इस्तीफा कर्नाटक में, राज्यपाल इंदौर में! गवर्नर की गैरमौजूदगी में सिद्धारमैया कैसे देंगे इस्तीफा, जानें ऑपशन्स
Karnataka CM Resignation: कर्नाटक के CM सिद्धारमैया के इस्तीफे को लेकर अटकलें तेज हैं। इन खबरों के बीच कि वे आज इस्तीफा देने वाले हैं, यह बात सामने आई है कि राज्यपाल फिलहाल राज्य में मौजूद नहीं है।
- Written By: प्रिया जैस
सीएम सिद्धारमैया (IANS फाइल फोटो)
Karnataka Governor Thawarchand Gehlot In Indore: कर्नाटक की राजनीति में अब नई पटकथा लिखने जा रही है। मुख्यमंत्री पद पर बदलाव को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है और लगभग सिद्धारमैया का इस्तीफा तय माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि मंत्रियों और विधायकों के साथ ब्रेकफास्ट मीटिंग के बाद सिद्धारमैया राजभवन जाएंगे और सीएम पद से इस्तीफा देंगे। लेकिन इस बीच एक नया ट्विस्ट सामने आ गया है।
मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इस्तीफा देने से पहले राज्यपाल थावरचंद गहलोत से मिलने का समय मांगा है। यह घटनाक्रम तब सामने आया जब कांग्रेस आलाकमान ने सिद्धारमैया से राज्य में नेतृत्व परिवर्तन का रास्ता साफ करने को कहा और उन्हें पार्टी में केंद्रीय भूमिका के साथ-साथ राज्यसभा में एक सीट की पेशकश की। हालांकि, राज्यपाल इस समय राज्य में मौजूद ही नहीं है।
इंदौर में राज्यपाल थावरचंद गहलोत
कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत आज मुंबई पहुंचे थे और वर्तमान में वह इंदौर में है। यहां से वह नागदा के लिए रवाना होंगे। ऐसे में आज की तारीख में सिद्धारमैया का राज्यपाल से मुलाकात कर उन्हें अपना इस्तीफा सौंपना असंभव-सा लग रहा है। इन परिस्थितियों में अब सिद्धारमैया के पास और क्या विकल्प हो सकते है, चलिए आपको बताते है।
सम्बंधित ख़बरें
Karnataka Caste Census: इस्तीफे से पहले सिद्धारमैया का बड़ा सियासी दांव, जातिगत जनगणना रिपोर्ट को दी मंजूरी
सिद्धारमैया या डीके शिवकुमार! कर्नाटक की कुर्सी को लेकर कांग्रेस हाईकमान का रुख साफ, क्या थमेगा सियासी तूफान?
आज इस्तीफा दे रहे हैं सिद्धारमैया! नाश्ते की टेबल पर तय होगा कर्नाटक का अगला सीएम? सियासी हलचल तेज
कर्नाटक कांग्रेस में सब ठीक नहीं! दिल्ली में चल रही बैठकों ने बढ़ाई सियासी हलचल, सिद्धारमैया-DK कौन है भारी?
#WATCH | Amid political developments in Karnataka, Governor Thaawarchand Gehlot arrives in Indore, Madhya Pradesh. He is heading to Nagda. pic.twitter.com/0wLS6ZkKao — ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) May 28, 2026
सिद्धारमैया के पास मौजूद अन्य ऑपशन्स
ऐसे वक्त पर अगर कर्नाटक के राज्यपाल अगर शहर से बाहर भी रहते है तो सिद्धारमैया उनके ऑपिस में इस्तीफा सौंप सकते है। राज्यपाल अगर दूसरे राज्य में या विदेश में भी हो तब भी वे मुख्यमंत्री का इस्तीफा स्वीकार कर सकते है। आधिकारिक प्रक्रिया के अनुसार इस्तीफा स्वीकार करने के लिए राज्यपाल का खुद लोकभवन में उपस्थित रहना जरूरी नहीं है।
यह भी पढ़ें – Karnataka Caste Census: इस्तीफे से पहले सिद्धारमैया का बड़ा सियासी दांव, जातिगत जनगणना रिपोर्ट को दी मंजूरी
संवैधानिक प्रक्रिया के मुताबिक सिद्धारमैया अपना इस्तीफा राजभवन के अधिकारियों को दे सकते है या फिर फैक्स या ईमेल के जरिए राज्यपाल को भेज सकते हैं। देखा जाए तो राज्यपाल संवैधानिक तौर पर राज्य के प्रमुख होते है इसलिए उनका पद किसी एक स्थान तक सीमित नहीं होता। वह राज्य के बाहर रहकर भी प्रशासनिक कार्य और ऑफिशियल लेटर को मंजूरी देने का अधिकार रखते है।
