Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

राष्ट्रपति की मंजूरी.., फिर गृह मंत्रालय के पास क्यों गया जगदीप धनखड़ का इस्तीफा

Jagdeep Dhankhar: जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई को उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था जिसे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वीकार कर लिया है। अब इसे गृह मंत्रालय के पास भेजा गया है। जानिए क्यों।

  • Written By: प्रतीक पांडेय
Updated On: Jul 22, 2025 | 04:58 PM

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ जगदीप धनखड़, फोटो: सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

Jagdeep Dhankhar Resign: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सोमवार को स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दे दिया। इस्तीफे के बाद से ही सियासी गलियारे में अटकलों का बाजार तेज हो गया है। धनखड़ ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को संबोधित अपने त्यागपत्र में लिखा, ‘मैं स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने के लिए तत्काल प्रभाव से इस पद को छोड़ रहा हूं। मैं संविधान के अनुच्छेद 67(ए) के अनुसार तत्काल प्रभाव से भारत के उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देता हूं।’

मंगलवार को राज्यसभा को धनखड़ के तत्काल प्रभाव से इस्तीफे के संबंध में गृह मंत्रालय की अधिसूचना के बारे में जानकारी दी गई। आज दोपहर 12 बजे प्रश्नकाल के लिए सदन की कार्यवाही के शुरू होते ही सभापति घनश्याम तिवारी ने सभी सदस्यों को अधिसूचना के बारे में बताया।

घनश्याम तिवारी ने की घोषणा

सभापति घनश्याम तिवारी ने घोषणा करते हुए कहा, “गृह मंत्रालय ने 22 जुलाई 2025 की अधिसूचना के तहत संविधान के अनुच्छेद 67(ए) के तहत भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे को तत्काल प्रभाव से सूचित कर दिया है।” उपसभापति हरिवंश ने सदन की कार्यवाही शुरू होते ही कहा कि भारत के उपराष्ट्रपति के पद की रिक्ति से संबंधित आगे की प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त होते ही सूचित किया जाएगा।

सम्बंधित ख़बरें

वंदे मातरम मुस्लिम मान्यताओं के खिलाफ…इसमें देवताओं की पूजा की बात, मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने और क्या कहा?

भारत की सबसे बड़ी रक्षा डील को DAC ने दी मंजूरी, खरीदे जाएंगे 114 नए राफेल जेट और 6 P-8I एयरक्राफ्ट

आज की ताजा खबर 12 फरवरी: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

वंदे मातरम् पर बड़ा फैसला: सरकारी कार्यक्रमों में बजेगा 6 छंद वाला पूरा गीत, राष्ट्रगान से पहले गायन अनिवार्य

राष्ट्रपति के बाद गृह मंत्रालय को क्यों भेजा गया इस्तीफा?

उपराष्ट्रपति पद से जगदीप धनखड़ का इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेजा गया जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। इसके बाद आगे की प्रक्रिया के तहत इस्तीफा अग्रिम कार्यवाही के लिए गृह मंत्रालय को भेज दिया गया। अब सवाल उठता है ऐसा क्यों किया गया? ऐसा इसलिए होता है क्योंकि गृह मंत्रालय संवैधानिक और प्रशासनिक मामलों में अहम भूमिका अदा करता है। इसमें उच्च पदों पर नियुक्ति और इस्तीफे से संबंधित औपचारिकताएं भी शामिल होती हैं। सरल शब्दों में कहें तो गृह मंत्रालय इस तरह के इस्तीफे की अधिसूचना जारी करने और संवैधानिक प्रक्रियाओं को आगे बढ़ाने के लिए जिम्मेदार होता है।

संविधान के अनुच्छेद 67(ए) के अनुसार, उपराष्ट्रपति अपना इस्तीफा पहले राष्ट्रपति को सौंपते हैं। गृह मंत्रालय इसके बाद इसे आधिकारिक रूप से अधिसूचित करता है। जिससे रिक्त पद के लिए अगली प्रक्रिया जैसे नए उपराष्ट्रपति के चुनाव की व्यवस्था आदि शुरू की जा सके। गृह मंत्रालय ने जगदीप धनखड़ के इस्तीफे की सूचना तत्काल प्रभाव से जारी कर दी जो कि संवैधानिक प्रक्रिया का हिस्सा है।

यह भी पढ़ें: हंगामे की भेंट चढ़ी संसद की कार्यवाही, लोकसभा-राज्यसभा कल तक के लिए स्थगित

स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर दिया इस्तीफा

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दिया है। कल देर शाम धनखड़ ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने के लिए और चिकित्सीय सलाह का पालन करने के लिए, मैं तत्काल प्रभाव से भारत के उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देता हूं। मैं राष्ट्रपति जी के प्रति उनके अटूट समर्थन और मेरे कार्यकाल के दौरान हमारे बीच बने सुखद और अद्भुत कार्य संबंधों के लिए हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त करता हूं। प्रधान मंत्री जी का सहयोग और समर्थन अमूल्य रहा और मैंने अपने कार्यकाल के दौरान बहुत कुछ सीखा है।’

Jagdeep dhankhar resignation forwarded to home ministry after presidents approval know why

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 22, 2025 | 04:57 PM

Topics:  

  • Breaking News
  • Home Ministry
  • Jagdeep Dhankhar

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.