- Hindi News »
- India »
- Karunanidhi Death Anniversary Rajiv Gandhi Frog Comment Films Election
वो नेता जिसने राजिव गांधी को कहा था मेंढ़क, तीन फिल्में बनाकर जीत लिया था चुनाव
तमिलनाडु के पांच बार के मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि ने फिल्मों से पहचान बनाई, ब्राह्मणवाद के खिलाफ लिखा, द्रविड़ आंदोलन से जुड़े और अपने विवादित बयानों, नीतियों व निर्णयों के लिए हमेशा याद किए जाते हैं।
- Written By: अक्षय साहू

एम. करुणानिधि (फोटो- सोशल मीडिया)
Karunanidhi Death Anniversary: जब किसी राजनेता को याद किया जाता है, तो सिर्फ उनके पद नहीं, बल्कि उनके फैसले, उनके शब्द और उनके विवाद भी याद आते हैं। कोई उन्हें नीतियों के लिए सराहता है, तो कोई उनके तंज भरे बयानों को याद करता है। आज हम एक ऐसे ही राजनेता की बात करेंगे। जिसने कभी मंच से राजीव गांधी को ‘मेंढ़क’ कहा, तो कभी प्रचार के नाम पर सिर्फ तीन फिल्में बनवाकर चुनाव जीत लिया। जो ईश्वर में विश्वास तो रखते थे, लेकिन चाहते थे कि उनकी अंतिम यात्रा में कोई धार्मिक कर्मकांड न हो। हम बात कर रहे हैं तमिलनाडु के पांच बार के मुख्यमंत्री मुथुवेल करुणानिधि यानी एम. करुणानिधि की।
बच्चों की कहानियों से राजनीती का सफर
करुणानिधि का राजनीतिक सफर आज़ादी से पहले दक्षिण भारत में उठे द्रविड़ आंदोलन के दौरान शुरू हुआ। उस दौर में वे बच्चों की कहानियां लिखा करते थे। इसके बाद उन्होंने मुरासोली नाम से एक पत्र निकालना शुरू किया, जो आगे चलकर उनकी पार्टी द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) का मुखपत्र बना। इसमें करुणानिधि ‘ओ भाई’ नाम से कॉलम लिखते थे, जिसमें वे ब्राह्मणवाद के खिलाफ आलोचनात्मक ढंग से लिखते थे। इन्हीं लेखों के चलते वे पेरियार और अन्नादुरै की नजर में आए और राजनीति में शामिल हो गए।
फिल्मों ने दी पहचान
राजनीति में आने से पहले ही करुणानिधि तमिलनाडु में एक प्रसिद्ध नाम बन चुके थे। इसकी सबसे बड़ी वजह थीं फिल्में। 1950 के दशक में वे सक्रिय रूप से तमिल फिल्मों के संवाद लिखते थे। उनकी फिल्मों को इतनी लोकप्रियता मिली कि पोस्टरों पर उनका नाम भी छपने लगा जैसे बाद में हिंदी सिनेमा में सलीम-जावेद का होता था। इसी दौर में उनकी मुलाकात सुपरस्टार एम. जी. रामचंद्रन (एमजीआर) से हुई। दोनों द्रविड़ आंदोलन से प्रभावित थे, इसलिए जल्दी ही घनिष्ठ मित्र बन गए जो आगे चलकर कट्टर प्रतिद्वंद्वियों में भी बदल गए।
सम्बंधित ख़बरें
तमिलनाडु में हुआ कैबिनेट विस्तार, TVK और कांग्रेस के 23 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ, देखें VIDEO
तमिलनाडु कैबिनेट विस्तार: सीएम विजय की सिफारिश पर राज्यपाल ने 23 नए मंत्रियों को दी मंजूरी, देखें लिस्ट
दो बार थोड़े ही मरूंगा…जब सुरक्षा की चेतावनी पर राजीव गांधी ने हंसकर दिया था यह जवाब, पहले भी हुआ था हमला
तमिलनाडु में 59 साल बाद सरकार में कदम रखेगी कांग्रेस, ‘थलापति’ विजय के कैबिनेट में शामिल होंगे 2 मंत्री
1952 में आई फिल्म पराशक्ति को उनका सबसे बेहतर काम माना जाता है। इस फिल्म में एक लड़की के साथ एक पंडित, एक साहूकार और मकान मालिक गलत काम करते हैं। फिल्म का नायक कोर्ट में तीनों के खिलाफ केस लड़ता और रीति-रिवाज के नाम पर होने वाले अत्याचार की पोल खोलता है। फिल्म का कोर्ट रूम का वो सीन और डायलॉग इतने प्रसिद्ध हुए कि आने वाले कई सालों तक इसे तमिल सिनेमा में काम पाने की चाबी माना गया। रजनीकांत और कमल हासन जैसे एक्टर्स ने अपने ऑडिशन यही सीन करके काम पाया था।
राजीव गांधी को बताया मेंढ़क
1985 में तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव हो रहे थे। करुणानिधि ने जनता पार्टी के साथ गठबंधन किया था, जबकि उनके सामने थे एमजीआर, जो उस समय राजीव गांधी के साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे थे। एक रैली में राजीव गांधी ने करुणानिधि और जनता पार्टी के गठबंधन को ‘केकड़ों का गठबंधन’ कहते हुए कहा कि, जैसे ही कोई ऊपर चढ़ता है, बाकी उसे नीचे खींच लेते हैं। इस पर करुणानिधि भड़क उठे और एक रैली में जवाब देते हुए बोले:
“हमें केकड़ा कहते हैं, लेकिन केकड़ा अपनी मजबूत पकड़ के लिए जाना जाता है। हमारी पकड़ जनता पर है। आप अपना सोचिए, जो चूहे और मेंढ़क की तरह हैं। जिन्हें ये ही नहीं पता कि उन्हें जमीन पर रहना है या पानी में। बाज आएगा और दोनों को उड़ा ले जाएगा।” हालांकि इस चुनाव में एमजीआर और कांग्रेस को जीत मिली और करुणानिधि लगातार तीसरी बार हार गए।
तीन फिल्में बनवाकर जीत लिया चुनाव
1989 के चुनाव में कांग्रेस और एमजीआर की पार्टी ने प्रचार के लिए अलग-अलग तरीके अपनाए। कांग्रेस ने गांव-गांव रंगीन टीवी लगे वाहन भेजे, जिनमें पार्टी के कामों की तारीफ में बनी फिल्में दिखाई जाती थीं। उस समय एमजीआर का निधन हो चुका था और जयललिता ने अपनी अलग पार्टी बना ली थी। उन्होंने भी एमजीआर और अपनी फिल्मों का उपयोग प्रचार में किया।
वहीं करुणानिधि ने तीन विशेष फिल्में बनवाईं। एक बोफोर्स घोटाले पर, दूसरी एमजीआर, जानकी और जयललिता के रिश्तों पर तंज कसती हुई, और तीसरी उनकी पार्टी के घोषणा पत्र पर आधारित थी। इन फिल्मों को उन्होंने पूरे तमिलनाडु में गांव-गांव दिखाया। नतीजा यह हुआ कि उन्होंने लगातार तीन चुनावी हार के बाद जीत दर्ज की और मुख्यमंत्री बने।
यह भी पढ़ें: आमिर खान और अजय देवगन संग काम कर चुकी श्वेता मेनन पर अश्लीलता प्रमोट करने का आरोप
मंदिर नहीं गए, पर ईश्वर में विश्वास रहा
करुणानिधि नास्तिक विचारधारा के समर्थक थे, लेकिन धार्मिक सहिष्णुता के पक्षधर भी। उन्होंने कभी मंदिर नहीं गए, लेकिन लोगों की धार्मिक भावनाओं का सम्मान किया। उन्होंने रामायण के वैज्ञानिक पहलुओं पर सवाल उठाए, फिर भी रामसेतु से जुड़े वैज्ञानिक परीक्षणों का समर्थन किया। अपनी वसीयत में उन्होंने लिखा था कि उनकी अंतिम यात्रा बिना किसी धार्मिक कर्मकांड के हो। इसलिए जब 7 अगस्त 2018 को उनका निधन हुआ तो उनके परिवार ने उनकी अंतिम इच्छा का सम्मान करते हुए कोई भी कर्मकांड नहीं किया और चेन्नई के मरीना में द्रविड़ नेताओं की तरह अंतिम संस्कार किया।
Karunanidhi death anniversary rajiv gandhi frog comment films election
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
डिनर टेबल पर पसरा सन्नाटा, आमरस खाते ही एक-एक कर गिरने लगे परिवार के सदस्य, भाई की सतर्कता ने बचाई जान
May 23, 2026 | 08:20 PMकौन है क्रोएशिया का यह धाकड़ बल्लेबाज? जिसने T20I की पहली 4 पारियों में ही रच दिया इतिहास
May 23, 2026 | 08:15 PMकंपनियों को सब्सिडी वाले खाद को जोड़ने पर रोक, कार्रवाई के निर्देश, टीमें रखेंगी कड़ी नजर
May 23, 2026 | 07:48 PMBullet Train Project ने पकड़ी रफ्तार, देश की पहली अंडर सी टनल के लिए मशीनों ने संभाला मोर्चा
May 23, 2026 | 07:44 PMबांद्रा पूर्व की सियासी जंग: किरीट सोमैया को दिखे बांग्लादेशी, तो जीशान को मासूम… महायुति में तालमेल की कमी?
May 23, 2026 | 07:31 PMबिना टिकट यात्रा पर रेलवे सख्त, गोंदिया स्टेशन पर टिकट जांच अभियान, 545 यात्रियों पर कार्रवाई
May 23, 2026 | 07:19 PMगोंदिया में 3 जून से चलेगा बड़ा अतिक्रमण हटाओ अभियान, नगर परिषद का सख्त फैसला, अतिक्रमणकारियों को चेतावनी
May 23, 2026 | 07:15 PMवीडियो गैलरी

Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM














