- Hindi News »
- Maharashtra »
- Know What Is The Dispute Between Maharashtra And Karnataka Regarding Belgaum
बेलगावी को केंद्र शासित प्रदेश बनाने की क्यों उठी मांग, जानिए क्या है विवाद?
कर्नाटक की सिद्दारमैया सरकार ने महाराष्ट्र एककीकरण समिति की ओर से बेलगावी में आयोजित होने वाले वार्षिक मराठी सम्मलेन पर पाबंदी लगा दी है। इसके बाद बेलगावी विवाद को लेकर महाराष्ट्र और कर्नाटक में तल्खी बढ़ गई है।
- Written By: आकाश मसने

(कॉन्सेप्ट फोटो)
मुंबई: महाराष्ट्र में हुए विधानसभा चुनावों में विपक्षी गठबंधन महा विकास अघाड़ी (MVA) की हार के बाद सहयोगी दलों में खटपट शुरू हो गई है। पहले सपा विधायक अबू आजमी ने एमवीए से नाता तोड़ने का ऐलान किया तो अब कर्नाटक की सिद्दारमैया सरकार ने एक ऐसा कदम उठाया है, जिससे कांग्रेस और शिवसेना (यूबीटी) के संबंधों में भी तल्खी बढ़ सकती है। इसके साथ ही महाराष्ट्र और कर्नाटक दोनों राज्यों के बीच भी बेलगावी को लेकर चल रहा विवाद तूल पकड़ने लगा है।
दरअसल, कर्नाटक की सिद्दारमैया सरकार ने महाराष्ट्र एककीकरण समिति की ओर से सोमवार को बेलगावी में आयोजित होने वाले वार्षिक मराठी सम्मलेन पर इस साल पाबंदी लगा दी है। साथ ही राज्य की कांग्रेस सरकार ने कांग्रेस सरकार ने महाराष्ट्र से नेताओं के आने पर भी रोक लगा दी है।
बता दें कि महाराष्ट्र एकीकरण समिति ने साल 2006 में वार्षिक मराठी सम्मलेन के आयोजन की शुरुआत की थी। तभी से कर्नाटक ने दोनों राज्यों के बीच सीमा विवाद के बीच विधानसभा का शीतकालीन सत्र बेलगावी में आयोजित करना भी शुरू किया था।
सम्बंधित ख़बरें
आठ दिनों में दहलेगा महाराष्ट्र! नाना पटोले का सियासी भूकंप का दावा
Maharashtra में थमेगा विकास का पहिया? ठेकेदारों ने दी काम रोकने की चेतावनी, 96,000 करोड़ का भुगतान बकाया
RTE बकाया फीस पर हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, 2019 से अटका था करोड़ों का फंड, 6 हफ्तों का दिया समय
MPSC PSI Physical Test: महाराष्ट्र पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती शारीरिक परीक्षण की नई तारीखें घोषित, देखें शेड्यूल
महाराष्ट्र की खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
क्या है बेलगावी का विवाद?
कर्नाटक और महाराष्ट्र के बीच बेलगावी को लेकर साल 1956 से राज्यों के पुनर्गठन के समय से विवाद चल रहा है। भाषाई आधार पर राज्यों के पुनर्गठन अधिनियम के तहत, बेलगावी (तब का बेलगाम) और इसके आसपास के मराठी भाषी क्षेत्रों को कर्नाटक में शामिल कर दिया गया। इसलिए महाराष्ट्र का दावा है कि मराठी भाषी बहुल क्षेत्र होने की वजह से बेलगावी को महाराष्ट्र में शामिल किया जाना चाहिए।
महाजन आयोग की रिपोर्ट को महाराष्ट्र ने नहीं माना
इस विवाद को सुलझाने के लिए सन 1966 में महाजन आयोग का गठन किया गया। महाजन आयोग ने अपनी रिपोर्ट में कुछ गांवों को महाराष्ट्र में शामिल करने और बेलगाम को कर्नाटक में ही रहने देने की सिफारिश की।इस रिपोर्ट को कर्नाटक ने स्वीकार कर लिया, लेकिन महाराष्ट्र इसे मानने से मना कर दिया। तब से चल रहा यह विवाद आज तक सुलझ नहीं पाया है। दोनों राज्य बेलगाम पर अपना दावा करते रहे हैं।
देश की खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
राजनीतिक और आर्थिक दृष्टि से महत्वपूर्ण
जानकारी के लिए बता दें कि इस विवाद का बढ़ने का सबसे बड़ा कारण बेलगाम का राजनीतिक और आर्थिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होना है। कर्नाटक ने इसे ‘बेलगावी’ नाम देकर पूरी तरह से अपने में समाहित करने की कोशिश की। लेकिन महाराष्ट्र ने 2004 में इस विवाद को सुलझाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर दी, लेकिन अभी तक अंतिम फैसला नहीं आया है।
Know what is the dispute between maharashtra and karnataka regarding belgaum
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
केंद्रीय कर्मचारियों की मौज! 8वें वेतन आयोग को लेकर सरकार का बड़ा कदम, इस बैठक में सैलरी बढ़ोतरी पर लगेगी मुहर
Apr 06, 2026 | 08:38 PMIPL 2026: कामाख्या माता के दरबार में रोहित शर्मा, तिलक वर्मा के साथ माथा टेकने पहुंचे ‘हिटमैन’, देखें वीडियो
Apr 06, 2026 | 08:37 PMमुंबईकरों को दो और नई मेट्रो की सौगात, ठाणे में पहली मुंबई मेट्रो का प्रवेश, पॉड टैक्सी का भूमिपूजन
Apr 06, 2026 | 08:37 PMCSK के खराब प्रदर्शन का कारण प्रशांत वीर या कार्तिक शर्मा नहीं, बल्कि 18 करोड़ वाला ये खिलाड़ी है जिम्मेदार
Apr 06, 2026 | 08:26 PMथाने में टॉर्चर से गई थी बाप-बेटे की जान, कोर्ट ने 9 पुलिसकर्मियों को सुनाई फांसी की सजा; क्या है पूरी घटना?
Apr 06, 2026 | 08:24 PMबंगाल चुनाव: ‘ऐसा कोई काम नहीं है जो वह न कर सकें…’, CM Mamata ने ईवीएम को लेकर कही यह बात; जानें क्या कहा
Apr 06, 2026 | 08:15 PMमिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती क्यों नहीं खेल रहे पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच? अजिंक्य रहाणे ने बताई असली वजह
Apr 06, 2026 | 08:15 PMवीडियो गैलरी

‘मुझ पर लगाए गए आरोप सफेद झूठ, मैं घायल हूं इसलिए घातक हूं’, राघव चड्ढा का अपनी ही पार्टी पर पलटवार- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:33 PM
MP में फिर ‘दूषित पानी’ का कहर…कटनी में नल से निकले कीड़े, दहशत में लोग
Apr 05, 2026 | 10:33 PM
सोमनाथ से लेकर अयोध्या तक…CM Yogi ने बताया कौन था असली विलेन और कैसे किया गया था उसका ‘इलाज’
Apr 05, 2026 | 10:27 PM
इंदौर में क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, लाखों की एमडी ड्रग्स के साथ इवेंट ऑर्गेनाइजर समेत 4 गिरफ्तार- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:27 PM
‘जेल के डर से रात भर सो नहीं पाते हिमंता बिस्वा सरमा, जल्द होगी कानूनी कार्रवाई’, राहुल गांधी की सीधी चेतावनी
Apr 05, 2026 | 10:22 PM
मेरठ के पिता ने पेश की मिसाल, तलाक लेकर घर लौटी बेटी का ढोल-नगाड़ों से स्वागत; जश्न में बदला दुख- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:14 PM














