-
मंगल, 28 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Karnataka Assembly High Voltage Drama Governor Ends Speech In Two Lines Siddaramaiah Open Warning
कर्नाटक विधानसभा में हाईवोल्टेज ड्रामा: राज्यपाल ने 2 लाइन में निपटाया भाषण, सिद्धारमैया ने दे डाली खुली धमकी
- Written By: अभिषेक सिंह
Governor vs Government: कर्नाटक के राज्यपाल थावर चंद गहलोत ने विधान सभा में अपना भाषण देने से पहले सिर्फ दो लाइनें ही पढ़ीं और चले गए। इससे एक राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है।

कॉन्सेप्ट फोटो (डिजाइन)
Karnataka News: कर्नाटक के राज्यपाल थावर चंद गहलोत ने विधान सभा में अपना भाषण देने से पहले सिर्फ दो लाइनें ही पढ़ीं और चले गए। इससे एक राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है, जिसमें मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने उन्हें केंद्र सरकार की कठपुतली कहा है। उन्होंने कहा कि गवर्नर का व्यवहार ऐसा था जैसे वह केंद्र सरकार की कठपुतली हों।
विधान सभा सत्र गुरुवार को शुरू हुआ। जिसमें सूबे के राज्यपाल ने अपने भाषण की सिर्फ पहली दो लाइनें पढ़ीं। उन्होंने हिंदी में पढ़ा, “हमारी सरकार राज्य के आर्थिक और सामाजिक विकास की गति को दोगुना करने के लिए प्रतिबद्ध है। जय हिंद, जय कर्नाटक। इसके बाद वह सदन से निकल गए।
‘कठपुतली जैसा था राज्यपाल का व्यवहार’
सिर्फ दो लाइनें बोलने के बाद उनके अचानक चले जाने से हंगामा हो गया। सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी के विधायकों ने गवर्नर के खिलाफ “शर्म करो, शर्म करो” के नारे लगाने शुरू कर दिए। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि गवर्नर ने पूरा भाषण न पढ़कर संविधान का उल्लंघन किया है। उन्होंने कहा कि गवर्नर का व्यवहार एक कठपुतली जैसा था।
सम्बंधित ख़बरें
यह रास्ता हमारे बेटे के लिए नहीं…क्या पिता की इस दो टूक के बाद भी राजनीति में कदम रखेंगे अभिजीत दिपके?
Navabharat Nishanebaaz: हर कार्यकर्ता की खास चॉइस, ऊंचा पद पाने की ख्वाहिश
चुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
सिद्धारमैया का राजनीति से संन्यास! 2028 चुनाव नहीं लड़ेंगे, खुद किया बड़ा ऐलान
गहलोत के खिलाफ SC जाएंगे सिद्धारमैया
मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि राज्यपाल गहलोत ने संविधान के अनुसार अपनी ज़िम्मेदारी का निर्वहन नहीं किया। हम उनके इस व्यवहार का विरोध करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वे गवर्नर के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर करने की संभावना तलाशेंगे।
सिद्धारमैया और मंत्रियों ने किया स्वागत
कर्नाटक में बीते कुछ समय से गवर्नर और राज्य सरकार के बीच तनाव चल रहा है। इसके बावजूद जब गवर्नर गुरुवार को विधान सभा पहुंचे तो प्रवेश द्वार पर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, विधान सभा स्पीकर यूटी खादर और कई मंत्रियों ने उनका स्वागत किया।
यह भी पढ़ें: गैर BJP राज्यों में सरकार vs राज्यपाल क्यों? तमिलनाडु-केरल के बाद कर्नाटक का नंबर, थावरंचद के ऐलान से मचा बवाल
गहलोत ने बुधवार को विधान सभा में भाषण देने से इनकार कर दिया था। इससे यह चिंता बढ़ गई थी कि क्या सत्र की शुरुआत में गवर्नर के भाषण देने की परंपरा का पालन किया जाएगा। आखिरकार गवर्नर विधान सभा पहुंचे, लेकिन उन्होंने सदन को सिर्फ दो लाइनों में संबोधित किया।
थावरचंद गहलोत ने क्यों नहीं पढ़ा भाषण?
बताया जा रहा है कि गवर्नर का भाषण कुल 11 पैराग्राफ लंबा था और इसका ज्यादातर हिस्सा केंद्र सरकार की आलोचना से भरा था। इससे सरकार और गवर्नर के बीच गतिरोध पैदा हो गया। गवर्नर चाहते थे कि केंद्र सरकार की आलोचना वाले ज़्यादातर हिस्सों को हटा दिया जाए। सिद्धारमैया सरकार इसके लिए सहमत नहीं हुई।
Karnataka assembly high voltage drama governor ends speech in two lines siddaramaiah open warning
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नए शिक्षा मंत्री पर राहुल-प्रियंका ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- दुष्कर्म का बचाव करने वाले को बनाया मंत्री
Jul 28, 2026 | 08:36 PMVaranasi: पुलिस ने फर्जी मैरेज ब्यूरो का किया भंडाफोड़; 10 महिलाएं गिरफ्तार, 10 लाख की साइबर ठगी का खुलासा
Jul 28, 2026 | 08:36 PMअवैध खनन पर 10 गुना जुर्माना, विकास और न्यायिक ढांचे पर जोर, महाराष्ट्र कैबिनेट ने लिए 8 बड़े निर्णय
Jul 28, 2026 | 08:36 PMरीवा में युवक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या; सुसाइड नोट मिलने से उठे कई सवाल
Jul 28, 2026 | 08:31 PMमहाराष्ट्र में 29 से 31 जुलाई तक भारी बारिश के संकेत, 29 तारिख को नागपुर के स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
Jul 28, 2026 | 08:20 PM260KM की रेंज, 114kmph की स्पीड, लॉन्च हुई Avore Electric EX, 799 रुपये में करें बुकिंग, जानिए कीमत और फीचर्स
Jul 28, 2026 | 08:19 PM…तो सड़कों पर उतरेगी CJP! सुप्रीम कोर्ट के आदेश से नाराज हुए अभिजीत दीपके, कहा- फिर करेंगे आंदोलन
Jul 28, 2026 | 08:09 PMवीडियो गैलरी

हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM
Datia By Election; पीसी शर्मा का शिवराज पर बड़ा हमला, बोले— असली डकैत तो बीजेपी वाले हैं, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:37 PM
ट्रक ड्राइवरों से लिफ्ट लेकर ट्रेनिंग जाती थीं मीराबाई चानू, कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:27 PM
हंगामे के बीच संसद में पेश हुआ नया बिल, अब नकल माफियाओं पर कसेगा शिकंजा! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:22 PM
स्कूल में 5 साल के मासूम ने की पैंट में किया पेशाब, तो टीचर ने लाइटर से जला डाला प्राइवेट पार्ट! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:45 PM
दतिया उपचुनाव से पहले बड़ा सियासी उलटफेर! BJP पार्षद के घर में लगी सेंध, बेटी ने थामा कांग्रेस का हाथ- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:37 PM














