-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Jairam Ramesh On Narendra Modi
नरेन्द्र मोदी पर कांग्रेस का तंज, PM ने बिहार की तकदीर नहीं, सिर्फ नीतीश का गठबंधन बदला
- Written By: वैष्णवी वंजारी

जयराम रमेश और नरेंद्र मोदी (सौजन्यः सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: बिहार में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनसभा के मद्देनजर मंगलवार को कांग्रेस ने राज्य से जुड़े कुछ मुद्दों को लेकर उन पर निशाना साधा और कहा कि प्रधानमंत्री ने बिहार की तक़दीर बदलने का वादा किया था, लेकिन सिर्फ नीतीश कुमार का गठबंधन बदला है।
रमेश ने गिनवाई मोदी की विफलता
पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह सवाल भी किया कि क्या प्रधानमंत्री अपनी विफलताओं के लिए माफी मांगेंगे? रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘निवर्तमान प्रधानमंत्री मोतिहारी चीनी मिल को फिर से चालू करवाने में क्यों विफल रहे? भाजपा सांसद के फंड से खरीदी गई एंबुलेंस शराब की तस्करी में क्यों पकड़ी गईं? 2015 में प्रधानमंत्री ने जिस 1.25 लाख करोड़ के पैकेज का वादा किया था उसका क्या हुआ?”
सम्बंधित ख़बरें
‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
भाजपा विधायक की कार को डंपर से कुचलने की कोशिश; ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान, विधायक बोले- हत्या की साजिश थी
अमित शाह के घर पर BJP की हाईलेवल मीटिंग, नितिन नवीन समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
मोदी ने पूरा नहीं किया वादा
उन्होंने कहा, ‘‘निवर्तमान प्रधानमंत्री ने 2014 के अपने चुनावी अभियान के दौरान यह वादा किया था कि उनकी सरकार मोतिहारी चीनी मिल को फिर से चालू करेगी। 10 साल हो गए हैं, यह वादा पूरा नहीं हुआ है।”
कब तक मोतिहारी के लोग धोखे में
रमेश ने सवाल किया, ‘‘भाजपा मोतिहारी की जनता को कब तक धोखा देगी? क्या निवर्तमान प्रधानमंत्री 4 जून को पद छोड़ने से पहले अपनी विफलताओं के लिए माफी मांगेंगे? उन्होंने दावा किया कि 2019 में सारण के भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूड़ी ने सांसद निधि का इस्तेमाल करते हुए अपने निर्वाचन क्षेत्र में 60 एम्बुलेंस को मंजूरी दी थी, जिसकी बड़ी चर्चा हुई थी, लेकिन 2021 में जब कोरोना महामारी चरम पर थी तब ये एम्बुलेंस बेकार खड़ी पाई गईं थीं, जबकि आस-पास के अस्पतालों को इनकी भारी कमी का सामना करना पड़ रहा था।
मोदी का नहीं कोई लेखाजोखा
रमेश ने सवाल किया, ‘‘क्या निवर्तमान प्रधानमंत्री हमें बता सकते हैं कि उनके सांसद क्या छिपाने की कोशिश कर रहे हैं? बीजेपी और जद(यू) की सरकार ने इस मामले की जांच से इंकार क्यों कर दिया?” उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में 1.25 लाख करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा किए जाने का उल्लेख करते हुए कहा कि इस तथाकथित “परिवर्तनकारी” पैकेज पर कोई जानकारी नहीं दी गयी।
बिहार में बेरोजगारी कायम
रमेश ने कटाक्ष किया, ‘‘ प्रधानमंत्री ने बिहार की “तस्वीर और तक़दीर” बदलने का वादा किया था। उनका वह वादा तो पूरा नहीं हुआ, लेकिन जो कुछ बदला है वह नीतीश कुमार का गठबंधन है। बिहार के युवा बेरोजगारी से त्रस्त हैं और राज्य विकास के अधिकांश इंडिकेटर्स पर पिछड़ा हुआ है।”
मांगा 1 करोड़ का हिसाब
उन्होंने सवाल किया, ‘‘क्या निवर्तमान प्रधानमंत्री हमें बता सकते हैं कि बाकि बचे एक लाख करोड़ रुपए कहां गायब हो गए? क्या इस मामले में भी भारतीय जुमला पार्टी ने राजनीतिक लाभ लेने के लिए यूं ही पैकेज का ढोल पीट दिया था?”
Jairam ramesh on narendra modi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
AIIMS Raebareli Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 153 पदों पर भर्ती, 14 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:25 PMJC Bose University Recruitment 2026: गेस्ट फैकल्टी के 8 पदों पर भर्ती, बिना लिखित परीक्षा होगा चयन
Jul 02, 2026 | 10:16 PMशिल्पा शेट्टी के रियलिटी शो ‘मां है ना’ में कुशल तंवर और उनकी मां ने जीती ट्रॉफी, इनाम में मिली काहिरा ट्रिप
Jul 02, 2026 | 10:15 PMरोहित, सूर्या और हार्दिक के बाद अब अभिषेक शर्मा का धमाका, महज 2 साल में इस खास लिस्ट में हुए शामिल
Jul 02, 2026 | 10:10 PMकृषि कार्यों के लिए मिट्टी-मुरूम पर रॉयल्टी खत्म खेती सुधार, निर्माण कार्यों के लिए मुफ्त देने का निर्णय
Jul 02, 2026 | 10:09 PMछत्रपति संभाजीनगर में मदद मांगते-मांगते स्क्रैप कारोबारी का सड़क पर टूटा दम, CCTV फुटेज से मिले अहम सुराग
Jul 02, 2026 | 10:06 PMCCRUM Recruitment 2026: यूनानी चिकित्सा संस्थान में 179 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करें
Jul 02, 2026 | 09:56 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM













