-
सोम, 13 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Khanauri Border Farmers Jagjit Singh Dallewal Skm Meeting
किसान आंदोलन: आज मोर्चे और SKM नेताओं की मीटिंग, डल्लेवाल की हालत ख़राब, बीते देर रात की 3-4 बार उल्टियां
- Written By: राहुल गोस्वामी
खनौरी बॉर्डर पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के आमरण अनशन का आज 54वां दिन शुरु है। आज किसान संगठनों के बीच एकता पर जोर देते हुए तीनों संगठनों के नेताओं ने एक और बैठक आयोजित करने का फैसला किया है।

डल्लेवाल की हालत ख़राब
नई दिल्ली : जहां एक तरफ पंजाब और हरियाणा के खनौरी बॉर्डर पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के आमरण अनशन का आज 54वां दिन शुरु है। खबर है कि, बीते शुक्रवार देर रात 12।25 बजे डल्लेवाल को 3-4 बार उल्टियां आईं। तब से उन्होंने 150-200 मिलीलीटर के करीब ही पानी पिया है।
वहीं आज यानी 18 जनवरी को किसान संगठनों के बीच एकता पर जोर देते हुए तीनों संगठनों के नेताओं ने फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी सहित अपनी मांगों के लिए एकजुट लड़ाई की रूपरेखा तैयार करने को लेकर एक और बैठक आयोजित करने का फैसला किया है।
देश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
नर्मदापुरम : मूंग खरीदी नीति के विरोध में किसानों का आंदोलन तेज, सरकार की सद्बुद्धि के लिए किया हवन
अमरावती में सोयाबीन बीज विवाद, ‘हुतूतू’ बीज नहीं उगने पर किसानों का जोरदार प्रदर्शन
गड़चिरोली एयरपोर्ट परियोजना के विरोध में किसान आक्रामक, कृषि भूमि बचाने की उठी मांग
सरसकट कर्जमाफी की मांग पर संभाजीनगर में किसानों का चक्काजाम, मुख्यमंत्री के आश्वासन देने पर आंदोलन स्थगित
जानकारी दें कि, बीते 13 जनवरी को संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) के नेताओं ने पंजाब और हरियाणा की सीमाओं पर प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे दो किसान संगठनों के साथ बैठक की थी, ताकि केंद्र पर उनकी मांगों को स्वीकार करने के लिए दबाव बनाया जा सके और एक संयुक्त आंदोलन किया जा सके। किसान नेताओं ने कहा था कि, लड़ाई जीतने के लिए जनता का समर्थन बहुत जरूरी है।
बता दें कि, संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने तीन कृषि कानूनों के खिलाफ बीते 2020 के आंदोलन का नेतृत्व किया था। बाद में ये कानून निरस्त कर दिए गए थे। हालांकि संयुक्त किसान मोर्चा फिलहाल SKM (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा (KMM) के आंदोलन का हिस्सा नहीं है। बीते साल 13 फरवरी से खनौरी और शंभू सीमा स्थलों पर किसानों के दिल्ली मार्च को सुरक्षा बलों ने रोक दिया था।
महाराष्ट्र की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
वहीं बीते डेढ़ महीने से अधिक समय से भूख हड़ताल कर रहे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के ‘‘बिगड़ते” स्वास्थ्य के चलते अब दोनों दलों में चिंता व्याप्त है। पता हो कि, संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) के संयोजक डल्लेवाल 26 नवंबर से खनौरी सीमा पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं। लंबे समय से उपवास के बावजूद उन्होंने अब तक कोई भी चिकित्सा सहायता लेने से इनकार कर दिया है, जिससे उनकी तबीयत खराब हो गई है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Khanauri border farmers jagjit singh dallewal skm meeting
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सोमवार को किस्मत देगी साथ या होगी बर्बाद? पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
Jul 13, 2026 | 12:10 AMकंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 11:07 PMAamir Khan Wedding: आमिर खान की तीसरी शादी पर बोले शेखर सुमन, राजनीतिक गठबंधन और ट्रिपल इंजन से की तुलना
Jul 12, 2026 | 11:06 PMTaj Hotel Bomb Threat: दाऊद ने रखा ताज में बम! आधी रात को आए कॉल से मुंबई में हड़कंप, जांच में निकला…
Jul 12, 2026 | 10:57 PMWeather Update: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट तो उत्तराखंड में भूस्खलन का खतरा, देखें IMD का ताजा अपडेट
Jul 12, 2026 | 10:56 PMहोर्मुज स्ट्रेट को लेकर बढ़ा तनाव, US बोला- समुद्री आवाजाही सामान्य; ईरान ने जहाजों को दी चेतावनी
Jul 12, 2026 | 10:56 PMजर्मनी से लौटी बेटी ने पहली सैलरी से मां को दिए दो गोल्ड सेट, इमोशनल सरप्राइज देख छलक पड़े आंसू
Jul 12, 2026 | 10:49 PMवीडियो गैलरी

आगरा में छापे से मचा हड़कंप! 13 मेडिकल फर्मों पर FSDA का शिकंजा, करोड़ों की नकली दवाइयां ज़ब्त, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 10:16 PM
कागज नहीं…जिस्म पर मेहंदी से लिख गई दर्द की आखिरी दास्तां, छिंदवाड़ा की प्रीति का रुला देने वाला VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 09:16 PM
आपकी बहुत याद आएगी दीदी, लेडी सिंघम तनुश्री के दिल्ली जाते ही रो पड़ीं कश्मीर की बेटियां; देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:48 PM
आगरा कैंट पर RPF की सरेआम गुंडई! डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट को हाथ-पैर पकड़कर घसीटा; VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 08:25 PM
अचानक मालामाल! ई-रिक्शा चालक के बैंक खाते में आए 7 अरब से ज्यादा रुपये, देखकर उड़ गए होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:23 PM
नाना पटवारी पर लगे ड्रग्स के गंभीर आरोपों पर महिला मित्र ने खोले राज़! देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 05:12 PM














