लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
03 Mar 2026 08:18 AM (IST)
अबू धाबी में ईरान के मिसाइल और ड्रोन हमलों के चलते फंसे सैकड़ों भारतीय यात्रियों की वापसी शुरू हो गई है। आज अबू धाबी से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंची पहली फ्लाइट में कई ऐसे यात्री सवार थे जो पिछले कुछ दिनों से वहां अटके हुए थे। यूएई पर बड़े पैमाने पर हमलों के बाद देश का एयरस्पेस अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था, जिससे हजारों लोग प्रभावित हुए, जिनमें बड़ी संख्या भारतीयों की थी।
03 Mar 2026 07:29 AM (IST)
सऊदी अरब के रियाद में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन से हमला किया गया है। ईरान की ओर से दूतावास पर 2 ड्रोन दागे गए हैं। हमले की वजह से दूतावास के एक हिस्से में आग लग गई है।
Breaking News Today Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11:15 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ‘सतत और सशक्त आर्थिक विकास’ विषय पर आयोजित बजट-पश्चात वेबिनार को संबोधित करेंगे. बीजेपी बंगाल में परिवर्तन यात्रा निकाल रही है। इस यात्रा में आज भी पार्टी के कई बड़े नेता शामिल होंगे. आज साल 2026 का पहला चंद्रग्रहण आज लगने जा रहा है। यह ग्रहण भारत के अलावा दुनिया के कई देशों में भी दिखाई देगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को सीधी चेतावनी दी है. ट्रंप ने कहा है कि उसने 5 हफ्ते की तैयारी कर रखी है।