-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Karnataka Politics 2025 Sugarcane Issue Siddaramaiah Move Prahlad Joshi Response
गन्ने पर गरमाई कर्नाटक की सियासत! सिद्धारमैया ने चली चाल तो…प्रह्लाद जोशी ने लगाई लगाम
- Written By: अभिषेक सिंह
Prahlad Joshi on Siddarmaiah: कर्नाटक में गन्ना मूल्य बढ़ोतरी को लेकर एक तरफ किसानों का आंदोलन जोर पकड़ रहा है, तो दूसरी तरफ इस मुद्दे पर सियासी पारा भी चढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है।

सिद्धारमैया व प्रह्लाद जोशी (डिजाइन फोटो)
Karnataka News: कर्नाटक में गन्ना किसानों से जुड़ा मुद्दा गरमाता जा रहा है। अब इस मुद्दे पर केन्द्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी का राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को एक पत्र लिखते हुए कहा है कि गन्ना मूल्य संबंधी मुद्दों के लिए केंद्र को दोषी ठहराना न केवल “अन्यायपूर्ण” है, बल्कि एक “क्रूर मज़ाक” भी है।
आपको बता दें कि कर्नाटक के उत्तरी ज़िलों के किसान गन्ने के लिए 3,500 रुपये प्रति टन के खरीद मूल्य की मांग कर रहे हैं। इसे लेकर सिद्धारमैया ने गुरुवार को कहा कि निष्पक्ष और लाभकारी मूल्य निर्धारण (FRP) का फैसला राज्य सरकार नहीं बल्कि केंद्र सरकार करती है। जिस पर सियासत गरमा गई है।
प्रह्लाद जोशी ने CM को लिखा लेटर
शनिवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में, जोशी ने सिद्धारमैया को इस संबंध में लिखा एक पत्र साझा किया और कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार देश के किसानों के कल्याण के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। देश के गन्ना किसानों की मदद और लाभ के लिए विभिन्न नीतिगत पहल की गई हैं।
सम्बंधित ख़बरें
पत्नी कमाती है तो गुजारा भत्ता क्यों? हाई कोर्ट ने रद्द किया ₹20,000 महीने देने का आदेश, जानें पूरा मामला
कर्नाटक: प्रेमिका के अपहरण के बाद कार में किया धमाका, प्रेमी की मौत; चलती गाड़ी से कूदकर युवती ने बचाई जान
Bharat Ke Veer Fund: 10 लाख का चेक दान कर बनीं मिसाल, बुजुर्ग महिला के जज्बे को देश कर रहा सलाम
CM DK शिवकुमार पर आपत्तिजनक पोस्ट मामले में पुलिस सख्त, JDS से जुड़े फेसबुक पेज एडमिन्स पर FIR दर्ज
आठ बिंदुओं पर सिद्धारमैया को घेरा
प्रह्लाद जोशी ने लेटर में आठ बिंदुओं पर सिद्धारमैया को घेरा है। उन्होंने लिखा कि केंद्र सरकार कृषि लागत एवं मूल्य आयोग (सीएसीपी) की सिफारिशों पर प्रत्येक चीनी मौसम (अक्टूबर-सितंबर) के लिए गन्ने का उचित एवं लाभकारी मूल्य (एफआरपी) तय करती है। कृषि लागत एवं मूल्य आयोग (सीएसीपी) गन्ने की उत्पादन लागत से लेकर चीनी और उप-उत्पादों के बाजार मूल्य, चीनी की रिकवरी दर, किसानों के लिए उचित मार्जिन, वैकल्पिक फसलों से लाभ, परिवहन लागत आदि जैसे विभिन्न कारकों पर विचार करता है।
Central government under the leadership of Hon’ble PM Shri @naredramodi is always committed to the welfare of the farmers of the Nation.
Various policy initiatives have been brought out to help and benefit the sugarcane farmers in the country. While the Cane arrear from Central… pic.twitter.com/6YYypNpMEZ — Pralhad Joshi (@JoshiPralhad) November 7, 2025
2025-26 के लिए 355 रुपये प्रति क्विंटल का स्वीकृत एफआरपी सभी गन्ना उत्पादक राज्यों के लिए उत्पादन लागत को कवर करता है और उत्पादन लागत पर 105.2 प्रतिशत का मार्जिन देता है। रिकवरी में प्रत्येक 0.1% की वृद्धि के साथ, किसानों को प्रति क्विंटल 3.46 रुपये अतिरिक्त मिलेंगे। कर्नाटक में 10.5% की औसत रिकवरी पर, एफआरपी 363 रुपये प्रति क्विंटल होगा। पिछले दशक में एफआरपी में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है जिसका अंदाजा इस तथ्य से लगाया जा सकता है कि 2025-26 के लिए 355 रुपये प्रति क्विंटल का एफआरपी 210 की घोषणा 2013-14 में की गई थी, जिससे उत्पादन लागत पर 79.2 प्रतिशत का मार्जिन प्राप्त हुआ।
बासवराज बोम्मई ने भी बोला हमला
इससे पहले कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा सांसद बसवराज बोम्मई ने भी सिद्धारमैया को घेरते हुए कहा कि सत्तारूढ़ कांग्रेस के पास भाजपा सरकार द्वारा लागू किए गए एसएपी (राज्य परामर्श मूल्य) कानून के तहत गन्ने की कीमतें तय करने का पूरा अधिकार है, लेकिन उसने अब तक इस शक्ति का इस्तेमाल नहीं किया है।
शनिवार को एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्होंने कहा कि अगर मुख्यमंत्री इस प्रावधान का इस्तेमाल करते हैं और किसानों के साथ न्याय सुनिश्चित करते हैं, तो इससे गन्ना मूल्य मुद्दे का निष्पक्ष और वैध समाधान निकलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल में गन्ने का उचित मूल्य निर्धारित करने के लिए एसएपी कानून बनाया था।
ಬೆಳಗಾವಿ ಜಿಲ್ಲಾಧಿಕಾರಿಯವರು ಕಾರ್ಖಾನೆ ಮಾಲಿಕರ ಜೊತೆ ಸಭೆ ನಡೆಸಿ ಪ್ರತಿ ಟನ್ ಕಬ್ಬಿಗೆ 2900 ರೂ ಇದ್ದಿದ್ದನ್ನು 3200 ರೂ. ವರೆಗೂ ಹೆಚ್ಚಿಗೆ ಮಾಡಿ ರೈತರ ಪ್ರೀತಿಗೆ ಪಾತ್ರರಾಗಿದ್ದಾರೆ. ನಮ್ಮ ರಾಜ್ಯದ ಘನವೆತ್ತ ಮುಖ್ಯಮಂತ್ರಿ @siddaramaiah ಅವರು ಬಹಳ ದೊಡ್ಡ ಪ್ರಯಾಸ ಪಟ್ಟು ಇಡೀ ದಿನ ಸಭೆ ನಡೆಸಿ 3200 ರಿಂದ ಕಾರ್ಖಾನೆಗಳಿಗೆ 50 ರೂ.… — Basavaraj S Bommai (@BSBommai) November 8, 2025
इस कानून के तहत, राज्य सरकार को विशिष्ट मानदंडों के आधार पर मूल्य तय करने का पूरा अधिकार है – जिसमें गन्ने की खेती की लागत, चीनी उत्पादन, उप-उत्पादों का उत्पादन, बाजार मूल्य और किसानों और कारखाना मालिकों के बीच लाभ का हिस्सा शामिल है। अभी तक, राज्य सरकार ने इन शक्तियों का इस्तेमाल नहीं किया है। उन्होंने सलाह दी कि अगर मुख्यमंत्री इस अधिकार का इस्तेमाल करते हैं और किसानों के साथ न्याय करते हैं, तो इससे समस्या का वैध और संतुलित समाधान निकल सकता है।
यह भी पढ़ें: मणिपुर नहीं बनेगा केंद्र शासित प्रदेश, जानें केंद्र और कुकी समुदाय की बैठक में और क्या चर्चाएं हुईं
बोम्मई ने कहा कि बेलगावी ज़िले के उपायुक्त ने चीनी मिल मालिकों के साथ बैठक की और गन्ने की प्रति टन कीमत 2,900 रुपये से बढ़ाकर 3,200 रुपये करने में कामयाब रहे, जिससे किसानों का विश्वास जीत लिया। इसके विपरीत, हमारे माननीय मुख्यमंत्री ने कड़ी मेहनत और दिन भर की बैठकों के बाद, 3,200 रुपये से ऊपर केवल 50 रुपये प्रति टन की वृद्धि का प्रस्ताव रखा, जिस पर कुछ मिल मालिक सहमत हुए और कुछ नहीं।
Karnataka politics 2025 sugarcane issue siddaramaiah move prahlad joshi response
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














