6 जनवरी को DK शिवकुमार लेंगे CM पद की शपथ! कर्नाटक में बड़ा खेला? कांग्रेस नेता के दावे से हड़कंप
Karnataka की राजनीति में एक बार फिर भूचाल आ गया है। तमाम तरह की उठापटक के बीच कांग्रेस नेता ने दावा किया है कि 6 जनवरी को DK Shivakumar मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे है।
- Written By: सौरभ शर्मा
6 जनवरी को कर्नाटक में होगा बड़ा खेला? डीके शिवकुमार बनेंगे सीएम (फोटो- सोशल मीडिया)
DK Shivakumar Take CM Position Oath on 6th January: कर्नाटक की राजनीति में एक बार फिर भूचाल आ गया है। कांग्रेस के गलियारों में थोड़ी शांति दिख रही थी, लेकिन अब एक विधायक के दावे ने सबको चौंका कर रख दिया है। रामनगर से कांग्रेस विधायक एच ए इकबाल हुसैन ने खुले तौर पर ऐलान कर दिया है कि उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार आगामी 6 जनवरी को राज्य के मुख्यमंत्री बन जाएंगे। इस बयान ने न केवल पार्टी के भीतर खलबली मचा दी है, बल्कि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के खेमे में भी चिंता की लकीरें खींच दी हैं। क्या वाकई सत्ता परिवर्तन होने वाला है, यह सवाल अब हर किसी की जुबान पर है।
हुसैन ने पत्रकारों से बातचीत में साफ कहा कि सिद्धारमैया को अब डीके शिवकुमार के लिए कुर्सी खाली कर देनी चाहिए। उन्होंने 99 प्रतिशत संभावना जताई है कि तारीख 6 जनवरी ही होगी, हालांकि यह 9 जनवरी भी हो सकती है। जब उनसे इस तारीख का खास महत्व पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि यह बस एक नंबर है जो हर कोई कह रहा है। हुसैन, जो डीके शिवकुमार के कट्टर समर्थक माने जाते हैं, लंबे समय से उन्हें मुख्यमंत्री बनाने की मांग कर रहे हैं। उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब हाल ही में हाईकमान के दखल के बाद दोनों बड़े नेताओं के बीच सुलह की कोशिशें देखी गई थीं।
नाश्ते की मेज पर सुलह या सिर्फ दिखावा?
पिछले कुछ महीनों से कर्नाटक कांग्रेस में सीएम की कुर्सी के लिए रस्साकशी जगजाहिर है। सिद्धारमैया और शिवकुमार के समर्थक आए दिन आमने-सामने होते रहे हैं। हालांकि, कांग्रेस आलाकमान की सख्ती के बाद दोनों नेताओं ने अपने तेवर नरम किए थे और एक-दूसरे के घर नाश्ते पर जाकर एकता का संदेश देने की कोशिश की थी। ऐसा लग रहा था कि अब बयानबाजी का दौर थम जाएगा, लेकिन विधायक हुसैन के इस नए और सटीक तारीख वाले दावे ने आग में घी डालने का काम किया है। इस दावे के बाद निश्चित रूप से आने वाले दिनों में राज्य का सियासी पारा चढ़ना तय है।
सम्बंधित ख़बरें
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय अचानक बेहोश होकर गिरे, इमरजेंसी वार्ड में कराए गए भर्ती, इलाज जारी
MVA में ‘2028’ का मास्टरस्ट्रोक: अंबादास दानवे की उम्मीदवारी के बदले कांग्रेस ने पक्की की अपनी दो सीटें
पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! इन शर्तों पर मिली जमानत, असम CM की पत्नी ने दर्ज कराया था मामला
‘कांग्रेस है महिला हितों के खिलाफ’, सिंधुदुर्ग में नितेश राणे ने ‘नारी शक्ति बिल’ को लेकर विपक्ष को घेरा
यह भी पढ़ें: केरल में हार गईं सोनिया गांधी, पूरे देश में मचा था सियासी शोर; जानें कैसे ढहाई कांग्रेस की विरासत
भाजपा ने चला नया दांव
इस सियासी ड्रामे के बीच विपक्ष भी पीछे नहीं है। रेल राज्य मंत्री और भाजपा सांसद वी. सोमन्ना ने एक नया ही राग छेड़ दिया है। तुमकुरु में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री पद के लिए गृह मंत्री जी. परमेश्वर का समर्थन करेंगे। सोमन्ना ने कहा कि परमेश्वर को सिर्फ गृह मंत्री बनकर नहीं रहना चाहिए, उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि परमेश्वर यहीं रुक जाएंगे। उन्होंने कहा कि तुमकुरु के लोग उन्हें सीएम के रूप में देखना चाहते हैं। भाजपा सांसद के इस बयान को कांग्रेस के भीतर और फूट डालने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।
