-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Japanese Company Will Invest Rs 200 Crore In The Country
देश में 200 करोड़ रुपये का निवेश करेगी जापानी कंपनी, लोगों को मिलेगा रोजगार
- Written By: अविनाश पांडे

File Photo
नई दिल्ली, जापान की दाइकी एक्सिस कंपनी हरियाणा में 200 करोड़ रुपये के निवेश से अपना दूसरा संयंत्र लगाने जा रही है। दाइकी एक्सिस इंडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) कमल तिवारी ने पीटीआई-भाषा को यह जानकारी दी। तिवारी ने बताया कि हरियाणा के पलवल में लगाए जाने वाले इस संयंत्र में जापान की जोहकासौ प्रौद्योगिकी के साथ 1,000 अपशिष्ट शोधन इकाइयों के उत्पादन की क्षमता होगी।
दाइकी एक्सिस इंडिया जापान की दाइकी एक्सिस जापान की अनुषंगी है। यह अपशिष्ट जलशोधन समाधान उपलब्ध कराती है। उन्होंने कहा कि यह संयंत्र सितंबर, 2023 तक चालू हो जाएगा। कंपनी की एक इकाई गुजरात के वापी में पहले से परिचालन में है। तिवारी ने बताया कि, गुजरात की इकाई की क्षमता 800 अपशिष्ट शोधन इकाइयों के उत्पादन की है। यह इकाई 2019 में चालू हुई थी। नई इकाई की स्थापना के साथ कंपनी अपने ग्राहक आधार में विस्तार की तैयारी कर रही है।
सम्बंधित ख़बरें
दुनियाभर के मराठी समाज को जोड़ेगा महा-एनआरआई कनेक्ट, सरकार बोली- केवल संपर्क नहीं, बनेगा स्थायी रिश्ता
FDI पर भारत की नई रणनीति! पड़ोसी देशों के निवेश प्रस्तावों को मिली क्लियरेंस, बदले गए पुराने नियम
Budget 2026: निर्मला सीतारमण का बड़ा ऐलान, NRI के लिए खुले निवेश के द्वार, बढ़ाई सीमा
मुंह के बल गिरेगा पाकिस्तान, भारत सरकार के इस फैसले से लगेगा पड़ोसी देशों को 440 वॉट का झटका
कंपनी के सीईओ ने कहा कि, इस उत्पाद का इस्तेमाल औद्योगिक, वाणिज्यिक और आवासीय खंड में हो सकता है। उन्होंने बताया कि कंपनी के पास इन इकाइयों की स्थापना में ग्राहकों की मदद को एक पूरी टीम है। इस प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल पहले से गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और दिल्ली में हो रहा है। जापान ने हाल में अपशिष्ट जलशोधन में जोहकासौ प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल को सहयोग ज्ञापन (MOC) पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छ पानी और साफ-सफाई लोगों के जीवन और स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण के लिए काफी महत्वपूर्ण है। सरकार इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए कई पहल कर रही है। उन्होंने बताया कि इस प्रौद्योगिकी की प्रणाली का नियमन जापान के जोहकासौ कानून के तहत होता है। इसके विनिर्माण, स्थापना, परिचालन और रखरखाव के लिए तकनीकी मानदंड पहले से ही हैं।
Japanese company will invest rs 200 crore in the country
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया से जुड़े 4 युवा स्पिनर, नेट बॉलर्स के तौर पर मिली बड़ी जिम्मेदारी
Aug 05, 2026 | 01:14 PMकोल्हापुर में बंद घर में जिलेटिन छड़ों में ब्लास्ट, उड़े खिड़कियों के शीशे, एक साल से बंद पड़ा था मकान
Aug 05, 2026 | 01:13 PMEC Update: महाराष्ट्र में SIR की तारीखों में बदलाव, जानिए नया शेड्यूल और कब आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
Aug 05, 2026 | 01:09 PMसोशल मीडिया पर किसकी मजबूत पकड़ और कौन पीछे? मध्य प्रदेश सरकार के मंत्रियों का इंस्टाग्राम रिपोर्ट कार्ड
Aug 05, 2026 | 01:06 PMमहाराष्ट्र सरकार की दूसरी बड़ी कर्जमाफी से लाखों किसानों को मिलेगा बल, भंडारा में संजय भेंडे का दावा
Aug 05, 2026 | 01:00 PMपूरे देश के भ्रष्टतंत्र को सुधरेगा कॉकरोच, अभिजीत दीपके ने बताया CJP का फ्यूचर प्लान, अगला पड़ाव झारखंड
Aug 05, 2026 | 12:46 PMजर्जर हुए गोंदिया के 40 साल पुराने सरकारी छात्रावास, 570 विद्यार्थियों की सुरक्षा पर मंडराया रहा खतरा
Aug 05, 2026 | 12:40 PMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM














