अधिकारियों द्वारा जारी निर्देशों का पालन नहीं किया। उन्होंने कहा कि हमें भारत के उपराष्ट्रपति पर गर्व है। वह बेहद पेशेवर और निष्पक्ष रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वह एक साधारण किसान परिवार से आते हैं और जाट समुदाय से इस उच्च पद पर पहुंचने वाले पहले व्यक्ति हैं।
Kiren rijiju said we proud on vice president dhankhar oppositions notice to remove him will be rejected
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बंद स्कूलों में कैसे होगी पढ़ाई? नागपुर में RTE प्रवेश प्रक्रिया की बड़ी लापरवाही
Jul 25, 2026 | 07:35 AMदिल्ली आंदोलन के चलते महाराष्ट्र में हाई अलर्ट, CM आवास ‘वर्षा’ और मंत्रालय की सुरक्षा मजबूत; पुलिस तैनात
Jul 25, 2026 | 07:34 AMइंदौर निगम में वेतन घोटाले का खुलासा: दो कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त, आयुक्त ने दिए एफआईआर के निर्देश
Jul 25, 2026 | 07:33 AM89% कर्मचारी कॉन्ट्रैक्ट पर, सिर्फ 11% पक्के; NEET पेपर लीक के बाद खुले NTA के राज
Jul 25, 2026 | 07:28 AMJana Nayagan Collection Day 2: दो दिनों में 50 करोड़ के पार पहुंची ‘जन नायकन’, शनिवार को भी बरकरार रहा जलवा
Jul 25, 2026 | 07:19 AMपुणे के 61,900 किसानों को बड़ी राहत, 533 करोड़ रुपये की कर्जमाफी प्रक्रिया शुरू
Jul 25, 2026 | 07:18 AMNEET Student Protest को लेकर आकांक्षा पुरी का सनसनीखेज खुलासा, बोली- आंदोलन में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे
Jul 25, 2026 | 07:17 AMवीडियो गैलरी

दुबई के पब में रशियन डांसर्स पर उड़ते थे करोड़ों! साइबर ठगी के सुल्तान मिर्जा की अय्याशी, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 11:14 PM
अब सरकार की खैर नहीं! हरियाणा के ताऊ ने मोदी सरकार को दे दिया सीधा अल्टीमेटम, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 10:00 PM
संसद में हिम्मत है तो बोलिए! NEET पेपर लीक पर खड़गे का पीएम मोदी पर सबसे तीखा हमला, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 09:35 PM
कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM














