शिवाजी जयंती जुलूस के दौरान पत्थरबाजी, कर्नाटक के बागलकोट में दो समुदायों के बीच भड़की हिंसा
Shivaji Jayanti Violence: बागलकोट में शिवाजी जयंती जुलूस के दौरान पत्थरबाजी हुई, पुलिसकर्मियों को चोटें आईं। जुलूस के बाद कुछ युवकों ने विरोध प्रदर्शन किया, अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया गया।
- Written By: अर्पित शुक्ला
शिवाजी जयंती जुलूस के दौरान पत्थरबाजी (Image- Social Media)
Karnataka Stone Pelting: कर्नाटक के बागलकोट जिले के किला ओनी इलाके में शिवाजी जयंती जुलूस के दौरान पत्थरबाजी की घटना के बाद शहर में तनाव फैल गया। जुलूस के दौरान कुछ उपद्रवियों ने पत्थर फेंके, जिनमें से कुछ पत्थर मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों को भी लगे। सूत्रों के मुताबिक, एसपी की वर्दी पर खून के धब्बे भी देखे गए। यह घटना कथित तौर पर एक मस्जिद के पास हुई, जिसके बाद कहासुनी हो गई और इलाके में तनाव की स्थिति बन गई।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
पत्थरबाजी के बाद सड़कों पर विरोध प्रदर्शन करने के लिए लोग उतरे। पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप किया और भीड़ को तितर-बितर किया। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया और इलाके को खाली कराया गया।
पुलिस का कहना है कि स्थिति फिलहाल शांतिपूर्ण है, लेकिन हिंदू कार्यकर्ताओं ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वे बागलकोट बंद का आह्वान करेंगे। पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
सम्बंधित ख़बरें
मार डालो या जो चाहो करो… बारुईपुर के दरिंदे प्रभास मंडल की मां ने शव लेने से किया साफ इनकार
जम्मू-कश्मीर के शोपियां में बड़ा एक्शन! 4 दिन चले एनकाउंटर के बाद लश्कर का टॉप कमांडर जाकिर गनई ढेर
बारुईपुर रेप-मर्डर केस में बड़ा एक्शन: क्राइम सीन रीक्रिएशन के दौरान मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर
‘कुछ लेते क्यों नहीं? विक्स की गोली लो’, अखिलेश के नोटिस पर BJP सांसद ने कसा तंज, बोले- क्या हाल बना रखा है?
बेलगावी में भी बवाल
बेलगावी जिले में भी एक और संवेदनशील घटना सामने आई है, जहां शरारती तत्वों ने संगोली रायन्ना की प्रतिमा को खराब कर दिया। यह घटना माछे गांव में हुई, जहां प्रतिमा पर काली स्याही पोत दी गई। इस घटना के बाद इलाके में भी तनाव फैल गया और निवासियों ने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। बेलगावी पुलिस आयुक्त भूषण बोरासे ने घटनास्थल का दौरा किया और स्थिति का निरीक्षण किया।
यह भी पढ़ें- मंदिर में तोड़फोड़ के बाद जबलपुर में भड़की हिंसा, दो गुटों के बीच पथराव और झड़प के बाद बवाल, पुलिस फोर्स तैनात
यह प्रतिमा कन्नड़ कार्यकर्ताओं के विरोध के बाद स्थापित की गई थी, और इस घटना से वहां के स्थानीय लोग गुस्से में हैं। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
