- Hindi News »
- Maharashtra »
- The Biggest Robbery In Indian History A Truck Carrying 1000 Crore Has Disappeared The Theft Took Place Here
भारत के इतिहास की सबसे बड़ी डकैती! 1 हजार करोड़ रुपये से भरा ट्रक गायब, यहां हुई वारदात
Belagavi Robbery News: महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा पर स्थित चोरला घाट में हुई इस वारदात को सबसे बड़ी डकैती बताया जा रहा। शुरुआत में इसे 400 करोड़ की लूट बताया गया। अब 1000 करोड़ रुपये का दावा किया जा रहा।
- Written By: रंजन कुमार

महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा पर लूट। इमेज-एआई
Karnataka Maharashtra Cash Loot: महाराष्ट्र और कर्नाटक की सीमा पर स्थित चोरला घाट ऐसी रहस्यमयी घटना का केंद्र बना है, जिसे देश के इतिहास की सबसे बड़ी डकैती कहा जा रहा है। 1000 करोड़ रुपये की कथित लूट की कहानी ने न सिर्फ आम जनता, बल्कि पुलिस-प्रशासन की भी नींद उड़ा दी है।
घटना पिछले साल 16 अक्टूबर की बताई जा रही। महाराष्ट्र के रियल एस्टेट कारोबारी किशोर सेठ के दो बड़े कंटेनर गोवा से कर्नाटक होते हुए महाराष्ट्र की ओर जा रहे थे। जब ये कंटेनर चोरला घाट के घने जंगलों और सूनसान रास्तों से गुजर रहे थे, तभी बदमाशों ने उन्हें हाईजैक कर लिया। इसके बाद न उन कंटेनरों का पता चला और न उनमें मौजूद नकदी का।
400 करोड़ या 1000 करोड़?
शुरुआत में चर्चा थी कि कंटेनर में 400 करोड़ रुपये थे, लेकिन अब कारोबारी के पार्टनर संदीप पाटिल ने वीडियो जारी कर सनसनीखेज दावा किया है कि उन कंटेनरों में 1000 करोड़ रुपये थे। संदीप का आरोप है कि लूट के बाद उन्हें अगवा कर डेढ़ महीने तक बंधक बनाकर रखा गया और पैसों के लिए प्रताड़ित किया गया। किसी तरह जान बचाकर वे नासिक पुलिस तक पहुंचे और मामला सामने आया।
सम्बंधित ख़बरें
अभिनेत्री उषा चव्हाण के जमीन विवाद में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की बड़ी एंट्री, TDR ट्रांजैक्शन पर लगाई रोक
नवी मुंबई में गुलाबी बहार! नेरुल के वेटलैंड्स पर उतरा हजारों फ्लेमिंगो का झुंड; देखें प्रकृति का यह नजारा
लाडकी बहीन योजना में अपात्र घोषित 70 लाख महिलाओं को मिला आखिरी मौका; दोबारा जमा कर सकेंगी दस्तावेज
संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस का बड़ा कदम, मुंबई में 7 हजार पदाधिकारी सीखेंगे राजनीति के गुर
चुनावी फंड और अदृश्य पैसा
सूत्रों के हवाले से यह बात भी सामने आ रही है कि यह भारी-भरकम रकम महाराष्ट्र के स्थानीय निकाय चुनावों के लिए ले जाई जा रही थी। इसी शक की वजह से जांच और पेचीदा हो गई है। महाराष्ट्र सरकार ने इस मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित कर दी है। एक कथित ऑडियो क्लिप भी वायरल हो रही, जिसमें कारोबारी और एक आरोपी के बीच बातचीत का दावा किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: दिनदहाड़े 85 लाख रुपये लूट ले गए बाइक सवार, बदमाशों पर इनाम घोषित, तस्वीर भी आई सामने
पुलिस के लिए बनी पहेली
इतनी बड़ी वारदात के बावजूद अभी भी कई सवाल खड़े हैं। बेलगावी के पुलिस अधीक्षक के. रामराजन का कहना है कि उन्हें इस डकैती से जुड़ा कोई ठोस सबूत अब तक नहीं मिला है। चूंकि अब तक कर्नाटक में कोई औपचारिक एफआईआर दर्ज नहीं हुई है, इसलिए पुलिस इसे अभी केवल दावा ही मान रही है। कर्नाटक के गृह मंत्री ने भी इसे चौंकाने वाला बताते हुए पुलिस से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।
The biggest robbery in indian history a truck carrying 1000 crore has disappeared the theft took place here
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सोमवार को मकर और वृश्चिक राशि वालों को होगा बंपर लाभ, जानिए सभी 12 राशियों का आज का भाग्यफल
May 18, 2026 | 12:10 AMIPL 2026: राजधानी में DC की बादशाहत, राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से चटाई धूल, अक्षर पटेल ने खेली कप्तानी पारी
May 17, 2026 | 11:34 PMइंडोनेशिया में फिर फटा ज्वालामुखी, आसमान में 5,000 मीटर ऊपर तक उड़ा राख का गुबार; हाई अलर्ट जारी
May 17, 2026 | 10:57 PMकोलकाता के पार्क सर्कस में भड़की हिंसा, प्रदर्शनकारियों के पथराव में 3 पुलिस घायल; मौके पर सुरक्षाबल तैनात
May 17, 2026 | 10:55 PMअभिनेत्री उषा चव्हाण के जमीन विवाद में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की बड़ी एंट्री, TDR ट्रांजैक्शन पर लगाई रोक
May 17, 2026 | 10:55 PMऋषभ पंत पर गिरेगी गाज! सिलेक्शन कमेटी लेने जा रही बड़ा फैसला, टेस्ट टीम में इस बड़ी जिम्मेदारी से होगी छुट्टी?
May 17, 2026 | 10:23 PMस्वीडन ने PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, प्रधानमंत्री के खाते में दर्ज हुआ 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान
May 17, 2026 | 10:21 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM













