-
मंगल, 7 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Kiren Rijiju Called An All Party Meeting Before The Monsoon Session Begins The Session Will Start From July 22
मानसून सत्र शुरू होने से पहले किरण रिजिजू ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, 22 जुलाई से शुरू होगा सत्र
- Written By: शुभम पाठक
संसद का मानसून सत्र कई मायनों में खास रहने वाला है, जहां लोगों की नजर पूर्ण बजट 2024-25 पर है। जिसको लेकर लोगों की नजर है कि इस बजट में क्या कुछ उनके लिए खास होने वाला है। इसी सबके बीच संसद का मानसून सत्र 22 जुलाई से शुरू हो रहा है। जिसको लेकर मानसून सत्र से पहले विपक्षी दलों के साथ आम सहमति बनाने के लिए सरकार की ओर से 21 जुलाई को सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है।

मानसून सत्र
नई दिल्ली: संसद का मानसून सत्र कई मायनों में खास रहने वाला है, जहां लोगों की नजर पूर्ण बजट 2024-25 पर है। जिसको लेकर लोगों की नजर है कि इस बजट में क्या कुछ उनके लिए खास होने वाला है। इसी सबके बीच संसद का मानसून सत्र 22 जुलाई से शुरू हो रहा है। जिसको लेकर मानसून सत्र से पहले विपक्षी दलों के साथ आम सहमति बनाने के लिए सरकार की ओर से 21 जुलाई को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। यह बैठक 21 जुलाई को सुबह 11 बजे होगी।
संसद का पिछला सत्र काफी हंगामेदार रहा था। NEET में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए विपक्षी सदस्यों ने हंगामा किया था। यह सत्र 24 जून से शुरू होकर 3 जुलाई तक चला था। इस दौरान लोकसभा के सभी नए सदस्यों ने शपथ ली। 22 जुलाई से शुरू होने वाला संसद का अगला सत्र 12 अगस्त तक चलेगा।
मानसून सत्र में क्या होगा खास
जानकारी के लिए बता दें कि इस मानसून सत्र के दौरान कई सारी चिजें खास और महत्वपूर्ण होने वाला है। जिसमें केंद्र सरकार का पूर्ण बजट पेश किया जाएगा। जहां केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 23 जुलाई को लोकसभा में बजट पेश करेंगी। इस बजट से देश के आम नागरिकों को काफी उम्मीदें हैं।
सम्बंधित ख़बरें
‘कांग्रेस नहीं हराती तो आज 5वीं बार सांसद होता’, खरगे के शपथ ग्रहण के दौरान BJP मंत्री का छलका दर्द
‘झूठा निकला किरण रिजिजू का दावा’, पाकिस्तानी नहीं 94% भारतीय हैं कॉकरोच जनता पार्टी के फॉलोवर्स
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
शशि थरूर ने खुद माना कांग्रेस महिला विरोधी? रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल तय!
ये भी पढ़े:- पाकिस्तान सरकार का बड़ा फैसला, इमरान खान की पार्टी PTI पर बैन लगाने का किया ऐलान
इसके साथ ही खबर ये भी सामने आ रही है कि बीजेपी की अगुवाई वाली एनडीए सरकार बजट में कई सौगात दे सकती है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री ने एक एक्स पोस्ट में जानकारी देते हुए कहा था भारत के माननीय राष्ट्रपति ने भारत सरकार की सिफारिश पर बजट सत्र 2024 के लिए संसद के दोनों सदनों को 22 जुलाई 2024 से 12 अगस्त 2024 तक बुलाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय बजट 2024-25 लोकसभा में 23 जुलाई 2024 को पेश किया जाएगा।
पूर्ण बजट और अंतरिम बजट
अंतरिम बजट एक अस्थायी वित्तीय खाका होता है जिसे अल्प अवधि के खर्चों को कवर करने के लिए तैयार किया जाता है। आमतौर पर अंतरिम बजट में नई सरकार के सत्ता में आने तक के खर्चों का प्रावधान होता है।
ये भी पढ़े:-विक्रम मिसरी ने भारत के विदेश सचिव का संभाला कार्यभार, एस जयशंकर ने दी बधाई
इसके साथ ही चूंकि वित्तीय वर्ष 31 मार्च को समाप्त हो गया था और जून की शुरुआत में नई सरकार ने सत्ता संभाली थी, इसलिए इस अवधि के खर्चों का संचालन करने के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी, 2024 को अंतरिम बजट पेश किया। इस बजट ने सुनिश्चित किया कि उक्त अवधि में वित्तीय संचालन सुचारू रूप से चलता रहे। अब जबकि नई सरकार बन गई है, जुलाई में शेष वित्तीय वर्ष के लिए एक व्यापक बजट पेश किया जाएगा।
Kiren rijiju called an all party meeting before the monsoon session begins the session will start from july 22
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
AI के जरिए जीतू पटवारी की छवि धूमिल करने की साजिश, कांग्रेस ने PHQ में दर्ज कराई शिकायत; जानें पूरा मामला
Jul 07, 2026 | 11:43 PMMP में मत्स्य पालन का नया युग: कुवैत के साथ 7,430 करोड़ का समझौता; 30 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMअंशुला कपूर के रिसेप्शन में दिखा ट्रेडिशनल ग्लैमर, लाल साड़ी में छाईं नई नवेली दुल्हन, जुटा कपूर परिवार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMमहाराष्ट्र में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में अश्लीलता पर लगेगी रोक, विधानसभा ने मंजूर किया नया कानून
Jul 07, 2026 | 11:27 PMदमोह में सरकारी रिकॉर्ड से 12 तालाब हुआ गायब; नालों को तालाब दिखाकर लाखो रुपए का हुआ महा-भ्र्ष्टाचार
Jul 07, 2026 | 11:14 PMMeerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM51.6% अधिक बारिश से छत्रपति संभाजीनगर तर, मिली उमस से राहत, खरीफ फसलों के लिए वरदान बनी वर्षा
Jul 07, 2026 | 11:08 PMवीडियो गैलरी

सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM
CM के काफिले के लिए घंटों रुका ट्रैफिक! अस्पताल जा रहे शख्स की गुहार का वायरल VIDEO देख भड़के लोग।
Jul 07, 2026 | 06:16 PM














