UPSC IES/ISS परीक्षा 2026 के रजिस्ट्रेशन शुरू, योग्यता, फीस और एप्लीकेशन प्रोसेस...एक क्लिक में जानें सबकुछ

UPSC IES ISS Exam 2026: यूपीएससी की तरफ से निकाली गई इस भर्ती से संगठन में कुल 44 रिक्त पदों को भरा जाएगा। आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उम्मीदवार जानकारी ले सकते हैं।
UPSC IES ISS Exam 2026
UPSC (फाइल फोटो)
Published on: 
Updated on: 

UPSC IES ISS Exam 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने IES/ISS परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो अभ्यर्थी Indian Engineering Services (IES) और Indian Statistical Service (ISS) परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आयोग के अनुसार, आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 3 मार्च 2026 है।

आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर ‘UPSC IES/ISS Exam 2026 Registration’ लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज कर सबमिट करें।
  • स्क्रीन पर खुलने वाले आवेदन फॉर्म को सावधानीपूर्वक भरें।
  • निर्धारित शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका डाउनलोड और प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

ऑनलाइन आवेदन पूरा होने के बाद उम्मीदवारों को एक यूनिवर्सल रजिस्ट्रेशन नंबर (URN) प्रदान किया जाएगा, जो आयोग की सभी परीक्षाओं के लिए मान्य होता है।

कौन कर सकता है आवेदन?

  • उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए (1 अगस्त 2026 के आधार पर)।
  • अभ्यर्थी का जन्म 2 अगस्त 1996 से पहले और 1 अगस्त 2005 के बाद नहीं होना चाहिए।
  • आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी।

आवेदन शुल्क कितना है?

  • महिला, SC, ST और PwBD श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं।
  • अन्य सभी अभ्यर्थियों को ₹200 शुल्क देना होगा।
  • भुगतान नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या UPI के माध्यम से किया जा सकता है।

UPSC द्वारा जारी नोटिफिकेशन में बताया गया है कि इस भर्ती अभियान के तहत कुल 44 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिस देख सकते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com