Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के हॉस्टल में 2 लड़कियों ने लगाई फांसी, 10वीं की छात्रा थीं दोनों नाबालिग

Kerala News: मृतक लड़कियों की पहचान कोझिकोड जिले की सैंड्रा (17) और तिरुवनंतपुरम जिले की वैष्णवी (15) के रूप में हुई है। सैंड्रा प्लस टू की छात्रा थी और एथलेटिक्स की ट्रेनिंग ले रही थी।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Jan 15, 2026 | 11:17 AM

सांकेतिक तस्वीर

Follow Us
Close
Follow Us:

Suspicious Death of Two Minor Sports Trainees: स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) के हॉस्टल में रह रही दो स्पोर्ट्स ट्रेनी छात्राएं गुरुवार को एक कमरे में फांसी के फंदे से लटकी हुई मिलीं। पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। मृतक लड़कियों की पहचान कोझिकोड जिले की सैंड्रा (17) और तिरुवनंतपुरम जिले की वैष्णवी (15) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, सैंड्रा प्लस टू की छात्रा थी और एथलेटिक्स की ट्रेनिंग ले रही थी, जबकि वैष्णवी कक्षा 10 की छात्रा और कबड्डी खिलाड़ी थी।

यह घटना सुबह करीब 5 बजे सामने आई, जब हॉस्टल में रहने वाली अन्य छात्राओं ने देखा कि दोनों सुबह के ट्रेनिंग सेशन में नहीं पहुंचीं। पुलिस ने बताया कि बार-बार दरवाजा खटखटाने के बावजूद कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर हॉस्टल स्टाफ ने दरवाजा तोड़ा। अंदर दोनों लड़कियां पंखे से लटकी हुई पाई गईं।

मौत के कारण स्पष्ट नहीं

पुलिस के मुताबिक, वैष्णवी सामान्य तौर पर दूसरे कमरे में रहती थी, लेकिन उसने बुधवार रात सैंड्रा के कमरे में ही गुजारी थी। गुरुवार सुबह दोनों को हॉस्टल की अन्य छात्राओं ने देखा था। घटना की जांच कोल्लम ईस्ट पुलिस ने शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल मौत के कारण स्पष्ट नहीं हैं और कमरे से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। एक अधिकारी के अनुसार, हॉस्टल के अन्य खिलाड़ियों, ट्रेनरों और परिजनों के बयान दर्ज किए जाएंगे।

सम्बंधित ख़बरें

आज की ताजा खबर 4 मार्च LIVE: युद्ध के बीच ईरान का बड़ा कदम, चीन के लिए खोल दिया होर्मुज स्ट्रैट

केरल की राजनीति को बड़ा झटका, पूर्व केंद्रीय मंत्री केपी उन्नीकृष्णन का निधन, संसद की बुलंद आवाज हुई खामोश

आज की ताजा खबर 3 मार्च: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें

आज की ताजा खबर 2 मार्च: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें

क्या कहा पुलिस ने?

केरल पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। जांच के दौरान हॉस्टल में रहने वाले अन्य खेल प्रशिक्षुओं, उनके ट्रेनर्स और परिजनों के बयान भी दर्ज किए जाएंगे। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि कहीं मानसिक दबाव, निजी परेशानी, ट्रेनिंग से जुड़ा तनाव या कोई अन्य कारण तो इस कदम के पीछे नहीं था।

यह भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल के DGP को निलंबित करने के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंची ईडी, आज होगी सुनवाई

साई हॉस्टल में रहने वाली युवा खेल प्रतिभाओं से जुड़ी यह घटना बेहद चिंताजनक मानी जा रही है, क्योंकि ये खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने की तैयारी कर रहे थे।

Kerala two minor sports trainees die under suspicious circumstances at sai hostel in kollam

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 15, 2026 | 11:00 AM

Topics:  

  • Breaking News
  • Kerala

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.