कन्नड विधानसभा सीट : शिवसेना और कांग्रेस का रहा है दबदबा, जानिए इस बार क्या बन रहा समीकरण

कन्नड़ विधानसभा जेनरल कैटेगरी की विधानसभा सीट है। यहां अनुसूचित जाति के मतदाता लगभग 29,344 हैं। वहीं अनुसूचित जनजाति के मतदाता करीब 26,511 हैं।
कन्नड विधानसभा सीट : शिवसेना और कांग्रेस का रहा है दबदबा, जानिए इस बार क्या बन रहा समीकरण
कन्नड विधानसभा सीट : डिजाइन फोटो
Published on
Updated on

औरंगाबाद : महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के तारीखों का ऐलान हो गया है। चुनाव ओयोग ने इस राज्य में एक ही फेज में चुनाव कराने के आदेश दिए हैं। बता दें महाराष्ट्र के 288 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को चुनाव होने हैं और वोटों की गिनती 23 नवंबर को होनी है। ऐसे में हम हर एक विधानसभा सीट का बारी – बारी से विश्लेषण कर रहे हैं। इस बीच आज हम कन्नड विधानसभा सीट के भूत और वर्तमान को देखकर भविष्य जानने का प्रयास करेंगे, तो इसके लिए पढ़ते जाएं इस आर्टिकल को अंत तक।

कन्नड़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र औरंगाबाद जिले में स्थित महाराष्ट्र विधानसभा के छह निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। कन्नड़ विधानसभा सीट से अभी वर्तमान विधायह उदयसिंह राजपूत हैं। यहां की जनता ने 2014 से ही शिवसेना को अपना जानदेश देने का काम किया है।

कन्नड विधानसभा सीट पर कब किसने मारी बाजी?

वर्ष उम्मीदवार पार्टी कुल वोट
2019 उदयसिंह सरदारसिंह राजपूत SHS 79225
2014 जाधव हर्षवर्धन रायभान SHS 62542
2009 जाधव हर्षवर्धन रायभान MNS 46106
2004 नामदेव SHS 35951
1999 पटिल नितिन सुरेश INC 41096
1995 जाधव रायभान रामभाजी INC 46639
1990 रायभान रामभाजी जाधव IND 34832
1985 किशोर पटिल अधाव ICS 29462
1980 रायभान रामभाजी INC(U) 23144
1978 पटिल टी एस JNP 31450
1972 नारायण गिरमाजी पटिल INC 25765

कन्नड विधानसभा के जातीय समीकरण

कन्नड विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र महाराष्ट्र राज्य के 288 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। यह एक जेनरल कैटेगरी की विधानसभा सीट है। यह औरंगाबाद जिले में स्थित है और औरंगाबाद संसदीय सीट के 6 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है। कन्नड़ विधानसभा में अनुसूचित जाति के मतदाता लगभग 29,344 हैं। वहीं अनुसूचित जनजाति के मतदाता करीब 26,511 हैं। अगर इस विधानसभा में मुस्लिम मतदाता की बात करें तो वो लगभग 39,520 हैं, जो मतदाता सूची विश्लेषण के अनुसार 12 प्रतिशत के आस-पास है। 2019 के विधानसभा चुनाव में कन्नड़ विधानसभा के कुल मतदाताओं के मतदान की बात करें तो 65.51 प्रतिशत रहा।

जानिए इस बार क्या बन रहा समीकरण

कन्नड विधानसभा सीट के विश्लेषण में एक बात तो साफ नजर आ रही है कि यहां की जनता ने सबसे अधिक बार कांग्रेस और शिवसेना पर अपना भरोसा जताया है। इस विधानसभा सीट पर सबसे पहले साल 1972 में चुनाव हुआ उस समय के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने अपना पंजा खोला था। फिर 1978 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर जनता पार्टी ने जीत हासिल की। फिर 1980 में कांग्रेस को जीत मिली। उसके बाद 1985  में इंडियन कांग्रेस सोशलिस्ट को जीत मिली थी। उसके बाद 1990 में इस सीट से निर्दलिय उम्मीदवार रायभान रामभाजी जाधव को जीत मिली थी। 1995 से लेकर 1999 तक इस सीट पर एक बार फीर कांग्रेस की वापसी हुई। फिर 2004 में इस सीट पर शिवसेना की एंट्री हुई। उसके बाद 2009 के विधानसभा चुनाव में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना को जीत हासिल हुई थी। 2014 से लेकर 2019 यहां की जनता ने शिवसेना पर भरोसा जताने का काम किया है।

अगर आप इस विधानसभा सीट के पुराने इतिहास को देखेंगे तो पाएंगे की यहां की जनता ने सबसे ज्यादा बार कांग्रेस और शिवसेना के उम्मीदवार को चुना है। ऐसे में 2024 विधानसभा चुनाव में शिवसेना या फिर कांग्रेस की जीत की उम्मीद तो है, पर यहां की जनता ने कई दफा दूसरे पार्टियों को भी अपना जनादेश देने का काम किया है। ऐसे में इस सीट पर कांग्रेस और शिवसेना के बीच कड़ी टक्कर है। हालांकि यह तो सिर्फ एक अनुमान है बाकी तो चुनाव आयोग के नतीजे आने के बाद ही पता चलेगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com