- Hindi News »
- India »
- Karnataka Government Preparing To Give 4 Percent Reservation To Muslims In Contracting Bjp Opposed
Karnataka: मुसलमानों को ठेकेदारी में 4 प्रतिशत आरक्षण देने की तैयारी में कर्नाटक सरकार, BJP ने कांग्रेस को घेरा
Karnataka: सरकार आरक्षण लाने के लिए विधानसभा के मौजूदा बजट सत्र में कर्नाटक सार्वजनिक खरीद में पारदर्शिता अधिनियम, 1999 में संशोधन करने की योजना बना रही है।
- Written By: मनोज आर्या

सिद्धारमैया (सीएम, कर्नाटक)
बेंगलुरु: कांग्रेस के नेतृत्व वाली कर्नाटक सरकार एक बार फिर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़े वर्गों को दिए जाने वाले आरक्षण की तर्ज पर सरकारी ठेकों में मुसलमानों के लिए चार प्रतिशत आरक्षण लागू करने पर विचार कर रही है। राज्य सरकार के इस कदम की बीजेपी नेताओं ने जमकर आलोचना की है। पिछले महीने राज्य के मुस्लिम विधायकों और समुदाय के नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने पहले मुख्यमंत्री सिद्दारमैया को ज्ञापन सौंपकर मुसलमानों के लिए सरकारी ठेकों में आरक्षण की मांग की थी। सरकार ने इस पर विचार किया, लेकिन जब मामला विवाद में आया तो सरकार ने अपने कदम पीछे खींच लिए थे।
सरकार आरक्षण लाने के लिए विधानसभा के मौजूदा बजट सत्र में कर्नाटक सार्वजनिक खरीद में पारदर्शिता अधिनियम, 1999 में संशोधन करने की योजना बना रही है। वित्त विभाग ने एक खाका तैयार किया है। कानून और संसदीय मामलों के मंत्री एचके पाटिल ने कथित तौर पर संशोधन को मंजूरी दे दी है। कर्नाटक में अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के लिए 24 फीसदी, ओबीसी श्रेणी-1 के लिए 4 फीसदी और श्रेणी-2ए में ओबीसी के लिए 15 फीसदी सिविल वर्क कॉन्ट्रेक्ट रिजर्व हैं।
भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना
बता दें कि ये आरक्षण सामूहिक रूप से कुल अनुबंधों का 43 प्रतिशत है। अगर प्रस्तावित 4 प्रतिशत मुस्लिम कोटा श्रेणी-2B के तहत लागू किया जाता है तो सरकारी अनुबंधों में कुल आरक्षण 47 फीसदी तक बढ़ जाएगा, जिसकी सीमा दोगुनी होकर 2 करोड़ रुपये हो जाएगी। हालांकि, सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी के इस प्लान पर बीजेपी विधायक वाई. भरत शेट्टी ने कहा कि यह कांग्रेस की तुष्टिकरण की राजनीति का हिस्सा है। पार्टी अपने वोट बैंक को खुश करने की कोशिश कर रही है। उनकी तुष्टिकरण की राजनीति के कारण ही राज्य की कानून-व्यवस्था की बलि चढ़ गई है। अब वे एक कदम और आगे बढ़ गए हैं। अल्पसंख्यक ठेकेदारों के लिए चार प्रतिशत आरक्षण की नीति तुष्टिकरण की राजनीति का एक उच्च स्तर है, साथ ही यह सत्ता का दुरुपयोग है।
सम्बंधित ख़बरें
बेंगलुरु का नामी बॉक्सिंग कोच गिरफ्तार, 4 साल तक नाबालिग खिलाड़ी का किया उत्पीड़न, पुलिस ने की कार्रवाई
कर्नाटक BJP अध्यक्ष को लेकर जल्द होगा खुलासा, पर्यवेक्षकों ने दिल्ली में सौंपी रिपोर्ट, इन नामों पर चर्चा तेज
कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला! 2022 दंगों के दौरान दर्ज किए गए मामलों को लिया वापस, BJP ने उठाए सवाल
MP में राज्यसभा चुनाव का एलान, 18 जून को वोटिंग, दिग्विजय की सीट पर सस्पेंस, कांग्रेस के सामने नंबर का संकट
देश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
धर्म के आधार पर समाज को बांटने की कोशिश
कर्नाटक बीजेपी अध्यक्ष बी.वाई. विजयेंद्र ने इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, कर्नाटक बीजेपी कांग्रेस सरकार की धर्म के आधार पर समाज और राज्य को विभाजित करने की नीति की कड़ी निंदा करती है और इसका विरोध करती है। हम सरकार से आग्रह करते हैं कि वह तुष्टिकरण के लिए सरकारी ठेकों में मुस्लिम समुदाय को आरक्षण देने के अपने फैसले को वापस ले।
Karnataka government preparing to give 4 percent reservation to muslims in contracting bjp opposed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
उदयनराजे और मैं अंपायर, हम ही तय करेंगे कौन आउट और कौन नॉट आउट, सातारा में शिवेंद्रसिंहराजे की सियासी बल्लेबाज
May 23, 2026 | 05:33 PMSSC GD भर्ती परीक्षा में धांधली के आरोप से मची हलचल, गिरोह पकड़े जाने के बाद री-एग्जाम की उठी मांग
May 23, 2026 | 05:29 PMट्विशा शर्मा केस: एम्स भोपाल में रविवार को होगा दूसरा पोस्टमॉर्टम, दिल्ली से आज रात तक आएगा मेडिकल बोर्ड
May 23, 2026 | 05:20 PMसेंदूरवाफा में बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों से बढ़ी परेशानी, नागरिकों में भय का माहौल
May 23, 2026 | 05:20 PM8वें वेतन आयोग से कर्मचारियों की बढ़ीं उम्मीदें, हर साल सैलरी बढ़ोतरी 3% से 6% करने की मांग
May 23, 2026 | 05:12 PMखतरे में सचिन तेंदुलकर का महारिकॉर्ड, टेस्ट में नंबर-1 बनने के बेहद करीब जो रूट, सिर्फ इतने रनों का है अंतर
May 23, 2026 | 05:05 PMMaithili Thakur के लाइव कॉन्सर्ट में पहुंचीं अक्षरा सिंह, सुरों के जादू से प्रभावित होकर लुटाया प्यार
May 23, 2026 | 04:57 PMवीडियो गैलरी

डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM














