- Hindi News »
- India »
- K Annamalai Will Become Bjp President Amit Shah Has Made A Masterplan To Conquer The Southern Fort
BJP President Election: के. अन्नामलाई बनेंगे बीजेपी अध्यक्ष? ‘चाणक्य’ ने बना लिया दक्षिणी दुर्ग फतह करने का मास्टरप्लान
दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की कवायद तेज हो गई है। जेपी नड्डा का कार्यकाल खत्म हो गया है। भाजपा इस बार दक्षिण भारत से किसी नेता को अध्यक्ष का पद सौंप सकती है...
- Written By: आकाश मसने

के अन्नामलाई (डिजाइन फोटो)
नवभारत डिजिटल डेस्क: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव प्रक्रिया की शुरुआत मार्च के पहले हफ्ते तक शुरू हो जाएगी। होली से पहले पार्टी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलने की उम्मी लगाई जा रही है। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में मिली धमाकेदार जीत के बाद भाजपा में नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की कवायद तेज हो गई है।
इस बार चर्चा है कि भाजपा दक्षिण भारत के किसी नेता को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने पर विचार कर रही है, क्योंकि पार्टी का ध्यान अब दक्षिणी राज्यों पर है, जो भविष्य में राजनीतिक तौर पर पार्टी के लिए अहम हो सकते हैं।
भाजपा में नए अध्यक्ष की चुनाव प्रक्रिया
भारतीय जनता पार्टी के संविधान के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव तब तक नहीं हो सकता जब तक देश के आधे से अधिक राज्यों में प्रदेश अध्यक्षों के चुनाव न हो जाएं। इस महीने यानी फरवरी 2025 के आखिरी सप्ताह तक 18 राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों के चुनाव पूरे हो जाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
चंद्रपुर: भाजपा में बयानबाजी तेज, जोरगेवार का मुनगंटीवार पर पलटवार
भोपाल में शराब दुकान से परेशान मंत्री, दूकान हटाने कलेक्टर को ओएसडी ने लिखा पत्र, अब तक नहीं हुई सुनवाई
मुस्लिम वोटों के लिए 1000 करोड़ का सौदा…TMC के आरोपों पर आया हुमायूं कबीर का पलटवार; सबूत दिखाने की कही बात
Jalna में कांग्रेस की पकड़ ढीली, दल-बदल से कमजोर होता संगठन; भाजपा को फायदा
इसके बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की तारीख का ऐलान किया जाएगा। पार्टी की इस योजना को लेकर सूत्रों का मानना है कि मार्च के पहले सप्ताह तक अध्यक्ष का चुनाव प्रक्रिया में आ सकता है।
इस बार दक्षिण भारत से किसी नेता को मौका मिलना संभव है। क्योंकि, भाजपा का फोकस अब दक्षिणी राज्यों पर है साथ ही 20 साल से दक्षिण से कोई पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बना है। आंध्र प्रदेश से आने वाले वेंकैया नायडू 2002-2004 के बीच आखिरी थे।
नए अध्यक्ष के नेतृत्व में लड़ा जाएगा 2029 का लोकसभा चुनाव
साथ ही यह भी तय माना जा रहा है कि अब जो भी नया राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेगा 2029 का लोकसभा चुनाव उसी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। बता दें कि भाजपा में राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यकाल 3 वर्ष का होता है, ऐसे में नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यकाल जनवरी 2028 तक होगा, लेकिन 2029 के चुनाव को देखते हुए अगले अध्यक्ष का कार्यकाल बढ़ना लगभग तय माना जा रहा है।
दक्षिण भारत को मिलेगा मौका
इस बार पार्टी में इस बात की चर्चा हो रही है कि भाजपा का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष दक्षिण भारत से होना चाहिए। यह निर्णय दक्षिणी राज्यों में पार्टी को मजबूती देने के उद्देश्य से लिया जा सकता है, क्योंकि इन राज्यों में भाजपा को अब तक बड़ा जनसमर्थन नहीं मिल सका है। इस बार दक्षिण भारत में दो नेताओं के नाम सबसे ज्यादा चर्चा में हैं, जिसमें पहले के. अन्नामलाई और दूसरी दग्गुबाती पुरंदेश्वरी।
IPS अफसर से नेता बने के. अन्नामलाई
के. अन्नामलाई एक पूर्व भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी हैं और वर्तमान में भाजपा के तमिलनाडु प्रदेश अध्यक्ष हैं। अन्नामलाई का जन्म 6 जून 1984 को तमिलनाडु के करूर जिले में हुआ था। उन्होंने अपनी IPS की नौकरी से इस्तीफा देकर 2019 में भाजपा जॉइन की थी। इसके बाद अन्नामलाई ने तमिलनाडु में पार्टी के विस्तार और विचारधारा को फैलाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए।
दग्गुबाती पुरंदेश्वरी का सिनेमा से राजनीति तक का सफर
दग्गुबती पुरंदेश्वरी का जन्म 22 जनवरी 1959 को आंध्र प्रदेश में हुआ था। वे एक प्रसिद्ध फिल्म निर्माता दग्गुबती रामानायडू और अभिनेत्री विजयलक्ष्मी की बेटी हैं। पुरंदेश्वरी का राजनीतिक सफर 2004 में भारतीय जनता पार्टी से जुड़ने के साथ शुरू हुआ था। उन्होंने चित्तूर से लोकसभा चुनाव जीतकर पार्टी की राजनीति में अपनी पहचान बनाई। वह केंद्रीय मंत्री के तौर पर भी काम कर चुकी हैं और उनका राजनीतिक अनुभव गहरा है।
दग्गुबाती पुरंदेश्वरी (सोर्स: सोशल मीडिया)
दग्गुबाती पुरंदेश्वरी का जन्म 22 जनवरी 1959 को आंध्र प्रदेश में हुआ था। वे मशहूर फिल्म निर्माता दग्गुबाती रामानायडू और अभिनेत्री विजयलक्ष्मी की बेटी हैं। 2004 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के साथ पुरंदेश्वरी का राजनीतिक सफर शुरू हुआ। उन्होंने चित्तूर से लोकसभा चुनाव जीतकर भाजपा में अपनी पहचान बनाई। दग्गुबाती पुरंदेश्वरी ने केंद्रीय मंत्री के तौर पर भी काम किया हैं। उन्हें राजनीति का अच्छा खासा अनुभव है।
देश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
भाजपा में निर्विरोध चुनाव की परंपरा
जानकारी के लिए बता के कि अब तक भाजपा में राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव निर्विरोध होता आया है, यानी केवल एक व्यक्ति ही नामांकन दाखिल करता है और बिना किसी मतदान के उसे अध्यक्ष चुन लिया जाता है। पिछले कुछ वर्षों में यह परंपरा कायम रही है, और इस बार भी इसके जारी रहने की संभावना जताई जा रही है।
हालांकि साल 2013 में जब नितिन गडकरी के दोबारा राष्टीय अध्यक्ष बनाने को लेकर कवायद चल रही थी उस समय थोड़ी हलचल मची थी। इस दौरान यशवंत सिन्हा ने नामांकन दाखिल किया था, लेकिन बाद में उन्होंने पर्चा वापस ले लिया था।
K annamalai will become bjp president amit shah has made a masterplan to conquer the southern fort
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुकुल चौधरी ने KKR के जबड़े से छीनी जीत, रोमांचक मुकाबले में लखनऊ ने कोलकाता को 3 विकेट से चटाई धूल
Apr 09, 2026 | 11:22 PMLakshmi Puja Mistakes: अक्षय तृतीया पर भूलकर भी न करें ये 5 काम, रूठ सकती हैं मां लक्ष्मी!
Apr 09, 2026 | 10:35 PMहाथ से छिटका बैट, फिर भी गेंद गई बाउंड्री के पार, अजिंक्य रहाणे के इस अजब-गजब शॉट देख दंग रह गए फैंस- VIDEO
Apr 09, 2026 | 10:28 PMनहीं रहे भारत के सबसे उम्रदराज टेस्ट क्रिकेटर CD Gopinath, 96 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
Apr 09, 2026 | 10:04 PMईरान का ‘समुद्री चक्रव्यूह’! क्या वाकई समंदर में बिछी हैं बारूदी सुरंगें? तेहरान के दावे से टेंशन में दुनिया
Apr 09, 2026 | 10:02 PMमाउंट आबू: राजस्थान का हरा-भरा स्वर्ग, जहां दिखता है प्रकृति और आस्था का अनोखा संगम
Apr 09, 2026 | 09:58 PMथिएटर में गर्दा उड़ाने के बाद OTT पर भी धमाका करेगी ‘Dhurandhar 2’, जानिए कब और कहां होगी रिलीज
Apr 09, 2026 | 09:55 PMवीडियो गैलरी

बेंगलुरु की सड़क पर जोंबी जैसा खड़ा दिखा युवक! क्या भारत में आ गया अमेरिका वाला खतरनाक ड्रग? वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:53 PM
इटावा रेलवे स्टेशन पर शर्मनाक! भगवाधारी बुजुर्ग को चोटी पकड़कर घसीटा, बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:32 PM
ममता बनर्जी को हराने के लिए 1000 करोड़ की साजिश! बंगाल राजनीति का सबसे बड़ा वीडियो लीक, ED जांच की मांग
Apr 09, 2026 | 09:26 PM
ममता का मास्टरप्लान या भाजपा की अंदरूनी कलह? पहले चरण की वोटिंग से पहले बदल गया पूरा नैरेटिव!
Apr 09, 2026 | 07:08 AM
कानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PM
SDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PM














