ब्रेकिंग न्यूज (कॉन्सेप्ट फोटो)
12 Feb 2026 09:07 AM (IST)
बांग्लादेश में एक तरफ चुनावों के लिए वोटिंग हो रही है, वहीं इससे तुरंत पहले एक और हिंदू की निर्मम हत्या कर दी गई। 28 साल के रतन के हाथ पांव बांधकर उसकी हत्या कर दी गई, जिसका खून से लथपथ शव सुबह 10 बजे चम्पारा इलाके से बरामद किया गया।
12 Feb 2026 08:24 AM (IST)
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर ट्रक से कार टकरा गई। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई। इसके बाद गाजीपुर बॉर्डर पर भारी ट्रैफिक जाम लग गया।
12 Feb 2026 07:53 AM (IST)
बांग्लादेश में 299 सीटों पर वोटिंग शुरू हो चुकी है। इस चुनाव में शेख हसीना की पार्टी ने हिस्सा नहीं लिया है। नोबेल पुरस्कार विजेता मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार की देखरेख में हो रहे इन चुनावों पर न केवल बांग्लादेश, बल्कि भारत की भी करीबी नजर है।
12 Feb 2026 06:58 AM (IST)
मुजफ्फरनगर में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश अमजद मारा गया। पुलिस के मुताबिक, मुठभेड़ के दौरान हुई फायरिंग में अमजद गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मुठभेड़ में एक सब-इंस्पेक्टर और एक सिपाही भी घायल हुए हैं। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
12 Feb 2026 06:42 AM (IST)
बांग्लादेश में आज चुनाव है। सुबह 7 बजे (भारतीय समयानुसार) मतदान शुरू होगा और 4 बजे तक चलेगा। इसी के बाद काउंटिंग शुरू हो जाएगी।
12 Feb 2026 06:41 AM (IST)
आज भारत बंद है। ट्रेड यूनियनों और किसान यूनियनों ने आज देशभर में हड़ताल का आह्वान किया है। 12 फरवरी के इस भारत बंद से सामान्य जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है। ट्रेड यूनियन, किसान संगठनों और कई सामाजिक संगठनों ने सरकार की नीतियों के विरोध में यह बंद बुलाया है।
Breaking News Today Live:बांग्लादेश में आज चुनाव हो रहे हैं। भारतीय समयानुसार सुबह 7 बजे मतदान शुरू होगा और शाम 4 बजे तक चलेगा। इसके बाद मतगणना की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। सुरक्षा के व्यापक इंतज़ाम किए गए हैं और प्रशासन ने मतदाताओं से शांतिपूर्ण तरीके से मतदान करने की अपील की है।
इधर, संयुक्त किसान मोर्चा ने भारत बंद का आह्वान किया है। संगठन का दावा है कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील से किसानों को नुकसान होगा और इससे सस्ते आयात के कारण घरेलू बाजार प्रभावित हो सकता है। हालांकि, सरकार का कहना है कि इस समझौते में किसानों और डेयरी सेक्टर के हित पूरी तरह सुरक्षित रखे गए हैं।
वहीं खेल जगत में, टी-20 वर्ल्ड कप में भारत आज अपना दूसरा मुकाबला नामीबिया के खिलाफ खेलेगा। टीम इंडिया की नजर इस मैच में जीत दर्ज कर टूर्नामेंट में अपनी स्थिति मजबूत करने पर होगी। इसके अलावा देश और दुनिया में क्या चल रहा है? जानने के लिए इस ब्लॉग से होकर गुजर जाइए…