झारखंड: खूंटी में नाबालिग स्टूडेंट के साथ सामूहिक दुष्कर्म, बोली पीड़िता- 5 लड़कों ने किया दुष्कर्म, 5 खड़े देखते रहे
झारखंड के खूंटी में 16 साल की नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है।
- Written By: राहुल गोस्वामी
(डिज़ाइन फोटो)
खूंटी: झारखंड के खूंटी जिले की एक सनसनीखेज खबर के अनुसार यहां एक 16 साल की नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्रा ने आज पुलिस को बताया कि स्कूल से घर लौटते समय 10 लड़के झाड़ियों में उठा कर ले गए।
छात्रा ने बताया कि इसमें पांच ने उसके साथ दुष्कर्म किया और बाकी 5 पास खड़े होकर देखते रहे। वहीं दुष्कर्म के दौरान वह बेहोश हो गई थी। होश आने पर खुद को नग्न स्थिति में पाया। घर पहुंचकर उसने घटना की जानकारी माता-पिता को दी। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। घटना में शामिल 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि अन्य की तलाश की जा रही है।
यहां पढ़ें – लेबनान में हुए धमाकों से अलर्ट हुआ कतर, एयरवेज ने इन चीजों पर लगाया बैन
सम्बंधित ख़बरें
Mannan Mallick Death: झारखंड के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता मन्नान मल्लिक का निधन
Lalu Yadav Bail: सुप्रीम कोर्ट से लालू यादव को बड़ी राहत, देवघर चारा घोटाला में जमानत रहेगी बरकरार
Giridih Roof Collapse: गिरिडीह में निर्माणाधीन मकान का छज्जा गिरा, मलबे में दबकर मां-बेटे की मौत
झारखंड में देवर-भाभी का दर्दनाक अंत! एक ही घर में फंदे से लटके मिले दोनों के शव
घटना बाबत पुलिस ने आज बताया कि रांची को चाईबासा से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 75 के पास मुरहू थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक स्थान पर बीते बुधवार को यह घटना हुई। खूंटी के उपमंडलीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) वरुण रजक ने ‘कहा, ”इस घटना के संबंध में बीते गुरुवार को FIR दर्ज की गई और अपराध में शामिल व्यक्तियों की पहचान की जा रही है। उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लियास जाएगा। पीड़िता की चिकित्सकीय जांच कराई गई है।”
यहां पढ़ें – कोलकाता: आज प्रदर्शन खत्म करेंगे जूनियर डॉक्टर्स
इस बाबत पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह बीते बुधवार दोपहर को स्कूल से घर लौट रही थी तभी रास्ते में करीब 10 लड़के उसे सड़क किनारे झाड़ियों में खींचकर ले गए और उनमें से पांच ने उससे दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह बेहोश हो गई थी और जब उसे होश आया तो वह नग्न थी। पुलिस ने बताया कि अपराध में शामिल लोगों को गिरफ्तार करने के लिए उनकी तलाश जारी है। इस जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
