- Hindi News »
- India »
- Karnataka Congress Mla Vinay Kulkarni Sentenced To Life Imprisonment Bjp Leader Murder Case
सुपारी किलर्स से लेकर साजिश तक, CBI ने सुलझाया भाजपा नेता की हत्या का केस; आरोपी कांग्रेसी विधायक को उम्रकैद
BJP Leader Murder Case Karnataka: भाजपा नेता की हत्या के मामले में कांग्रेस विधायक विनय कुलकर्णी को अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। इस मामले में 16 अन्य आरोपियों को भी आजीवन कारावास दिया गया है।
- Written By: सजल रघुवंशी

विनय कुलकर्णी (सोर्स- डिजाइन इमेज)
Congress MLA Vinay Kulkarni Life Imprisonment: कर्नाटक में चर्चित भाजपा नेता हत्या मामले में कांग्रेस विधायक विनय कुलकर्णी को विशेष अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। उनके अलावा इस मामले में शामिल 16 अन्य आरोपियों को भी आजीवन कारावास दिया गया है। निर्वाचित प्रतिनिधियों से जुड़े मामलों की सुनवाई कर रही विशेष अदालत के न्यायाधीश संतोष गजानन भट्ट ने यह फैसला सुनाया। अदालत ने सीबीआई की दलीलों को स्वीकार करते हुए इसे जघन्य और सुनियोजित हत्या करार दिया।
जांच एजेंसी सीबीआई ने आरोपियों के लिए कड़ी से कड़ी सजा की मांग की थी, जबकि बचाव पक्ष ने विधायक विनय कुलकर्णी के सामाजिक और पारिवारिक दायित्वों का हवाला देकर राहत की अपील की थी।
2016 में हुई थी भाजपा नेता की हत्या
यह मामला साल 2016 का है, जब धारवाड़ में भारतीय जनता पार्टी जिला पंचायत सदस्य गौदार की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। 15 जून 2016 को सप्तपुर स्थित उनके जिम में अज्ञात हमलावरों ने हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया था। जांच के दौरान सामने आया कि इस हमले के पीछे साजिश रची गई थी और किराए के हमलावरों का इस्तेमाल किया गया था। घटना के बाद राज्य में राजनीतिक हलचल तेज हो गई थी और पीड़ित परिवार के दबाव पर 2019 में मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी गई।
सम्बंधित ख़बरें
इंदौर में पानी संकट पर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, ‘गुमशुदा पानी’ की FIR दर्ज कराने थाने पहुंचे नेता
असम यूसीसी बिल 2026: CM हिमंता का बड़ा ऐलान, असम में भी लागू होगा UCC बिल, आदिवासियों के लिए बनाया खास प्लान
खरात प्रकरण में रुपाली चाकणकर को गिरफ्तार किया जाए, कांग्रेस की महिला प्रदेशाध्यक्ष सव्वालाखे की मांग
कौन होगा केरल का अगला मुख्यमंत्री? विधायक दल की बैठक कल, सीएम की रेस में सबसे आगे ये नाम
सीबीआई जांच और सजा तक का सफर
सीबीआई ने 2020 में दाखिल अपने आरोपपत्र में विनय कुलकर्णी को इस हत्या का मुख्य साजिशकर्ता बताया। एजेंसी के अनुसार, कुलकर्णी ने गौदार को अपना राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी मानते हुए उन्हें रास्ते से हटाने के लिए सुपारी किलर्स की मदद ली। उसी साल कुलकर्णी को गिरफ्तार किया गया था। अगस्त 2021 में उन्हें सुप्रीम कोर्ट से सशर्त जमानत मिली थी, जिसमें धारवाड़ में प्रवेश पर रोक शामिल थी।
यह भी पढ़ें: दोहरी नागरिकता मामले में राहुल गांधी पर होगी FIR, हाईकोर्ट ने दिया बड़ा फैसला; गृह मंत्रालय से मांगा रिकॉर्ड
गवाहों को भी किया गया प्रभावित
जून 2025 में गवाहों को प्रभावित करने के आरोपों के चलते विनय कुलकर्णी की जमानत रद्द कर दी गई। जनवरी 2026 में हाईकोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी लेकिन सभी गवाहों की जांच पूरी होने के बाद 27 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें दोबारा जमानत दे दी थी। अब विशेष अदालत के फैसले के बाद कुलकर्णी की विधायकी पर भी खतरा मंडरा रहा है।
Karnataka congress mla vinay kulkarni sentenced to life imprisonment bjp leader murder case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
देवनार डंपिंग ग्राउंड में वेस्ट टू एनर्जी परियोजना का 80% काम पूरा, 8 मेगावाट बिजली उत्पादन का लक्ष्य
May 14, 2026 | 10:34 AMपहाड़ों पर मैगी बेचकर युवक ने कमाए ₹24 हजार, वीडियो देखकर लोग बोले- नौकरी छोड़ दें क्या?
May 14, 2026 | 10:30 AMRailway Mega Block: नागपुर-पुणे गरीब रथ समेत कई ट्रेनें रद्द, दौंड-मनमाड़ मार्ग पर दुहरीकरण का कार्य जारी
May 14, 2026 | 10:25 AMगर्मियों में मतदाता सूची SIR प्रक्रिया टालने की मांग, BMC आयुक्त ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र
May 14, 2026 | 10:21 AMसमंदर में मौत को मात! Florida Plane Crash के 5 घंटे बाद कोस्ट गार्ड ने बचाई 11 जिंदगियां, ऐसे हुआ चमत्कार
May 14, 2026 | 10:20 AMइंदौर में पानी संकट पर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, ‘गुमशुदा पानी’ की FIR दर्ज कराने थाने पहुंचे नेता
May 14, 2026 | 10:17 AMमहाराष्ट्र से हरियाणा फिर राजस्थान..जानें कैसे 2 से 5 लाख रुपये में नीलाम हुआ NEET-UG का पेपर, CBI ने खोला राज
May 14, 2026 | 10:13 AMवीडियो गैलरी

NEET पेपर लीक: 2 साल की मेहनत पर फिरा पानी, विपक्ष ने सरकार को घेरा; छात्रों ने पूछा- मन की बात का क्या?
May 13, 2026 | 02:45 PM
कौन थे लग्जरी के शौकीन प्रतीक यादव? सपा सुप्रीमो अखिलेश से कैसा था नाता, जानें सब कुछ- VIDEO
May 13, 2026 | 01:35 PM
मऊ मामले पर भड़के सपा सांसद, UP के मंत्री पर हत्या की साजिश के गंभीर आरोप, बोले- सरकारी कार्यक्रम किया हाइजैक
May 13, 2026 | 01:01 PM
Prateek Yadav Death News: प्रतीक यादव के निधन पर भावुक हुए बड़े भाई अखिलेश, दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 13, 2026 | 12:46 PM
NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM













