इजरायल रवाना हुए पीएम मोदी…तो गरज उठीं प्रियंका गांधी, जयराम रमेश ने दे डाला नेहरू-इंदिरा का उदाहरण
Priyanka Gandhi: पीएम नरेंद्र मोदी दो दिन के इजरायल दौरे परे यरूशलम पहुंच गए हैं। पिछले 10 सालों में यह उनका दूसरा इजरायल दौरा है। उनके इस दौरे पर कांग्रेस और प्रियंका गांधी ने जोरदार हमला बोला है।
- Written By: अभिषेक सिंह
कॉन्सेप्ट फोटो (डिजाइन)
PM Modi Israel Visit: पीएम नरेंद्र मोदी दो दिन के इजरायल दौरे पर यरूशलम पहुंच गए हैं। पिछले 10 सालों में यह उनका दूसरा इजरायल दौरा है। इस दौरान वह इजरायल की संसद को भी संबोधित करेंगे। वहीं, कांग्रेस पीएम मोदी की इस इजरायल यात्रा को लेकर उन पर हमलावर हो गई है।
पीएम मोदी के इजरायल रवाना होते ही देश का सियासी माहौल गरमा गया है। मुल्क की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने पीएम मोदी के इजरायल दौरे पर सवालिया निशान लगा दिए हैं। पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा है कि उम्मीद है पीएम वहां पहुंचकर अपने संबोधन में गाजा में हुई बच्चों की मौत का जिक्र करेंगे।
प्रियंका गांधी ने क्या कुछ कहा?
कांग्रेस लीडर प्रियंका गांधी ने एक्स पोस्ट में कहा, “मुझे उम्मीद है कि अपने आने वाले इजरायल दौरे के दौरान, माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पार्लियामेंट को एड्रेस करेंगे और गाजा में हजारों बेगुनाह पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के लिए इंसाफ की मांग करेंगे। भारत एक आजाद देश के तौर पर अपने पूरे इतिहास में सच के साथ खड़ा रहा है। हमें दुनिया को सच, शांति और इंसाफ की रोशनी दिखाते रहना चाहिए।”
सम्बंधित ख़बरें
Myanmar President Visit: म्यांमार के राष्ट्रपति भारत पहुंचे, बोधगया से शुरू हुआ पांच दिवसीय दौरा
कर्नाटक में आज चुना जाएगा विधायक दल का नेता, कांग्रेस ने बुलाई अहम बैठक, DK के नाम पर लगेगी मुहर!
Telangana SIR: वोट कटने की आशंका को लेकर तेलंगाना सरकार सतर्क, बनाई ये खास रणनीति
नवभारत विशेष: कर्नाटक में फेरबदल क्या गुल खिलायेगा ?, जाति सर्वे रिपोर्ट में नए आरक्षण फार्मूले की मांग
I hope that the Hon Prime Minister @narendramodi ji mentions the genocide of thousands of innocent men, women and children in Gaza while addressing the Knesset on his upcoming trip to Israel and demands justice for them. India has stood for what is right throughout our history as… — Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) February 25, 2026
कांग्रेस ने बोला करारा हमला
इसके साथ ही कांग्रेस पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो दिन के इजरायल दौरे की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि ऐसे समय में जब पूरी दुनिया इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की आलोचना कर रही है, PM मोदी का अपने ‘प्यारे दोस्त’ से मिलना नैतिक कायरता दिखाता है।
जयराम रमेश का बड़ा बयान
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी बेशर्मी से अपने इजरायली समकक्ष को गले लगा रहे हैं। उन्होंने नेतन्याहू पर गाजा को मलबे में बदलने और कब्ज़े वाले वेस्ट बैंक में गैर-कानूनी बस्तियों को बढ़ाने की साजिश करने का आरोप लगाया।
नेहरू-इंदिरा के दौर में क्या हुआ?
जयराम रमेश ने कुछ घटनाओं का जिक्र करते हुए मोदी सरकार को भारत के ऐतिहासिक रुख की याद दिलाई। उन्होंने 20 मई 1960 का जिक्र किया जब पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू गाजा गए थे और वहां तैनात यूनाइटेड नेशंस इमरजेंसी फोर्स की भारतीय टुकड़ी से मिले थे।
यह भी पढ़ें: क्या इस बार पड़ोस में दिवाली जल्दी मनेगी ? इजरायल दौर पर मोदी खरीदेंगे कई किलो के बम और धरती फाड़ मिसाइलें
जयराम रमेश ने 29 नवंबर, 1981 की ऐतिहासिक तारीख का भी जिक्र किया। तब भारत ने फिलिस्तीन के साथ अपनी एकजुटता दिखाने के लिए एक यादगार पोस्टल स्टैम्प जारी किया था। तब देश में इंदिरा गांधी की सरकार थी। इतना ही नहीं कांग्रेस नेता ने 1988 में फिलिस्तीन को मिली पहचान का भी जिक्र किया।
