Karnataka Road Accident Killed 7 People In Truck Bike And A Car Collision On Hoskote Dabaspet National Highway
बेंगलुरु के बास कैंटर, कार और बाइक की भीषण टक्कर, 7 लोगों की मौत से मचा हड़कंप, देखें दिल दहलाने वाला VIDEO
Hoskote Dabaspet Accident: कर्नाटक में बड़ा रोड एक्सीडेंट सामने आया है, जहां कार, बाइक और कैंटर की टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई है। कार इस टक्कर में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
Karnataka Accident News: कर्नाटक के होसकोटे-दबासपेट नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक कैंटर ट्रक, बाइक और कार आपस में टकरा गए। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और यात्रियों की बॉडी उसमें फंस गई। शव निकालने में बचाव दल को काफी मशक्कत करनी पड़ी। कार की हालत से टक्कर की भीषणता का अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना स्थल पर कार के चारों ओर बैरीकेडिंग की गई और अन्य वाहनों को दूसरी दिशा से निकालने का प्रबंध किया गया।
VIDEO | Karnataka: Seven people killed in a series of collisions between canter truck, bike and a car on Hoskote-Dabaspet National Highway.#KarnatakaNews(Source: Third Party)
टक्कर इतनी भयंकर थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कैंटर के पहिये वाहन से अलग हो गए और यह पलट गया। बाइक का अगला हिस्सा भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस अधिकारी हादसे की जांच में जुटे हैं और यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि दुर्घटना कैसे हुई।
शुरुआती टक्कर के बाद कार ड्राइवर ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और यह एक कैंटर ट्रक से टकरा गई। इसके बाद एक और कार भी हादसे की चपेट में आ गई, जिससे दुर्घटना और भी गंभीर हो गई। कार में सवार छह लोग और बाइक सवार मौके पर ही घायल होने के बाद मौत के मुंह में चले गए।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि हादसे का मुख्य कारण वाहन की अत्यधिक रफ्तार थी। हादसे में जान गंवाने वाले छह लोग कोथनूर के निवासी थे, हालांकि उनकी पहचान अभी तक पुष्ट नहीं हो पाई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए होसकोटे सरकारी अस्पताल ले जाया गया और परिवारजनों को सूचित करने का काम जारी है। बेंगलुरु पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Karnataka road accident killed 7 people in truck bike and a car collision on hoskote dabaspet national highway