-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Karnataka Education Minister Madhu Bangarappa Orders Action Against The Student
छात्र की टिप्पणी से भड़के शिक्षा मंत्री ने दिए कार्रवाई के आदेश, BJP ने ‘अविद्या मंत्री’ कहकर साधा निशाना
- Written By: रीना पंवार
एक कार्यक्रम में वर्चुअल बातचीत के दौरान छात्र ने कथित तौर पर शिक्षा मंत्री के कन्नड़ भाषा के ज्ञान को लेकर उनपर टिप्पणी की। इस पर पहले तो मंत्री शांत दिखे, लेकिन बाद में उन्होंने अपनी नाराज़गी ज़ाहिर की।

(फोटो सोर्स सोशल मीडिया)
बेंगलुरु : कर्नाटक के शिक्षा मंत्री मधु बंगारप्पा ने एक छात्र की टिप्पणी से नाराज़ होकर उसके खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं। छात्र द्वारा शिक्षा मंत्री पर टिप्पणी करने के यह घटना उस वक्त हुई जब एक वर्चुअल कार्यक्रम के तहत शिक्षा मंत्री कर्नाटक के 25,000 छात्रों को सीईटी, जेईई और नीट परीक्षा के लिए मुफ़्त ऑनलाइन कोचिंग मुहैया कराने के लिए कार्यक्रम की शुरुआत कर रहे थे।
इस कार्यक्रम में बुधवार को हुई वर्चुअल बातचीत के दौरान, छात्र ने कथित तौर पर कहा कि ‘शिक्षा मंत्री कन्नड़ नहीं जानते।’ शिक्षा मंत्री पहले तो छात्र की यह बात सुनकर शांत दिखे, लेकिन बाद में उन्होंने अपनी नाराज़गी ज़ाहिर की। उन्होंने कहा ‘‘ये कौन है? क्या मैं उर्दू में बोल रहा हूँ? टीवी वाले अब इसे दिखाते रहेंगे…। जिसने भी कहा कि मैं कन्नड़ नहीं जानता, इसे रिकॉर्ड करें और उनके खिलाफ़ कार्रवाई करें। यह बहुत बेवकूफ़ी है। उसे शर्म आनी चाहिए।”
चुनाव से संबंधित खबरों के लिए क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
जिम्मेदार लोगों पर होगी कार्रवाई… बेंगलुरु खदान हादसे पर CM ने जताया दुख, विधायक ने लगाए गंभीर आरोप
ISRO मुख्यालय को बम से उड़ाने की मिली धमकी, बेंगलुरु में मचा हड़कंप; पुलिस हाई अलर्ट पर
कावेरी कंपनी की साइट पर बड़ा हादसा: खदान में 100 फीट ऊपर से गिरा विशाल पत्थर, 9 मजदूरों की मौके पर मौत
RSS पर टिप्पणी पड़ी भारी, प्रियांक खरगे और मोहम्मद नलपाड को कोर्ट का समन; 21 जुलाई तक मांगा जवाब
छात्र के खिलाफ कार्रवाई के दिए निर्देश
इसके बाद मंत्री ने अपने बगल में बैठे प्रधान सचिव (स्कूल शिक्षा) रितेश कुमार और पीयू (प्री-यूनिवर्सिटी) विभाग की निदेशक सिंधु रूपेश को मामले पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा ‘‘शिक्षक कौन है, बीईओ (ब्लॉक शिक्षा अधिकारी)? इसे बहुत गंभीरता से लेना पड़ेगा। किसी ने कहा है कि ‘शिक्षा मंत्री कन्नड़ नहीं जानते।” इस दौरान जब एक अधिकारी ने छात्र द्वारा की गई इस टिप्पणी की घटना पर संदेह जताया तो मंत्री ने कहा, ‘‘हां, हां…उसने ऐसा कहा…आपको कार्रवाई करनी होगी, मैं चुप नहीं बैठ सकता। देखें वह कौन था….।” अधिकारियों ने स्कूली शिक्षा और साक्षरता मंत्री को आश्वासन दिया है कि इस मामले पर कार्रवाई की जाएगी।
देश की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
बीजेपी ने घटना को लेकर मंत्री पर साधा निशाना
इस घटना को लेकर राजनीति भी शुरू हो गई है। घटना को लेकर बंगारप्पा पर निशाना साधते हुए, भाजपा ने उन्हें अविद्या मंत्री भी कह डाला। पार्टी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया ‘‘आप (मंत्री) ने कहा कि यह ज्ञान का मंदिर है, साहस के साथ सवाल करें। और अब आप किसी ऐसे व्यक्ति को मूर्ख कहते हैं जो सवाल करता है…।” एक अन्य पोस्ट में बीजेपी ने कहा, ‘‘मधु बंगारप्पा ने पहले खुद कहा था कि उन्हें कन्नड़ ठीक से नहीं आती। अब जैसे ही एक छात्र ने उन्हें यह याद दिलाया, तो उस छात्र के साथ-साथ शिक्षकों और वहां के बीईओ के खिलाफ कार्रवाई का आदेश देना वाकई मूर्खतापूर्ण है। कांग्रेस का ऐसा तानाशाही रवैया लोकतंत्र के लिए खतरनाक है।”
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Karnataka education minister madhu bangarappa orders action against the student
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














