Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कन्नौज कांड में आरोपी बुआ को पुलिस ने किया अरेस्ट, भतीजी को नवाब सिंह के पास लेकर जाने का आरोप

कन्नौज में किशोरी के साथ दुष्कर्म मामले में आरोपी बुआ को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है। दुष्कर्म कांड में वांछित चल रही महिला ही अपनी नाबालिग भतीजी को पूर्व ब्लॉक प्रमुख सिंह यादव के कॉलेज लेकर गई थी।

  • Written By: राहुल गोस्वामी
Updated On: Nov 16, 2024 | 10:56 AM

(डिज़ाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

कन्नौज: उत्तर प्रदेश के कन्नौज में पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव द्वारा एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किए जाने के मामले में अब पीड़िता की बुआ को गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता की बुआ पर आरोप है कि वह नाबालिग लड़की को नवाब सिंह यादव के पास लेकर गई थी। मामले पर SP अमित कुमार आनंद ने आज बताया कि पुलिस के ‘स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप’ (SOG) ने कन्नौज के तिर्वा क्षेत्र से पीड़िता की बुआ पूजा तोमर को गिरफ्तार किया है।

SP अमित कुमार ने बताया कि घटना के बाद से ही पूजा तोमर फरार थी। आनंद ने बताया कि पूछताछ के दौरान पीड़िता की बुआ ने बताया कि चिकित्सकीय जांच न कराने और बयान से पलटने के लिए नवाब सिंह यादव के भाई ने उसे धन का प्रलोभन दिया था। पीड़िता की बुआ पूजा तोमर ने यह भी बताया कि वह नवाब सिंह यादव को पिछले पांच-छह साल से जानती है और नवाब के साथ उसके अवैध संबंध भी रहे हैं।

यहां पढ़ें – कोलकाता कांड पर डॉक्टरों के जारी विरोध प्रदर्शन पर आज फैसला

सम्बंधित ख़बरें

गंदे कपड़ों पर मिली सजा ने ले ली जान! स्कूल में अपमानित महसूस करने वाली छात्रा ने घर जाकर किया सुसाइड- VIDEO

CM योगी को अपशब्द कहना मौलाना को पड़ा भारी, बिहार के पूर्णिया से दबोचकर ले गई यूपी पुलिस

कुर्सी तो एक दिन जानी ही है, फिर कैसा मोह? नोएडा के अंधविश्वास पर CM योगी का प्रहार; अखिलेश पर भी कसा तंज

‘ब्राह्मण समाज जाग जाए’, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का योगी सरकार के खिलाफ हुंकार; राजनीति में मचा हड़कंप

इस बाबत SP आनंद ने बताया कि पूजा तोमर के अनुसार, यादव ने ही उसे 11 अगस्त की रात अपने कॉलेज बुलाया था जहां उसकी भतीजी के साथ दुष्कर्म की घटना हुई। पीड़िता ने अपनी बुआ के मोबाइल फोन से पुलिस को इस घटना की सूचना दी थी जिसके बद पुलिस ने मौके पर पहुंच यादव को गिरफ्तार कर लिया। ऐसे में नवाब सिंह यादव का सहयोग करने के आरोप में पूजा तोमर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 61/2 और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसे अदालत में पेश किया जाएगा।

यहां पढ़ें –PM मोदी पोलैंड के लिए रवाना, प्रधानमंत्री के दौरे से पहले यूक्रेन ने मॉस्को पर दागे कई ड्रोन

घटना पर उपजिलाधिकारी (सदर) राम के. सिंह ने बताया कि नायब तहसीलदार हिमांशु प्रभाकर, राजस्व निरीक्षक अरुण तिवारी, लेखपाल प्रिया पाल, विजय कांत शुक्ला, अमित मिश्रा, अभिषेक दुबे तथा सर्वे लेखपाल अमित राय को आरोपी नवाब सिंह यादव की संपत्ति की जांच की जिम्मेदारी दी गई है।

गौरतलब है कि नवाब सिंह यादव को अपने कॉलेज में एक नाबालिग लड़की से बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। लड़की की चिकित्सकीय जांच में उससे बलात्कार की पुष्टि हुई है। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने यादव को समाजवादी पार्टी (सपा) का नेता बताते हुए सपा का घेराव किया था। बहरहाल, सपा ने इससे पल्ला झाड़ते हुए कहा था कि यादव पार्टी का नेता नहीं है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Kannauj rape case police arrested victim aunt nawab singh yadav

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 21, 2024 | 12:33 PM

Topics:  

  • Kannauj News
  • Yogi Adityanath

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.