- Hindi News »
- India »
- Kameshwar Chaupal Who Laid First Brick For Construction Of Ram Mandir Pass Away Breathe Last At Delhis Gangaram Hospital
राम मंदिर निर्माण के लिए पहली ईंट रखने वाले कामेश्वर चौपाल का निधन, दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में ली अंतिम सांस
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
Kameshwar Chaupal Death: राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी कामेश्वर चौपाल का निधन हो गया है। अब तक की आई जानकारी के मुताबिक, कामेश्वर का निधन राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के गंगाराम हॉस्पिटल में हुआ है।

कामेश्वर चौपाल, फोटो - एक्स
नई दिल्ली : पूर्व MLC सदस्य और राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी कामेश्वर चौपाल का निधन हो गया है। अब तक की आई जानकारी के मुताबिक, कामेश्वर का निधन राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के गंगाराम हॉस्पिटल में हुआ है। बता दें, वे पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। कामेश्वर चौपाल ने ही राम मंदिर निर्माण के लिए पहली ईंट रखी थी।
जानिए कौन थे कामेश्वर प्रसाद
कामेश्वर चौपाल वह महत्वपूर्ण व्यक्ति थे जिन्होंने 9 नवंबर 1989 को अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर के लिए नींव की पहली ‘राम शिला’ (ईंट) रखी थी। उस समय वह विश्व हिंदू परिषद (VHP) के स्वयंसेवक थे और राम मंदिर आंदोलन में एक प्रमुख भूमिका निभा रहे थे। बिहार के सुपौल जिले के रहने वाले कामेश्वर चौपाल का योगदान राम मंदिर के निर्माण आंदोलन में अहम था, जब उन्होंने राम शिला को अयोध्या तक पहुंचाने में मदद की।
1991 में ली बीजेपी की सदस्यता
1989 में, जब राम मंदिर के लिए पहली ‘राम शिला’ रखने का कार्यक्रम आयोजित हुआ, तो कामेश्वर चौपाल को इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए चुना गया था। उन्होंने अपनी यात्रा में हर गांव से राम मंदिर निर्माण के लिए ईंटें और एक रुपये 25 पैसे की दक्षिणा एकत्र की थी। इसके बाद, 1991 में उन्होंने विश्व हिंदू परिषद (VHP) छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) का सदस्यता ग्रहण की। बीजेपी ने उन्हें संसदीय चुनाव में उतारा, लेकिन वह दोनों बार, 1991 और 2014 में चुनाव हार गए।
सम्बंधित ख़बरें
RSS मुख्यालय को उड़ाने की साजिश का ‘डॉलर’ कनेक्शन; पाकिस्तानी हैंडलर उमर ने रईस शेख को दी थी मोटी रकम
नागपुर में RSS मुख्यालय के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, CCTV में कैद हुई वारदात; इलाके में मचा हड़कंप
पाकिस्तान पर RSS का बड़ा बयान! दत्तात्रेय होसबले बोले- बातचीत का दरवाजा कभी बंद नहीं होना चाहिए
वो नेता जो कभी दिल्ली में चलाता था कपड़े की दुकान…फिर पहली बार ही चुनाव लड़कर बन गया हरियाणा का मुख्यमंत्री
देश की अन्य खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
हालांकि, कामेश्वर चौपाल का राजनीतिक करियर महत्वपूर्ण रहा। उन्होंने 2002 से 2014 तक राज्यसभा सदस्य के रूप में अपनी सेवाएँ दीं। 1982 में विश्व हिंदू परिषद (VHP) से जुड़ने के बाद, उन्हें 1989 में गया में मुख्यालय के साथ राज्य प्रभारी के रूप में नियुक्त किया गया था। राम मंदिर के निर्माण के लिए उनका योगदान और समर्पण भारतीय राजनीति और समाज के लिए यादगार रहेगा।
Kameshwar chaupal who laid first brick for construction of ram mandir pass away breathe last at delhis gangaram hospital
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा स्थगित, अब 21 जून की जगह 28 जून को होगा एग्जाम
May 26, 2026 | 07:02 PMपिता समान चाचा बना ‘हैवान’, सागर में 9 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी की कोशिश; पुलिस ने आरोपी को दबोचा
May 26, 2026 | 07:02 PMFragrance: इत्र, परफ्यूम या डियो में क्या अंतर है, आप भी जाने लें, ताकि सही तरीके से कर सकें इस्तेमाल
May 26, 2026 | 06:46 PMExplainer: क्या है न्यू नागपुर प्रोजेक्ट, फडणवीस कैबिनेट के फैसले से आपको क्या फायदा होगा?
May 26, 2026 | 06:44 PMदिल्ली से मुंबई तक गूंजेगी Jasmine Sandlas की आवाज, ‘द ड्रीम गर्ल इंडिया टूर’ को लेकर फैंस में दिखा उत्साह
May 26, 2026 | 06:43 PMAssam UCC Bill: असम की हिमंत सरकार ने विधानसभा में पेश किया UCC बिल तो भड़के ओवैसी, बोले- हिंदू कानून…
May 26, 2026 | 06:37 PMShare Market: शेयर बाजार में मची हाहाकार, लाल निशान में बंद हुआ मार्केट; निफ्टी 24,000 के नीचे फिसला
May 26, 2026 | 06:36 PMवीडियो गैलरी

ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM














