- Hindi News »
- India »
- Decision Today On Doctors Ongoing Protest Over Kolkata Incident Ima Calls Meeting
कोलकाता कांड पर डॉक्टरों के जारी विरोध प्रदर्शन पर आज फैसला, IMA ने बुलाई बैठक
कोलकाता में डॉक्टर से दरिंदगी के मामले में आज IMA सभी रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष और सचिवों के साथ बैठक करेगा। देश में जिस स्थिति में डॉक्टरों का प्रदर्शन चल रहा है और आगे किस ओर ये प्रदर्शन जाएगा इस पर बैठक में फैसला होगा।
- Written By: राहुल गोस्वामी

(डिज़ाइन फोटो)
नई दिल्ली: कोलकाता में डॉक्टर से दरिंदगी के मामले में जहां कोलकाता के साथ पूरे देश में विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। कई शहरों के डॉक्टर इस घटना को लेकर हड़ताल पर चले गए थे। ऐसे में दिल्ली में आज IMA सभी रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष और सचिवों के साथ बैठक करेगा।
खबर है कि दिल्ली में आज IMA मुख्यालय में एक परामर्श बैठक के लिए सभी रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष और सचिवों को आमंत्रित किया गया है। ये बैठक आज दोपहर 2 बजे बुलाई गई है। दरअसल फिलहाल पूरे देश में जिस स्थिति में डॉक्टरों का प्रदर्शन चल रहा है और आगे किस ओर ये प्रदर्शन जाएगा इस पर आज की बैठक में फैसला लिया जाएगा।
#WATCH | West Bengal: Visuals from RG Kar Medical College & Hospital where the students have been protesting against the sexual assault and murder of a woman post-graduate trainee (PGT) doctor on August 9. pic.twitter.com/zdcv0UeZy9 — ANI (@ANI) August 21, 2024
जानकारी दें कि कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ कथित बलात्कार और हत्या की वारदात को लेकर देशभर में जारी आक्रोश के बीच भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए) के प्रमुख डॉ। आर।वी। अशोकन ने बीते 18 अगस्त को एक भावुक पत्र लिखा था, जिसमें उन्होंने देशवासियों की पीड़ा व्यक्त की थी।
सम्बंधित ख़बरें
सीबीआई आरजी कर मामले में कोलकाता पुलिस की केस डायरी प्रस्तुत करे, कलकत्ता उच्च न्यायालय ने दिए निर्देश
आरजी कर केस: कलकत्ता हाई कोर्ट ने मांगी केस डायरी, आज मामले पर सुनवाई
कोलकाता केस : सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, आरोपी संजय रॉय पर आरोप तय
आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामला : जूनियर डॉक्टर कर रहे सभी आरोपियों के लिए मृत्युदंड की मांग
यहां पढ़ें- ट्रेनी डॉक्टर दुष्कर्म और हत्या को लेकर सौरव गांगुली ने जताया विरोध
अशोकन ने “शी: वी फेल्ड हर इन लाइफ” शीर्षक से यह पत्र लिखा, जिसे चिकित्सकों की शीर्ष संस्था IMA ने बीते रविवार को सोशल मीडिया मंच ‘X’ पर साझा किया था। पत्र में लिखा गया था, “एक राष्ट्र के रूप में हमने मृत्यु के बाद उसे निराश नहीं होने दिया। राष्ट्र की मनोदशा को समझना कठिन है। गुस्सा, घृणा, हताशा, लाचारी।” इस महीने की शुरुआत में हुई घटना के विरोध में देशभर में चिकित्सक विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं।
अशोकन ने कहा था कि, “वह 36 घंटे की ड्यूटी पर थी। रात के दो बजे खाना खाया और फिर वार्ड से सटे सेमिनार कक्ष में अस्थायी बिस्तर पर सो गई। निम्न मध्यम वर्गीय माता-पिता की इकलौती बेटी। प्रवेश द्वार पर डॉक्टर की नेमप्लेट परिवार के गौरव की निशानी बनकर रह गई। गमगीन हूं। जीवन का अर्थ और उद्देश्य खो गया है। हर भारतीय परिवार ने अपनी बेटी खोई है।”
यहां पढ़ें – आज सौरव गांगुली गांगुली डॉक्टरों के साथ निकालेंगे मार्च, कोलकाता कांड का खुलकर करेंगे विरोध
उन्होंने अपने पत्र में इस बात का जिक्र किया था कि कैसे रेजिडेंट डॉक्टरों ने घटना के बाद सबसे पहले विरोध-प्रदर्शन शुरू किया। अशोकन ने कहा था कि उनकी “सतर्कता और दमखम को राष्ट्र की एकमात्र उम्मीद के रूप में देखा गया।IMA।।। स्वतंत्रता संग्राम की आग में जन्मा और ये आग अब भी जल रही है। पेशे के प्रति विवेक रखने वाला। सभी जिलों में अपनी जड़ें जमाए हुए। निवासियों का रक्षक। डॉक्टर अनाथ नहीं हैं। अभी तक तो नहीं। एक बार सभी ने डॉक्टरों को अपनाया है।”
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Decision today on doctors ongoing protest over kolkata incident ima calls meeting
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मोबाइल में छिपा खतरनाक वायरस, Android यूजर्स हो जाएं सावधान, नहीं तो खाते से उड़ सकते हैं पैसे
Apr 01, 2026 | 03:38 AMIPL 2026 के अपने डेब्यू मुकाबले में हीरो बनकर उभरे कूपर कोनोली, जीता ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का खिताब
Apr 01, 2026 | 12:10 AMAaj Ka Rashifal: अप्रैल के पहले ही दिन बदलने वाली है इन 4 राशियों की किस्मत! जानें अपने राशि का सटीक हाल
Apr 01, 2026 | 12:05 AMहोटल के कमरे में घुसा जहरीला कोबरा, सोते कपल के गले के ऊपर से रेंग गया
Mar 31, 2026 | 11:34 PMफोन पर बात कर रही महिला पर पीछे से कुत्ते का हमला, वीडियो देख सहमे लोग
Mar 31, 2026 | 11:23 PMमुल्लांपुर में कूपर कोनोली की दहाड़, गिल की गुजरात ने टेके घुटने, IPL 2026 में PBKS का जीत के साथ हुआ श्रीगणेश
Mar 31, 2026 | 11:23 PMH1B लॉटरी में नाम आने के बाद भी वीजा रिजेक्ट होने के मुख्य कारण जानिए, सुधारिए ये बड़ी गलतियां
Mar 31, 2026 | 10:43 PMवीडियो गैलरी

गंदे कपड़ों पर मिली सजा ने ले ली जान! स्कूल में अपमानित महसूस करने वाली छात्रा ने घर जाकर किया सुसाइड- VIDEO
Mar 31, 2026 | 10:02 PM
ईरान का बड़ा फैसला, होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों से वसूलेगा टोल; भारत की बढ़ेगी मुश्किलें- VIDEO
Mar 31, 2026 | 09:45 PM
बिहार में पार्टी को खड़ा करने में जुटी कांग्रेस, नए जिला अध्यक्षों पर खेला दांव; RJD-BJP वोट बैंक पर सीधी नजर
Mar 31, 2026 | 09:39 PM
सीएम योगी की मां पर अभद्र टिप्पणी करने वाला मौलाना गिरफ्तार, यूपी एसटीएफ ने बिहार से दबोचा- VIDEO
Mar 31, 2026 | 09:31 PM
चैत्र के आखिरी मंगलवार को भारी हादसा! नालंदा के मंदिर में क्यों बेकाबू हुई भीड़? प्रशासन पर उठे सवाल
Mar 31, 2026 | 01:42 PM
यूट्यूबर बनाम एआरटीओ! ट्रक ड्राइवर ने अधिकारी पर लगाए गंभीर आरोप; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
Mar 30, 2026 | 10:47 PM














